New Delhi, 18 November (NNS): The arrivals of paddy 1509 showed uptrend in the markets of Haryana and Punjab, due to this reason, rice paddy 1509 also held stable at Rs 5750/5850 per quintal because of the feeble selling from the mills. Rice sela 1121 also went up by Rs 100 to Rs 7700/7800 per quintal due to the sluggish selling. The prices of raw stock showed uptrend and there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand during the coming days.
चावल- मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) हरियाणा, पंजाब से पंजाब में आवक कमजोर होने के कारण 1509 धान की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। जिसके कारण राइस मिलों की बिकवाली कमजोर होने से 1509 चावल के भाव 5750/5850 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने से 1121 चावल के भाव 100 रुपए बढ़कर 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। कच्चे माल में तेजी का रुख होने तथा ग्राहकी को देखते हुए आने वाले समय में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Wheat: not likely to decrease
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of wheat gained by Rs 20 to RS 3170/3180 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. At Lawrence Road, wheat prices also being sold at Rs 3200 per quintal during the mid of the week due to the lack of selling. Wheat prices jumped by Rs 300 per quintal from the lower level, due to this reason, the prices remained under pressure during the weekend because of the constant selling from the stockists because of the fear of the government. The further uptrend in the prices totally depends on the government’s policy.
गेहूं-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) फ्लोर मिलों की मांग बढ़ने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से लारेंस रोड गेहूं के भाव 20 रुपए बढ़कर 3170/3180 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। बिकवाली के अभाव में सप्ताह के मध्य में लारेंस रोड पर गेहूं 3200 रुपए प्रति क्ंिवटल बिक गया था। हाल ही में निचले स्तर से गेहूं की कीमतों में 300 रुपए क्विंटल की वृद्धि हो गयी थी। जिसके कारण सरकारी दहशत के आशंका के चलते स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सप्ताहांत में बाजार दब गया। गेहूं की तेजी सरकारी नीति पर निर्भर करेगी।
Maize: no more fluctuations
New Delhi, 18 November (NNS): During the review week, the prices of maize MP gained by Rs 50 to Rs 2525/2550 per quintal due to the increased demand despite the higher arrivals from the producing areas. The demand of maize reported to be stable at the lower level because of the recent downfall from the upper level because the ethanol companies, poultry formers, stockists and the starch mills, etc started purchasing the stock at the current level. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the current situation. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
मक्की- ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने के बावजूद मांग बढ़ने से गत सप्ताह के दौरान मक्की के भाव 50 रुपए बढ़कर एमपी के भाव 2525/2550 रुपए प्रति क्ंवटल हो गये। ऊपर वाले भाव से हाल ही में आयी गिरावट के कारण निचले स्तर पर मक्की में मांग बराबर बनी हुई है। क्योंकि स्टॉकिस्ट स्टार्च मिलें एथेनोल कंपनियां एवं पोल्ट्री फार्मर आदि खपत वाले उद्योग खरीद करने में जुट गए हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें विशेष तेजी की संभावना नहीं है बाजार सीमित दायरे में घूमता रहेगा।
Millet: likely to remain stable
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of millet went up by Rs 30/35 to Rs 2550/2560 per quintal owing to the constant demand despite the higher arrivals of the new stock of millet from UP, Rajasthan and Haryana. The millet which was being sold at Rs 2300 per quintal in the producing markets, but now, its prices have been ruling at Rs 2350/2360 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current prices and the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
बाजरा – ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से नये बाजरे की आवक बढ़ने के बावजूद मांग बनी रहने से बाजरे के भाव 30/35 रुपए बढ़कर 2550/2560 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। उत्पादक मंडियों में जो बाजरा 2300 रुपए बिका था, उसके भाव 2350/2360 रुपए हो गए हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए बाजार की कीमतों में और अधिक गिरावट की संभावना नहीं है बाजार ठहर सकता है।
Masoor: less possibility to decrease
New Delhi, 18 November (NNS): During the review week, the prices of bold masoor gained by Rs 25/50 to Rs 6600/6625 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and increased demand from the mills. Here, the stock of Canada also being quoted at Rs 6075/6100 per quintal. The stock of masoor has already been sold out in the producing markets. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downtrend and the market may fluctuate by Rs 100 per quintal during the coming days.
मसूर- मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग निकलने तथा निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान मोटी मसूर के भाव 25/50 रुपए बढ़कर 6600/6625 रुपए प्रति क्विंटल हो गये। कनाडा के माल के भाव भी यहां 6075/6100 रुपए बोले गयें। उत्पादक मंडियों में मसूर का स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना नहीं है बाजार 100 रुपए की तेजी मंदी के बीच में घूमता रह सकता है।
Urad: no more downfall
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of urad Rangoon softened by Rs 50 to Rs 9550/9575 per quintal due to the constant selling from the importers and weak demand from the mills. Its FAQ quality also being quoted at Rs 8500/8550 per quintal. Desi urad prices reduced by Rs 200/300 to Rs 7700/7800 per quintal because of the increased arrivals from the markets of North India. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the current situation.
उड़द- तेजी की संभावना कम
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांग कमजोर होने तथा आयातकों की बिकवाली से गत सप्ताह के दौरान रंगूनी उड़द के भाव 50 रुपए मुलायम होकर 9550/9575 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। एफएक्यू क्वालिटी के भाव 8500/8550 रुपए प्रति क्ंिवटल बोले गये। उत्तर प्रदेश की मंडियों की आवक बढ़ने से देसी उड़द के भाव 200/300 रुपए घटकर 7700/7800 रुपए प्रति क्ंिवटल रह गये। वर्तमान हालात को देखते हुए अभी इसमें तेजी की संभावना कम है।
Tur: less possibility to decrease
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of lemon tur reduced by Rs 200 to Rs 10050/10100 per quintal due to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. The desi tur of Maharashtra also being quoted at Rs 10300/10800 per quintal. The sowing of tur may show uptrend due to the increased interest from the farmers on seeing the record uptrend in the prices of pulses, but there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand from the mills and the spot stock.
तुवर- मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की माग कमजोर होने तथा स्टॉक स्टों की बिकवाली से गत सप्ताह के दौरान लेमन तुवर के भाव 200 रुपए घटकर 10050/10100 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। महाराष्ट के देसी तुवर के भाव 10300/10800 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। हालांकि देश में दलहनों की कीमतों में ँआयी रिकार्ड तेजी को देखते हुए किसानों का रूझा़न बढ़ने से तुवर की बिजाई रकबा बढ़ने की संभावना है लेकिन हाजिर में माल व दाल मिलों की माग को देखते हुंए आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Gram desi: no downfall
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of gram Rajasthan declined by Rs 100/200 to Rs 6700/6750 per quintal owing to the weak demand from the mills, after this, its prices improved to Rs 6850/6900 per quintal. However, the prices of gram showed downfall because of the fear of the imported oils. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downfall and the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
देसी चना-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) दाल मिलों की मांंग कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान राजस्थानी चने के भाव 100/200 रुपए घटकर 6700/6750 रुपए नीचे में बिकने के बाद सप्ताहांत में पुन: सुधरकर 6850/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। हालांकि आयातित मालों के दहशत के कारण हाल ही में चने की कीमतों में भारी गिरावट आ चुकी है। हाल ही में आयी गिरावट को देखते हुए इसमें और अधिक मंदें की संभावना नहीं है बाजार वर्तमान भाव के आसपास रूका रह सकता है।
Rajma chitra: not likely to decrease
New Delhi, 18 November (NNS): During the previous week, the prices of rajma chitra China gained by Rs 200/300 to Rs 10400/10700 per quintal due to the increased demand at the lower level and feeble selling from the importers. The stock of Pune also being quoted at Rs 7000/11600 per quintal. However, the deals of imported oils have been done at the lower level because of the sluggish news from the imported oils. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the current situation.
राजमां चित्रा-घटने के आसार
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) आयातकों की बिकवाली कमजोर होने तथा निचले स्तर पर मांग बढ़ने से गत स्पताह के दौरान चीन का राजमा चित्रा 200/300 रुपए बढ़कर 10400/10700 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। पूणे के राजमा के भाव 7000/11600 रुपए प्रति क्ंिवटल बोले गये। हालांकि विदेशों के मंदे समाचार आने के कारण आयातित मालों के सौदे नीचे भाव पर किए जाने की चर्चा थी। वर्तमान हालात को देखते हुए राजमा चित्रा की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है बाजार घट सकता है।
Gram kabuli: no uptrend
New Delhi, 18 November (NNS): The prices of medium stock of gram kabuli held sluggish at Rs 9600/10000 per quintal due to the weak demand and constant selling from the stockists. During the review period, the market of gram kabuli showed downfall due to the constant downfall in the prices of gram. In the markets of Indore, its prices also being quoted at Rs 8200/9200 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot pea prices on seeing the stored stock and demand and the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
काबुली चना-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने तथा मांग कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान काबली चना मीडियम मालों के भाव 9600/10000 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। उक्त अवधि के दौरान देसी चने की कीमतों में भारी गिरावट आने से बाजार दब गया। इंदौर की मंडियों में काबली चने के भाव 8200/9200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। स्टॉक व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार दबा रह सकता है।
Guar: less possibility to decrease
New Delhi, 18 November (NNS): The arrivals of guar reported to be weak from the producing markets areas. In Jodhpur mandi, the prices of guar gained by Rs 50 to Rs 5200/5250 per quintal owing to the weak constant demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5150/5250 per quintal. However, in NCDEX, the guar contract December delivery showed downfall because of the constant speculative and selling. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.
ग्वार : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 18 नवम्बर (एनएनएस) उत्पादक क्षेत्रों से आवक ना बढ़ने एवं गम मिलों की मांग से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपए बढ़कर 5200/5250 रुपए कुंतल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5150/5200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा दिसंबर डिलीवरी में गिरावट रही। भविष्य में इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।
