New Delhi, 11 December (NNS):  Huge amount of distribution stock in Eastern UP Assam Bihar and Bengal has been available and here also, the prices of all varieties of bold rice went up by Rs 100/150 per quintal as the tender of bold stock gained by Rs 100 per quintal. We believe that the stock of rice sela has been lying in the rice mills of Bihar and Bengal but the prices of bold rice have been coating at the higher level from the mills of North India because of the constant export and domestic all round demand. On the other hand, the tender stock also ruling at the higher level as compared to before. Apart from this, the tender has been allotted for export. In contrary to this, the crop of paddy gets affected in eastern UP and Bihar, in these circumstances, there is no possibility of uptrend in the prices of bold rice. Apart from this, the fine rice will likely to remain high because the crop showed downfall in Punjab.

चावल-मोटे चावल में तेजी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) यद्यपि बिहार बंगाल झारखंड असम एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुफ्त वितरण वाला चावल प्रचुर मात्रा में मिल रहा है, तथापि खुले बाजार में बिकने वाले मोटे चावल के टेंडर 100 रुपए ऊंचे जाने से यहां भी सभी तरह के मोटे चावलों में 100/150 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई है। हम मानते हैं कि बिहार बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल का स्टॉक अभी पड़ा है, लेकिन चौतरफा घरेलू एवं निर्यात मांग बनी होने से उत्तर भारत की राइस मिलें भी मोटे चावल के भाव तेज बोलने लगी है। उधर टेंडर में भी भाव पहले की अपेक्षा काफी ऊंचे हो गए हैं। इसके अलावा और भी टेंडर निर्यात हेतु हुए हैं, दूसरी ओर पूर्वी यूपी एवं बिहार में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है, इन परिस्थितियों में मोटे चावल में तेजी की गुंजाइश नहीं है। इसके अलावा बारीक चावल भी तेज रहेगा, क्योंकि पंजाब की फसल में पोल आ गई है।

Wheat: no increment from selling

New Delhi, 11 December (NNS):  The government has been selling the stock of wheat in tender via o m s s. On the other hand, the traders which were selling the stock in the producing markets, due to this, the market fell down to Rs 2780/2800 per quintal because of the panic selling in the markets. The demand from the roller flour Mills reported to be sluggish from the last 3 to 4 days because of the shortage of demand. Both the local and up country demand of maida and suji seems weak from the roller flour Mills because the Mills are getting profit after the selling the stock of wheat at the sluggish rates in the other states due to this the trade should not be done at the higher level during the coming days.

गेहूं-बिकवाली से तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस)  सरकार द्वारा टेंडर में ओ एम एस एस के अंतर्गत गेहूं बेचा जा रहा है,। दूसरी ओर कच्ची मंडियों के कारोबारी भी जो माल स्टॉक में रखे थे, उनकी भी नमी व डंक वाले माल बेचू आ गए, इससे यहां भी घबराहट पूर्ण बिकवाली बन जाने से बाजार टूट कर 2780/2800 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया है। ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा से पिछले तीन-चार दिनों से रोलर फ्लोर मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है।  मैदा सूजी की रोलर फ्लोर मिलों से लोकल तथा चालानी मांग काफी घट गई है, क्योंकि अन्य राज्यों में गेहूं सस्ता होने से मिलों को घटाकर बेचने में भी पड़ता लग रहा है, इसलिए आगे भी ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Maize: possibility of increment

New Delhi, 11 December (NNS):  There is a swamp of downfall in maize because of the constant arrival pressure during the current week in the producing markets of Madhya Pradesh and Maharashtra. We believe that the demand from the ethanol companies reported to be unfavourable but its spices have been ruling at the higher level in the other countries, due to this, the enquiry has been started increasing from the consuming countries. It is expected that the export deals will done soon, on seeing these circumstances, maze is being traded between Rs 1750/1850 per quintal in the markets of Madhya Pradesh and it’s trade will not be profitable. It is expected that the prices of maize may increase in the near future. Therefore, the market may not show more downfall during the coming days.

मक्की-और तेजी संभव

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र की उत्पादक मंडियों में चालू सप्ताह मक्की का प्रेशर होने से मंदे का दलदल बना हुआ हैं। हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग अनुकूल नहीं है, लेकिन दूसरे देशों में मकई के ऊंचे भाव होने से खपत वाले देशों की मकई में पूछ पर आने लगी है। इससे ऐसा आभास हो रहा है कि निर्यात सौदे शीघ्र होने वाले हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में जो मक्की मध्य प्रदेश की मंडियों में 1750/1850 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रही है, इसमें जल्दी लाभ मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में भी मकई के भाव आगे चलकर बढ़ जाएंगे। अत: इसका मंदा समाप्त होने वाला है, ऐसा आभास हो रहा है।

Millet: shortage of previous yields

New Delhi, 11 December (NNS):  The arrivals of millet reported to be constant in the markets of Haryana Rajasthan and Uttar Pradesh. The crop of millet gets destroyed in Prayagraj line, due to this, there, it’s per hectare productivity slapped by 40%. In Mauli and Barwala reach, the stock of Haryana is being quoted at Rs 2200/2220 per quintal because may show heavy downfall in the markets of Madhya Pradesh. The procurement of millet seems week from the distillery plants, on seeing these circumstances, the market may not show downfall due to the weak production but, the prices of millet may not increase till may prices have not increases. The crop of Prayagraj line gets affected because of the constant rainfall in Prayagraj line because the seeds reported to be destroyed in the ready crop.

बाजरा-पिछेती में यील्ड कम

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) हरियाणा राजस्थान यूपी की मंडियों में बाजरे की आवक चल रही है। प्रयागराज लाइन में फसल खराब हो गई थी, इसलिए वहां प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में 40 प्रतिशत की कमी आई है। हरियाणा का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2200/2220 रुपए तक बोल रहे हैं। इधर पशु आहार निर्माता कंपनियों की कमजोर लिवाली है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे मध्य प्रदेश की मंदिरों में आ गए हैं। डिस्टलरी प्लांटों की भी बाजरे की खरीद काफी कम हो गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बाजरे में उत्पादन घटने से मंदा तो नहीं है, लेकिन जब तक मक्की नहीं उठेगी, तब तक ज्यादा तेजी आने वाली नहीं है।  प्रयागराज लाइन की फसल में बरसात से हवा निकल गई है, क्योंकि खड़ी फसल में दाने खराब हो गए थे।

Masoor: possibility to increase after the correction

New Delhi, 11 December (NNS):  The masoor of Canada has been started arriving at the reasonable rates, but there is a shortage of the stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line and the buying seems good from the mills. Apart from this, there is a shortage of dal malka and chanti in Nepal and Bangladesh, due to this, the enquiry from the rackers seems good. The new crop will likely to arrive after a long time and the sowing has already been done, in these circumstances, in bilti, it is ruling at Rs 6825 per quintal and it may gain to Rs 7000 per quintal during the coming days.

मसूर-करेक्शन के बाद तेजी संभव

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर पड़ते में आ रही है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन का माल बाजार में नहीं है तथा दाल मिलों की लिवाली अच्छी चल रही है। इधर बांग्लादेश नेपाल में मलका एवं दाल छांटी की कमी की खबरें आ रही है, इसलिए रैक वालों की पूछ पर अच्छी है। नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, अभी इसकी बिजाई होकर निबटी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 6825 रुपए प्रति क्विंटल की जो बिलिटी में भाव बोल रहे हैं, यह भविष्य में 7000 रुपए बन सकती है।

Urad: should purchase at the higher level

New Delhi, 11 December (NNS):  There is a shortage of urad stock to the traders because every one knows that the selling of the stock seems constant from Chennai. On the other hand, the loading of the stock seems constant from  Rangoon, on seeing these circumstances, the trade of urad should not be done at the long uptrend. However, the prices of inferior quality dal dhoya and chilka have been ruling at the reasonable rates, due to this reason, the prices of urad SQ and FAQ went up by Rs 100 to Rs 7920 and Rs 7220 per quintal respectively due to the strong demand from the mills. Now, the trade should be done as per the needs. This time, the trade should be done at the current rates during the coming days.

उड़द-अब बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द का स्टॉक किसी व्यापारी के पास नहीं है, क्योंकि सबको आभास है, कि माल चेन्नई से लगातार बिकवाल आ रहे हैं। उधर रंगून से भी लोडिंग जारी है, इन सारी परिस्थितियों में वर्तमान भाव की उड़द में लंबी तेजी का व्यापार आगे तक नहीं करना चाहिए। हालांकि नीचे वाले भाव में दाल धोया एवं छिलका के पड़ते लग रहे हैं, जिस कारण दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से यहां 100 रुपए बढ़कर एस क्यू 7920 रुपए एवं एफ ए क्यू 7220 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है, अब इन भाव में जरूर का ही व्यापार करना चाहिए। इस बार मजूरी का ही व्यापार ठीक रहेगा।

Moong: increment in best quality stock

New Delhi, 11 December (NNS):  The production of moong reported to be high as per the quantity, but there is a shortage of talai quality as the quality of the stock seems feeble and the best quality moong has been needs for dal chilka because of the good cutting, in these circumstances, the prices of moong have been ruling between Rs 7000/7600 per quintal, but the trade should not be done at the long uptrend. Both the inferior and superior quality stock also ruling between Rs 5000/7000 per quintal. The prices of these stock showed strong trend in the current week, but the trade should not be done at the long uptrend during the coming days.

मूंग-बढ़िया माल में बढ़त

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) मूंग का उत्पादन क्वांटिटी के रूप में जबरदस्त हुआ है, लेकिन क्वालिटी बढ़िया नहीं होने से तलाई क्वालिटी मूंग की शॉर्टेज बन गई है तथा दाल छिलका के लिए भी बढ़िया मूंग चाहिए, क्योंकि कटिंग अच्छी होनी चाहिए। इन परिस्थितियों में 7000/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच की मूंग अभी बाजार और बढ़ सकता है, लेकिन बहुत लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हलके भारी माल 5000/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। इन मालों में चालू सप्ताह में मजबूती आई है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: no risk in the trade

New Delhi, 11 December (NNS):  Both the upcoming domestic and Rangoon stock reported to be unfavourable during the previous days, due to this reason, the prices of lemon tur ascended from Rs 6350 to Rs 6950 per quintal from the last two months. The sale of dal dali showed strong trend as compared to be before. The prices showed downfall as compared to the previous year and the prices have been ruling at the higher level from any market, due to this, there is no risk in the trade at the current level. However, the trade of pea declined by 35/36 percent as its prices seems feeble. The market reported to be at the higher level in Shivpuri, Katni and Hathras line as compared to before. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the coming days.

तुवर-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल घरेलू तथा रंगून दोनों ही देश में पिछले दिनों की बरसात से अनुकूल नहीं है, जिस कारण नीचे में लेमन तुवर यहां 2 महीने पहले 6350 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में 6950 रुपए हो गई है। दली हुई दाल की बिक्री भी पहले की अपेक्षा सुधर जाने से मजबूत हो गई है। गत वर्ष की तुलना में अभी भी निचले भाव पर आ गए हैं, इसमें किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है, इसलिए व्यापार में रिस्क नहीं है। हालांकि मटर सस्ती होने से इसके व्यापार में लगभग 35-36 प्रतिशत की कमी आ गई है। शिवपुरी कटनी एवं हाथरस लाइन में भी पहले की अपेक्षा वहां भी बाजार बढ़ गए हैं। अत: व्यापार करना चाहिए।

Gram desi: no downfall from here

New Delhi, 11 December (NNS): The stock of Australia of October and November shipments have been available at the sluggish rates, but there, there is a shortage of the stock in the pipeline of Rajasthan and Maharashtra as the crop gets delayed. The stock of Karnataka seems unfavourable as per the milling, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level after the downfall in the prices during the previous days. The amount of dal of Australia reported to be weak as comparatively, due to this, the demand of gram Rajasthan reported to be high. Here, the prices of gram Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 5630/5640 per quintal and the upcoming stock has been available at the higher level, due to this, the market may not show decrement in the near future.

देसी चना-यहां से मंदा नहीं

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के माल सस्ते पड़ते के अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के मिल रहे हैं, लेकिन वहां की फसल लेट होने के साथ-साथ पाइपलाइन में राजस्थान एवं महाराष्ट्र के माल नहीं है, कर्नाटक में स्टॉक मिलिंग के अनुरूप नहीं है, इसलिए पिछले दिनों की आई गिरावट में अब खरीद करना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के माल में दाल का कश कम बैठ रहा है, जिससे मिलिंग पड़ता महंगा बैठ रहा है, इसलिए राजस्थानी चने की मांग बढ़ गई है। यहां 5630/5640 रुपए खड़ी मोटर में व्यापार राजस्थानी चने का हो रहा है तथा आने वाले माल इससे ऊपर के पड़ते के मिल रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार और मंदा नहीं लग रहा है।

Rajma chitra: no uptrend in the roots

New Delhi, 11 December (NNS): The prices of rajma chitra showed downfall at the current level  because the importers are quoting the prices of unloaded stock of China at the lower level. The arrival pressure of desi rajma chitra has been started increasing from the producing markets. In Mumbai, the unloaded stock of China also selling at Rs 93/95 per kg. The new rajma chitra of China also unloaded continuously, due to this, it is profitable to sell the stock at the current rates. Apart from this, the stock of Barsi line will likely to arrive after a month and the new deals have been ruling at the sluggish rates from China. There, its prices have been ruling at $920/960per tonne and the sowing seems high in Barsi line. Therefore, it is profitable to trade the stock of China at the current rates.

राजमां चित्रा-जड़ में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) वर्तमान में राजमां चित्रा के भाव काफी नीचे आ गए हैं, क्योंकि चीन के उतरे हुए माल आयातक घटाकर बिकवाल आ गए हैं। उत्पादक मंडियों से देशी राजमां चित्रा का भी दबाव बढ़ने लगा है। मुंबई में चीन का उतरा हुआ माल 93/95 रुपए प्रति किलो में  बेचू आ रहे हैं। नया राजमां चित्रा चीन का आगे भी उतरने वाला है, इसलिए अब इन भाव में बेचते रहना चाहिए। इसके अलावा एक महीने बाद बारसी लाइन का राजमां चित्रा भी आने लगेगा तथा चीन से नये सौदे सस्ते पड़ने लगे हैं। वहां 920/960 डॉलर प्रति टन भाव चल रहे हैं, बारसी लाइन में फसल की बिजाई भी अधिक हुई है। अत: चीन के माल में वर्तमान भाव पर जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए।

Gram kabuli: sale seems unfavourable

New Delhi, 11 December (NNS): No new crop of gram kabuli will likely to arrive in the near future. Most of the traders are waiting for the prices to go down, due to this, they are constantly selling out their stock, due to this reason, the prices have been ruling at the higher level in the producing markets. Here also, the gram kabuli of Maharashtra also being available at Rs 58/60 per kg. Presently, there is a fear of gram kabuli at the current rates.

काबुली चना-बिक्री अनुकूल नहीं

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने की निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है। अधिकतर कारोबारी मंदे की धारणा में बैठे हुए हैं, इसलिए अपना माल काटते चले जा रहे हैं, जिस कारण उत्पादक मंडियां तेज हो गई हैं। यहां भी काबुली चने महाराष्ट्र के माल के 58/60 रुपए प्रति किलो हो गए। वर्तमान भाव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Pea: no more downfall

New Delhi, 11 December (NNS):  In Mumbai, the spot of Canada has been ruling between Rs 3500/3550 per quintal and the upcoming crop also reported to be at the higher level. Now, the traders are not selling at the stock in these prices. On the other hand, huge amount of stock has already been sold out in the markets and the prices of desi stock have been ruling at the higher level as compared to the imported stock. The consumption of pea seems good for some days. In contrary to this, the importers are not purchasing illegal stock, but they are constantly selling out their stock. There will be the shortage of the stock during the coming days.

मटर-और नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (एनएनएस) कनाडा के मुंबई में हाजिर माल के 3500/3550 रुपए प्रति कुंतल बोल रहे है। तथा आने वाले माल और बढ़ाकर बोल रहे हैं। अब इन भावों में ज्यादा बिकवाल नहीं आ रहे हैं। दूसरी ओर उत्तर भारत की मंडियों में काफी माल मंदे भाव के कट चुके हैं तथा विदेशी माल से देसी माल के भाव ऊंचे हो गए हैं। अभी कुछ दिन तक मटर की खपत अच्छी रहेगी। वहीं पीछे से आयातक हाजिर में माल नहीं मंगा रहे हैं, बल्कि अपना माल निपटाने में लगे हुए हैं। आगे चलकर माल शॉर्टेज में बनने पर बाजार तेज हो जाएगा।