New Delhi, 02 May (NNS): The milling of paddy have been ruling at the higher level in the rice mills of Haryana, Punjab and UP. Apart from this, the arrivals have already been over form the markets, due to this reason; the rice mills are not selling the stock at the lower level. On the other hand, the export deals are constant from Iran, in these circumstances; the prices may increase after sometime. The prices have not showed more decrement during the last two days due to the enquiry from the exporters. Presently, rice sela 1509 also being quoted at Rs 6550/6600 per quintal and the availability of the stock seems weak in these prices.
चावल-धान से मिलिंग महंगा हुआ
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) धान के भाव ऊंचे होने से यूपी हरियाणा पंजाब की राइस मिलों में मिलिंग पड़ता काफी महंगा हो गया है तथा मंडियों में आवक बिल्कुल समाप्त हो गई है, जिस कारण राइस मिलें घटाकर बिकवाल नहीं आ रही है। उधर ईरान से भी निर्यात सौदे होने की चर्चा आने लगी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए थोड़ा ठहर कर अच्छी तेजी की संभावना प्रबल हो गई है। विगत दो दिनों में निर्यातकों की पूछताछ से गिरते भाव को विराम लग गया है। पिछले दिनों की भारी गिरावट के बाद वर्तमान में चावल 1509 सेला 6550/6600 रुपए बोल रहे हैं, इन भावों में माल मांगने पर ज्यादा माल नहीं मिल पाएगा।
Wheat: no more uptrend New
Delhi, 02 May (NNS): The production of wheat reported to be weak as compared to the same period of the previous year due to the unfavourable weather conditions and high sowing of the wheat in North India. According to the government’s data, around 1120.7 lakh metric tonnes of the stock expected to be produce during the current season. This year, the quality of the crop will likely to be good because of the weak temperature for long time. Here, the wheat of MP, Rajasthan and UP is being sold at Rs 2510/2520 per quintal as quality wise because of the constant buying from the stockists. The market may gain by Rs 100 per quintal from the lower level despite the higher production due to the constant buying from both the governmental and non-governmental organisations and it is expected that the uptrend may lead to heavy loss.
गेहूं -और तेजी नुकसानदायक
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) गेहूं की बिजाई उत्तर भारत में अधिक होने तथा मौसम अनुकूल होने से आने वाली फसल गत वर्ष की तुलना में 60 लाख मीट्रिक टन अधिक होने का अनुमान आ रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू सीजन में गेहूं का उत्पादन 1120.7 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होगा। इस बार अधिक दिन तक तापमान कम रहने से क्वालिटी बहुत बढ़िया बताई जा रही है। स्टॉकिस्टों की लिवाली से एमपी राजस्थान एवं यूपी का गेहूं यहां 2510/2520 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी का बिक रहा है। सरकारी व गैर सरकारी खरीद के चलते उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी बाजार नीचे प्रभाव से 100 रुपए बढ़ गया है, इस समय और तेजी नुकसानदायक रहेगी।
Maize: no more decrement
New Delhi, 02 May (NNS): The new stock of maize has been started arriving from Bihar, due to this reason, the prices of new stock showed downfall constantly. Presently, the prices of maize also being sold at Rs 1975/2000 per quintal in Khagadiya, Begusarai, Gulab Bagha and Darbhanga mandi in condition. In Haryana and Punjab reach, it is being sold at Rs 2275/2300 per quintal. The trade of MP and Rajasthan reported to be feeble because the prices seems sluggish, on seeing these circumstances, the prices of maize showed downfall during the coming days, but the buying has also been started for the storage. The reality is that the arrival pressure showed uptrend in Bihar because there, around 70 lakh metric tonnes of the stock expected to be produce.
मक्की- अभी आगे और मंदा रहेगा
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) बिहार की नई फसल तेजी से आने लगी है, जिस कारण वहां नये माल के भाव लगातार टूटने लगे हैं। वर्तमान में खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग दरभंगा मंडी में 1975/2000 रुपए प्रति कुंतल के बीच पास कंडीशन में मक्की बिक रही है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी 2275/2300 रुपए का बिकवाल आ रहे हैं। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की मक्की का व्यापार नहीं हो है, क्योंकि उसके पड़ते अब नहीं लग रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले समय में मक्की अभी और टूट जाएगी, लेकिन इन भावों में भी स्टॉक के लिए खरीद शुरू कर देना चाहिए। वास्तविकता यह है कि बिहार में आवक का दबाव बढ़ गया है, क्योंकि वहां उत्पादन 70 लाख मीट्रिक टन को पार करने की संभावना है।
Millet: should trade the stock
New Delhi, 02 May (NNS): The prices of millet showed downfall in the markets due to the constant arrival of the illegal stock during the last one and a half month and there is no possibility of more downtrend in the prices because the arrivals of farmers stock have reported to be over. It is true that the consumption of millet seems weak due to the arrival of the new stock of maize, despite all this, around 6 months left in the arrival of the new stock of millet and there is a lack of stock in the private sector, due to this, in Mauli Barwala reach, the stock which was being sold at Rs 2275/2300 per quintal, now, there is no possibility of more decrement in the prices. The prices held stable at Rs 2100/2110 per quintal in the markets. The stock of millet will likely to arrive constantly till the prices may not show more uptrend which will distribute in the ration.
बाजरा-अब व्यापार करिए
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) पिछले डेढ़ महीने से हेरा फेरी का बाजरा आने से मंडियों में भाव जितना गिरने थे उतना गिरावट आ चुकी है और इससे मंदे की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि उत्पादक मंडियों में किसानी माल की आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है। हम मानते हैं की मक्की की फसल आने से बाजरे की खपत घट गई है, इन सब के बावजूद बाजरे की फसल में अभी 6 महीने का समय बाकी है तथा प्राइवेट सेक्टर में स्टॉक नहीं है, इसलिए 2275/2300 रुपए मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा बिक रहा है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। मंडियों 2100/2110 रुपए रह गए है। यह जरूर है कि जब तक राशन में वितरण किए जाने वाला बाजार मंडियों में आता रहेगा, तब तक तेजी नहीं आने देगा।
Masoor: no uptrend in the near future
New Delhi, 02 May (NNS): The buying of masoor seems difficult in Rajasthan and MP at the minimum support price. The purchasing centres are also been there in some areas, but there, the buying of wheat seems constant. The stock of Canada rose by Rs 50/75 per quintal as compared to desi masoor during the last 20 days. In this situation, the market of Bilti also being quoted at the higher level but the prices showed temporary uptrend. Therefore, it is profitable to sell the stock at the higher level.
मसूर-निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में मसूर की खरीद मुश्किल लग रही है। कुछ क्षेत्रों में धर्म कांटे भी लगे है, लेकिन वहां गेहूं की खरीद चल रही है। गत 15-20 दिनों के अंतर्गत नीचे के भाव से कनाडा के माल, देसी मसूर बिल्टी की अपेक्षा 50/75 ऊंचे हो गए हैं। इस स्थिति में बाजार आज थोड़ा बिल्टी का भी बढ़ाकर बोलने जरूर लगे हैं, लेकिन मजबूती टेंपरेरी लगती है। अत: बढ़े भाव में माल भी बेचते रहना चाहिए।
Urad: no more decrement
New Delhi, 02 May (NNS): The sale of both dal dhoya and chilka does not seems favourable, whereas, the traders and the importers are also selling the stock from Chennai and Kolkata due to the lack of rupee in the markets, due to which, the prices showed downfall during the last three day. Here, urad FAQ and SQ held stable at Rs 9275 and Rs 9750 per quintal respectively and the prices also ruling at the higher level in the producing markets and the stock has not been available from Chennai at the higher level, in these circumstances, it is profitable to purchase at the current level. The loading of the new stock seems weak from Burma and some containers expected to be unload at the Indian ports during the last one week which has already been sold out in the markets.
उड़द-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) दाल धोया एवं छिलका की बिक्री अनुकूल नहीं है, दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी से आयातक एवं कारोबारी चेन्नई कोलकाता से बिकवाली करने लगे हैं, जिससे यहां पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। यहां उड़द एफ ए क्यू के भाव 9275 तथा स्क के भाव 9750 प्रति किलो के निम्न स्तर पर आ गए हैं तथा उत्पादक मंडियों से अब पड़ते नहीं हैं, चेन्नई से भी ज्यादा माल और घटाकर नहीं मिल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में एक बार खरीद करना चाहिए। बर्मा से नये माल भी लोडिंग ज्यादा नहीं है तथा पहले के चले कुछ कंटेनर एक सप्ताह में भारतीय बंदरगाहों पर उतरने की संभावना हैं, जो काफी बिके हुए हैं।
Moong: constant decrement
New Delhi, 02 May (NNS):The new crop of moong has been ruling in MP, West Bengal and Orissa. There, the traders are constantly selling the stock due to the all-round best quality stock. It is being sold at Rs 7500/7800 per quintal in Orissa and Bengal. Apart from this, the 50 kg condition mooong of Rajasthan is being traded at RS 7800/8000 per quintal and the 5 percent conditioned moong also ruling at Rs 8300/8500 per quintal. Now, the prices have not showed more downtrend in these prices. The arrival pressure of MP may not increase from MP during the current week and the crop will likely to arrive in Bihar, UP and Jharkhand, due to this, the trade should not be done at the higher level.
मूंग-वर्तमान में मंदा जारी रहेगा
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) मूंग की फसल मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल उड़ीसा में चल रही है तथा फसल चारों तरफ बढ़िया होने से लगातार वहां के कारोबारी बिकवाल है। उड़ीसा बंगाल की मूंग 7500/7800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है तथा मध्य प्रदेश के 5 किलो कंडीशन वाली मूंग 7800/8000 रुपए एवं 5 किलो कंडीशन वाली 8300/8500 रुपए के बीच बिक रही है, अब इन भाव में अभी और मंदा दिखाई दे रहा है। चालू महीने में एमपी के माल का और दबाव बढ़ जाएगा, अगले महीने बिहार झारखंड एवं यूपी की आने लगेगी, इसलिए अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: no trade of more uptrend
New Delhi, 02 May (NNS): The crop of tur has reported to be over in the markets of MP and Jharkhand. There is a downtrend in the kharif season and the sowing of the crop of rabi season has also been decreasing constantly, due to which, the gross production was remained at Rs 34 lakh metric tonnes, which was around 42 lakh metric tonnes. The harvesting has also been done in Rangoon and its shipment also seems constant. The ships of new and old stock have also been started arriving in the markets, but there is a lack of stock in the pipeline and the prices may show more uptrend, but it is profitable to sell the stock at the higher level. The lemon tur which was being sold at Rs 112 per kg, now, the prices may increase by Rs 2 per kg.
तुवर-और तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) रबी सीजन की एमपी झारखंड में तुवर की फसल आकर मंडियों में निबट गई है। खरीफ की फसल में पोल आ चुकी थी तथा रबी सीजन वाली तुवर की बिजाई ही प्रत्येक वर्ष सिमटती जा रही है, जिससे सकल उत्पादन 34 लाख मैट्रिक टन के करीब रह गया है, जो गत वर्ष 42 लाख मैट्रिक टन तक हुआ था। रंगून में नयी तुवर की कटाई हो चुकी है तथा उसके शिपमेंट होने लगे है। नये-पुराने माल का एक जहाज तुवर का लगने वाला है, लेकिन पाइपलाइन में माल की कमी होने से अभी और तेजी आ सकती है, लेकिन बढ़े भाव में माल बेचते रहना चाहिए। जो लेमन तुवर 112 रुपए बिक रही है, इसमें 2 रुपए ऊपर नीचे भाव चलते रहेंगे।
Gram desi: no more decrement
New Delhi, 02 May (NNS): The arrival pressure of gram desi reported to be weak by 22/23 percent as compared to the same period of the previous year in the markets of Maharashtra, Andhra Pradesh, Karnataka and MP due to the decrement in the production. The per hectare productivity also seems weak, on seeing this, the arrival of the stock reported to be weak in the markets. On the other hand, the stockists are constantly buying the stock, whereas, the crop of Rajasthan has been lying in the markets, in these circumstances, the prices may not decrease from Rs 6450 per quintal.
देसी चना-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) देसी चने के उत्पादन में पोल आने से महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में आवक का दबाव गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22-23 प्रतिशत कम है। चने की फसल में प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम को देखकर किसान भी मंडियों में माल कम ला रहे हैं। दूसरी ओर अभी से स्टॉकिस्ट लिवाली करने लगे हैं, जबकि राजस्थान की फसल बाकी है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव 6450 रुपए प्रति क्विंटल में और मंदा नहीं लग रहा है।
Rajma chitra: higher import prices
New Delhi, 02 May (NNS): The disco stock of rajma chitra has already been sold out here from Gulab bagh and Darbhanga line of Bihar before a fortnight. This year, there is a shortage of the stock in Brazil and Ethiopia, due to which, the deals seems weak from there. The prices have been ruling at $1400/1420 per tonne in China, due to this, the importers have done less deals because the prices of gram desi have not showed more uptrend due to the sluggish selling of the desi stock. Now, in Mumbai, it is being traded at Rs 120/125 per kg because of the sluggish selling of spot containers. Huge amount of inferior quality stock has already been sold out from the markets and long time left in the arrival of the new stock, on seeing this, the market may show uptrend during the near future.
राजमां चित्रा-आयात पड़ता काफी महंगा
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा डिस्को बिहार के गुलाब बाग दरभंगा लाइन से एक पखवाड़े पहले यहां आकर लगभग बिक चुका है। ब्राज़ील एवं इथियोपिया में इस बार माल बहुत कम है, जिससे वहां के सौदे नहीं हो रहे हैं। चीन में पहले ही 1400/1420 डॉलर प्रति टन के भाव होने से आयातको ने सौदे कम किए थे क्योंकि यहां देसी माल सस्ता बिकने से उसके भाव नहीं बढ़ रहे थे। अब वर्तमान में मुंबई में हाजिर कंटेनर के बिकवाल नहीं होने से वहां 120/125 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो गया है । यहां भी हाजिर माल की कमी से 124/128 रुपए प्रति किलो भाव बोलने लगे हैं। हल्के माल भी काफी निपट गए हैं तथा नई फसल आने में लंबा समय बाकी है, इसे देखते हुए अभी आगे बाजार और तेज लग रहा है।Gram kabuli: no more fluctuations
New Delhi, 02 May (NNS): The all-round sowing of gram kabuli reported to be high due to the higher prices and the productivity also seems high, despite all this, the prices of gram kabuli Maharashtra was being traded at Rs 112/113 per kg, now, its prices fell down to Rs 83/87 per kg . Similarly, the bold stock also showed heavy downfall. Now, there is a lack of old stock in the pipeline and the prices seems feeble in the international markets, in these circumstances, the prices may not show more downtrend during the near future.
काबुली चना-ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) हालांकि काबुली चने के इस बार ऊंचे भाव होने से चौतरफा बिजाई अधिक हुई है तथा उत्पादकता भी अधिक आने का प्रत्यक्षदर्शी बात बता रहे हैं, इन सब के बावजूद भी 2 महीने पहले 112/113 रुपए प्रति किलो महाराष्ट्र का काबुली चना बिकने के बाद वर्तमान घटाकर 83/87 रुपए भाव बोलने लगे हैं। इसी अनुपात में मोटे मालों में भी भारी गिरावट आ गई है। पाइप लाइन में पुराना माल समाप्त हो चुका है तथा देसी काबली चना अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से नीचे आ गया है, इन परिस्थितियों में आप यहां से ज्यादा नहीं घटेगा।
Pea: no risk at the current level
New Delhi, 02 May (NNS): The government has removed the import duty from pea, but its prices remained stable at Rs 43/44 per kg at the Indian port due to the higher prices in the international markets. On the other hand, the per hectare yield seems weak, due to this reason, the arrivals of the crop reported to be weak in Lalipur, Jhansi, Gwalior, Jabalpur and Satna line as compared to the sowing. Here also, pea prices remained stable at R s 47/49 per kg in wholesale and in counter sale, it is ruling at Rs 52/53 per kg, due to this, its demand seems good, in these circumstances, the prices may not show more uptrend from the current level during the coming days.
मटर-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 2 मई (एनएनएस) सरकार द्वारा मटर का आयात शुल्क मुक्त खोल दिया गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से 43/44 रुपए प्रति किलो से भारतीय बंदरगाहों पर नीचे का पड़ता नहीं है। दूसरी ओर मटर में इस बार प्रति हेक्टेयर यील्ड कम बैठ रही है, जिस कारण बिजाई के अनुरूप ललितपुर झांसी ग्वालियर जबलपुर सतना लाइन में आवक नहीं हो रही है। यहां भी मटर के भाव 47/49 रुपए प्रति किलो थोक में हो गए हैं तथा काउंटर सेल में 52/53 रुपए चल रहे हैं। दाल के भाव नीचे आ जाने से इसकी मांग अच्छी चल रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में और तेजी के आसार दिखाई दे रहे है।
