New Delhi, 06 November (NNS): The buying of red chilli reported to be high even after the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 to Rs 17000 per quintal. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the weak crop in MP as comparatively. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूत बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लालमिर्च में लिवाली में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 17 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी आवक बढ़कर करीब 50 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। उत्तर भारत की लिवाली सुस्त पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद हैं।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 06 November (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती बनी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 06 November (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reduced to 100105 kg in the Green House Cardamom Marketing India Private Limited Auction. The prices of average auction price improved to Rs 2468.09 per kg due to the limited support of buying and feeble arrivals as comparatively. Before this, the prices were at Rs 2467.17 in the last auction which held on 24th October. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। 4 नवंबर को हुई अभ्ी तक की अंतिम नीलामी केसीपीएमसी नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 1,17,845 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2501.91 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 23 अक्तूबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2458.79 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Black pepper: will remain weak
New Delhi, 06 November (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 735 per kg owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the unavailability of the stock. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। वहां हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: fear of profit taking selling
New Delhi, 06 November (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal owing to the sluggish sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no fear of profit taking selling in the spot dry ginger prices during the coming one or two days.
सौंठ : मुनाफावसूली की आशंका
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौँठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रु की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। हाल ही में आई तेजी के बाद आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका बनी हुई है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 06 November (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 2850 per kg due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100/150 per kg. The wedding season has already been started, due to this, the market sentiments will affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100-150 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियों का सीजन चल रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती जारी रह सकती है।
Cumin: held strong
New Delhi, 06 November (NNS): Here, the prices of cumin rose by Rs 200 to Rs 20900 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 15000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices softened by Rs 85 or 0.42 percent to Rs 20255 per quintal due to the weak speculative buying. The market sentiments may affect as the sowing of the new crop has been started. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 नवम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की जीरे में लिवाली मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 300 रुपए और तेज होकर 21,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली सुधरने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 20,250 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल की बिजाई शुरू होने में हो रही देरी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
