New Delhi, 05 June (NNS): The offtake of red chilli reported to be weak at the higher level, due to this reason, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The summer vacations will likely to be over soon after a week, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां समाप्त होने में अब करीब एक सप्ताह का ही समय शेष रह गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 05 June (NNS): The prices of cloves reported stable at Rs 790 per kg because of the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 5/10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak temperature than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लौंग : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की नरमी आई थी। तापमान सामान्य से नीचा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 05 June (NNS): The arrivals of small cardamom dropped down to 41633 kg in the RNS spices auction. Here, the average auction price jumped to Rs 2441.39 per kg owing to the increased buying and downfall in the arrivals. Before this, the prices were at Rs 2247.01 per kg which held on 26th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying from the stockists  even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। बीते दिन हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 41,633 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2441.39 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी। इससे पूर्व 26 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2247.01 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: held strong

New Delhi, 05 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara held steady at Rs 740 per kg owing to the sluggish offtake at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5/10 per kg. The arrivals held stable at the same level of the previous day and the prices improved by Rs 5 per kg. The traders are waiting for the upcountry demand in Kerela due to the bloom of sunlight. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने तथा 5 रुपए का सुधार होने की रिपोर्ट मिली। केरल में धूप खिलने के कारण अब दिसावरी मांग का इंतजार हो रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Dry ginger: will remain sluggish

New Delhi, 05 June (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The monsoon has stopped temporarily and the sunshine reported to be bloom in the second day, there, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सौंठ : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमं 500 रुपए की मंदी आई थी। केरल में मानसूनी वर्षा अस्थाई तौर पर रुकने तथा लगातार दूसरे दिन भी धूप खिली होने की जानकारी मिली। वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने की संभावना है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 05 June (NNS): Pistachio Peshawar prices held stable at Rs 3050 per kg due to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. Both the supply and availability of the stock seems weak, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 05 June (NNS): Here, the prices of cumin dropped down by Rs 600 to Rs 22200 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 100 per 20 kg. The active contract prices descended by Rs 40 or 0.20 percent to Rs 19840 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : अभी तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 5 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में और कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 600 रुपए गिरकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बेारियों की आवक होने तथा 100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.20 प्रतिशत घटकर 19,840 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।