New Delhi, 12 November (NNS): The prices of red chilli teza gained by Rs 500 to Rs 22500/25700 per quintal. The outstanding stock of red chilli reported to be weak in the markets of Andhra Pradesh and Telanagana.  The old stock has already been over in the cold storages and  shortage of the stock as compared to the previous year and the demand reported to be constant from both the spices and the stockists.  The prices have remained under pressure due to the sluggish buying from the general consumers and the spices traders in the local markets and the wholesale traders.

 

लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) लालमिर्च की कीमतों में फिलहाल ग्राहकी मजबूत बनी हुई है। हाल ही में लालमिर्च तेजा की कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी। जिससे इसके भाव 22500/25700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की मंडियों में पिछले सीजन का बचा हुआ स्टॉक ऐतिहासिक रूप से  कम बताया जा रहा है। पिछले साल की तुलना में कम फसल और कोल्ड स्टोरेज में पुराना स्टॉक समाप्त होने तथा सीमित होने से मसाला कंपनियों और स्टॉकिस्टों की तरफ से थोड़ा मांग बनी हुई है। स्थानीय मंडियों और थोक बाजारों में आम खरीदारों और मसाला कारोबारियों की सुस्त लिवाली के कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

 

Cloves: will remain high

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of cloves showed strong trend due to the strong demand owing to the heavy export from the international market and strong demand at the local markets. Recently, its prices gained by Rs 10 to Rs 980/1070 per kg. Huge amount of cloves have been importing from the producing countries like Madagascar and Indonesia. There is a shortage of the stock as the imported stock has been reaching at the various ports. The prices will likely to remain high in the wholesale markets.

 

लौंग : आगे तेजी रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) मंडियो में लौंग की कीमतों में इन दिनों मजबूती देखने को मिल रही है। विदेशी बाजारों से लगातार हो रहे भारी निर्यात और स्थानीय स्तर पर मजबूत मांग के कारण लौंग के तेवर गरम हो गये हैं। हाल ही में इसके भाव 10 रुपए की तेजी आई थी जिससे इसके भाव 980/1070 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मेडागास्कर और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से भारी मात्रा में लौंग का आयात किया जा रहा है। अलग-अलग बंदरगाहों पर लगातार पहुंच रहे विदेशी माल के कारण घरेलू मंडियों में स्टॉक कमी बनी हुई है। थोक बाजारों में लौंग की कीमतें आगे और लाल हो सकती हैं।

 

Small cardamom: will likely to remain high

New Delhi, 12 November (NNS):  Recently, the prices of small cardamom 7.5mm improved by Rs 100 to Rs 3200/3400 per kg. There is a shortage of rainfall and unfavourable weather conditions during the starting of the season, due to this, the harvesting of the crop declined by 25/30 percent. There is a lack of old stock of the previous season and the arrivals of the new crop reported to be limited, due to this, both the stockists and the traders are quoting the prices at the higher level. The demand of small cardamom has been increasing constantly at the consuming areas and the local markets due to the starting of the winter and the festival season. The prices of small cardamom will likely to remain high during the near future.

 

छोटी इलायची : आगे और हरी हो जाएगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) छोटी इलायची में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई थी। जिसके परिणामस्वरूप यहां साढ़े सात एमएम के भाव 3200/3400 रुपए प्रति किलो हो गए। शुरुआती फसल सीजन के दौरान बारिश की कमी और प्रतिकूल मौसम की वजह से तुड़ाई में 25/30 प्रतिशत तक की कमी बताई जा रही है। पिछले सीजन का पुराना स्टॉक कम हो चुका है और मंडियों में नई फसल की आवक सीमित होने के कारण स्टॉकिस्ट और कारोबारी ऊंची बोलियां लगा रहे हैं। त्योहारी सीजन और सर्दियों की शुरुआत के चलते स्थानीय बाजारों और खपत केंद्रों पर छोटी इलायची की मांग तेजी से बढ़ रही है। आगामी दिनों में इलायची का रंग और चमक सकता है।

 

Black pepper: will likely to remain high

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of black pepper gained by Rs 5 to Rs 830/840 per kg. The daily arrivals and the supply of black pepper seems weak in the famous markets along with Kochi, due to this, both the farmers and the local traders have stored their stock in expectations of increment in the prices, due to this, the arrivals showed downfall in the markets and the prices gets support. The imported stock of black pepper have been ruling at the higher level owing to the higher import prices and weak rupee against the American dollar, due to this, the market will likely to remain high during the near future.

 

कालीमिर्च : आगे और चमकती रहेगी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय मजबूती देखने को मिली है।  आज इसमें 5 रुपए की मजबूती आने से यहां कालीमिर्च मरकरा के भाव 830/840 रुपए प्रति किलो हो गए। कोच्चि और अन्य प्रमुख मंडियों में काली मिर्च की दैनिक आवक तथा सप्लाई काफी कम हो रही है। जिससे किसान और स्थानीय व्यापारी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपनी बची हुई फसल को संभालकर रख रहे हैं, जिससे मंडियों में माल की आवक घटी है और कीमतों को समर्थन मिल रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और आयात लागत बढ़ने से विदेशी कालीमिर्च  महंगी हुई है, जिससे इसका बाजार आगे लहराता रहेगा।

 

Dry ginger: profitable at the current level

New Delhi, 12 November (NNS): The availability of dry ginger seems weak at the international level owing to the downfall in the producing from the major producing countries like Nigeria as the demand of Indian dry ginger have been increasing constantly. Both the big stockists and the traders are buying the stock at the lower level on seeing the weak supply. Recently, the prices have gone up by Rs 500 to Rs 34500/35000 per quintal. The prices of dry ginger may increase owing to the continuous increment in  the demand of ayurvedic food products.

 

सौंठ : वर्तमान में लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय सौंठ की मांग लगातार बनी हुई है, जबकि नाइजीरिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से उत्पादन घटने की खबरों के कारण वैश्विक स्तर पर उपलब्धता कम हुई है। कम होती आपूर्ति को देखते हुए बड़े स्टॉकिस्टों और कारोबारियों द्वारा निचले स्तरों पर सौंठ की लिवाली बढ़ा दी गई। हाल ही  में इसकी कीमतों में 500 रु की तेजी आई थी, जिससे सौंठ सामान्य के भाव 34500/35000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। सर्दियों की आहट और आयुर्वेदिक खाद्य उत्पादों में सौंठ की निरंतर मांग के चलते इसके दाम और ऊंचे हो सकते हैं।

Cumin: will remain high in future

New Delhi, 12 November (NNS): The prices of average quality cumin jumped by Rs 800 to Rs 30100/30800 per quintal. The arrivals reported to be limited in the famous producing markets along with Unjha. Both the farmers and the traders have hoarded their stock in the expectations of more profit. Apart from this, the festival and wedding season has been started in the country, due to this, its demand reported to be constant. The prices of cumin may increase during the near future.

 

जीरा : आगे और उड़ान भरेगा

नई दिल्ली, 12 नवंबर (एनएनएस) वायदा बाजार में आई मजबूती के सहारे घरेलू हाजिर बाजार में जीरे की कीमतों में मजबूती देखने को मिली है। एवरेज क्वालिटी जीरे के भाव आज 800  रुपए उछलकर 30100/30800 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। ऊंझा और अन्य प्रमुख मंडियों में आवक सीमित बनी हुई है। किसान और व्यापारी

निचले स्तरों से भाव सुधरने के बाद भी बेहतर मुनाफे की उम्मीद में माल रोककर चल रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू चालू हो चुका है। जिससे निरंतर मांग निकल रही है। निकट भविष्य के अंदर जीरा की कीमतें और उड़ान भरने की संभावना है।