New Delhi, 02 March (NNS): There were around one lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur. Later on, the prices of this famous commodity remained stable at the same level owing to the strong buying from the exporters especially from the exporters. Here, the prices of red chilli 334 no. ascended by Rs 500 to Rs 23500 per quintal because of the higher buying from the stockists even after the downfall in the prices. The market sentiments may affect because of the weak production. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.

लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़ती हुई करीब एक लाख बोरियों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। इसके बाद भी विशेषकर निर्यातकों की लिवाली का मजबूत समर्थन बना होने से इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। उत्पादन में कमी आने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Turmeric: no possibility of increment

New Delhi, 02 March (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 200 to Rs 14900 per quintal during the review week because of the weak buying from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100/200 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices slipped by Rs 200 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 544 or 3.61 percent to Rs 14940 per quintal because of all-round speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to increase during the coming one or two days.

हल्दी : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी की संभावना नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 14,900 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की मंदी आई है। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। ईरान पर हमले की वजह से सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 544 रुपए या 3.61 प्रतिशत लुढ़ककर 14,940 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 02 March (NNS): The prices of poppy seeds Turkey slipped by Rs 50 to Rs 1450 per kg due to the higher profit taking selling from the stockists. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect on seeing the weak rupee against the American dollar and ongoing war in Iran. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। होली के त्यौहार की वजह से स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 50 रुपए मंदा होकर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने तथा ईरान में चल रहे युद्ध की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 02 March (NNS): There were around 700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan. The arrivals reported to be weak and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of coriander badami improved by Rs 100 to Rs 11400 per quintal owing to the limited support of buying even after the feeble prices.  Before this, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract market reduced by Rs 104 or 0.91 percent to Rs 11270 per quintal owing to the higher speculative buying. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 2 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। राजस्थान की बारां मंड़ी में नए धनिए की करीब 400-500 बोरियों समेत इसकी कुल 700 बोरियों की आवक हुई। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली भी सुस्त बनी होने से इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से बीते सप्ताह धनिया बादामी मामूली 100 रुपए सुधरकर 11,400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इसेस पूर्व इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 104 रुपए या 0.91 प्रतिशत मंदा होकर 11,270 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं है।