New Delhi, 20 January (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 17500 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 30000/35000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.

लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 17,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में नई फसल की करीब 30-35 हजार बोरियों तथा लगभग इतनी ही पुरानी फसल की आवक होने एवं कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cloves: may not show improvement

New Delhi, 20 January (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 770 per kilogram due to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to improve during the coming days.

लौंग : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 20 January (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went down to Rs 57027 kg in the Haider system auction. Its average auction price went down to 2452.31 per kg due to the weak arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2252.31 in the auction which held on 08th December.  Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2700 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। आज हुई हैडर सिस्टम्स नीलामी में छोटी इलायची की आवक में कमी दर्ज की गई। इस नीलामी में इसकी 57,027 किलोग्राम की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2452.31 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 8 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2522.59 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 20 January (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 760 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 40 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the weak availability and arrivals than the normal level. The spot black pepper prices will likely to remain strong at the same level during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 20 January (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 30000 per quintal because of the sluggish prices even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop and the quality of the crop seems inferior. The spot dry ginger prices will likely to remain high during the near future.

सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। महाराष्टï्र में नई फसल की आवक चालू होने लेकिन क्वालिटी सामान्य से हल्की आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Pistachio: held strong

New Delhi, 20 January (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3250 per kg owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ईरान में चल रहे तनाव तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cumin: possibility of profit taking selling

New Delhi, 20 January (NNS): The offtake of cumin reported to be high after the increment of Rs 200 per quintal during the previous day, due to this reason, here, its prices ascended by Rs 600 to Rs 24000 per quintal. There were around 15000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi and  the prices fell down by Rs 50/180 per 20 kg due to the higher selling from the stockists and the farmers. The active contract prices went down by Rs 225 or 0.92 percent to Rs 24365 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The profit taking selling of cumin has been increasing during the coming days.

जीरा : मुनाफावसूली संभव

नई दिल्ली, 20 जनवरी (एनएनएस)। बीते दिन आई 200 रुपए की तेजी के बाद भी यहां जीरे का उठाव और बढ़ गया। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 600 रुपए और उछलकर 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से जीरे की आवक बढ़कर करीब 15 हजार बोरियों की होने तथा 50-180 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 225 रुपए या 0.92 प्रतिशत मंदा होकर 24,365 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली निकल सकती है।