New Delhi, 13 August (NNS): Here, the price of red chilli 334 no. remained at Rs 24200 per quintal due to the sluggish offtake from the last some days even after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी पिछले कुछ दिनों से लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Cloves: not likely to increase

New Delhi, 13 August (NNS): Cloves prices remained stable at Rs 810 per kg due to the weak offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.

लौंग : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी दर्ज की गई थी। नवीनतम कीमत भी सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 13 August (NNS): The sale of small cardamom reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, the prices of small cardamom 7.5mm slipped by Rs 50 to Rs 3050 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. During the previous day, the arrivals of small cardamom jumped to 23828 kg in the Climate Natural Spices Private Limited. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the buying seems high, due to this, the average auction price gained to Rs 3038.94 per kg. The market sentiments may affect due to the arrivals of the new crop. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद छोटी इलायची की बिक्री में और कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 3050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। बीते दिन हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 23,828 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 3038.94 रुपए प्रति किलोग्राम होने की सूचना मिली थी। नई फसल से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain weak

New Delhi, 13 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg owing to the sluggish trading activities even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices of black pepper held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the imported stock from Sri lanka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। बीते दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च के उठाव में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका से आयातित मालों से बाजारों की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।

Dry ginger: will likely to remain strong

New Delhi, 13 August (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32000 per quintal because of the sluggish sale after the ongoing monsoon season. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the higher prices of ginger. There is no possibility of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.

सौंठ : मजबूत बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। अदरक की आपूर्ति सामान्य से नीची बनी होने और इसकी कीमत सामान्य से ऊंची होने के बाद भी सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की कीमत ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मजबूती बनी रह सकती है।

Pistachio: no possibility to decrease

New Delhi, 13 August (NNS): According to the reports, the Iran has stucked to take the toll till 2029 from the Strait of Hormuz, on seeing this, the import of other commodities gets affected. As a result, here, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 3850 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect amid expected possibilities of import. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the coming days.

पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। प्राप्त हो रही रिपोर्टों पर यदि भरोसा किया जाए तो ईरान होर्मुज स्ट्रेट में कम से कम 2029 तक टोल वसूलने की जिद पर अड़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए पिस्ते समेत अन्य जिंसों का आयात प्रभावित होने की आशंका है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Cumin: may not show improvement

New Delhi, 13 August (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20/5 per 20 kg. Here, cumin prices remained at Rs 22800 per quintal because of the sluggish trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contact prices slipped by Rs 95 or 0.46  to Rs 20405 per quintal due to the weak speculative buying. The prices gets support due to the limited buying from Bangladesh. The spot cumin prices will not likely to improve during the near future.

जीरा : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 13 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा और इसके आसपास के क्षेत्रों में एक दिन पूर्व वर्षा होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। यहां कामकाज सुस्त बना होने सें जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.46 प्रतिशत घटकर 20,405 रुपए पर आ गया। बंगलादेश की हल्की-फुल्की लिवाली से कीमतों को कुछ समर्थन मिल सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।