New Delhi, 17 November (NNS): During the review week, the prices of red chilli 334 no. declined by Rs 500 to Rs 16500 per quintal due to the higher selling from the stockists even after the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market may sentiments may affect because of the affected supply and crop amid montha storm. The spot red chilli prices will likely to remain under pressure during the coming days.

लालमिर्च : बाजार दबा रह सकता है

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च दबी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। पिछले महीने आए मोंथा तूफान की वजह से फसल को नुकसान होने तथा आपूर्ति तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च का बाजार दबा रह सकता है।

Turmeric: not possibility of long uptrend

New Delhi, 17 November (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 500 to Rs 14600 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. In the weekend, the prices have gone up by Rs 200 to Rs 14800 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 20 or 20 percent to Rs 14320 per quintal because of the nominal speculative selling. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी की आस नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिकवाली निकलने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 500 रुपए मंदी होकर 14,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ जाने के बाद सप्ताहांत में यह 200 रुपए तेज होकर 14,800 रुपए हो गई। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.14 प्रतिशत सुधरकर 14,320 रुपए हो गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Poppy seeds: no expectations to increase

New Delhi, 17 November (NNS): Poppy seeds Turkey prices held firm at Rs 1400 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to normal supply. There is no possibility of more uptrend in the spot poppy seeds prices during the near future.

पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति लगभग सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की आस नहीं है।

Coriander: held strong

New Delhi, 17 November (NNS): Here, the prices of coriander Badami gained by Rs 100 to Rs 10000 per quintal due to the limited support of buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 108 or 1.26 percent to Rs 8662 per quintal because of the strong speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.

धनिया : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मजबूत ही बना रहने की संभावना है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए और बढ़कर 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से सक्रिय वायदा 108 रुपए या 1.26 प्रतिशत तेज होकर 8662 रुपए हो गया। धनिए की बिजाई में कमी आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रह सकता है।

Black pepper: will be strong in near future

New Delhi, 17 November (NNS): Due to the sluggish buying from the stockists even after the improved prices, due to this, black pepper prices remained stable at Rs 735 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The arrivals reported to be negligible and he prices gained by Rs 5/10 per kg in Kochi. The market sentiments may affect owing to the imported stock from Brazil. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। सुधरी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 735 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक नगण्य होने तथा 5-10 रुपए की वृद्धि होने की रिपोर्ट मिली। ब्राजील से हुए आयात की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cumin: may show increment

New Delhi, 17 November (NNS): The prices of cumin jumped by Rs 900 to Rs 22100 per quintal owing to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100/120 per quintal. Its average auction price declined to Rs 1450/1775 per kg in the last auction which held on 13th November. The market sentiments may affect due to the higher supply. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : और बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 900 रुपए उछलकर 22,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 15 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100-140 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 475 रुपए या 2.35 प्रतिशत उछलकर 20,680 रुपए पर पहुंच गया। फिलहाल बुआई की गति सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 17 November (NNS):The prices of big cardamom dropped down by Rs 130 to Rs 1650 per kg owing to the  higher profit taking selling even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100/120 per kg. The average auction price went down to Rs 1450/1775 per kg in the last auction which held on 13th November. The market sentiments may affect owing to the higher supply. There is no possibility of increment in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 17 नवम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 130 रुपए लुढककर 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100-120 रुपए का उछाल आया था। 13 नवम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1450/1775 रुपए रह गई थी। आपूर्ति बढ़ने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।