New Delhi, 29 May (NNS): The buying of red chilli reported to be weak at the higher prices and the supply of the stock reported to be limited, due to this reason, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal because the summer vacations have been started from 12th May, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। आपूर्ति सीमित बनी होने तथा बढ़ी हुई कीमत पर लिवाली भी सुस्त ही बनी होने से यहां 334 नंबर लालमिर्च में स्थिरता का रुख बना हुआ है। यह 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी क्योंकि गुंटूर में 12 मई से गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 29 May (NNS): The prices of cloves reported to be weak in the international markets, due to this, the trading activities gets affected, in this situation, its prices remained firm at Rs 790 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect as the monsoon reaches in some states of the country and ongoing summer season. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत सुस्त बनी होने से यहां भी लौंग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। अत: यहां पर लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी हुई है। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच जाने तथा कुछ में गर्मियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 29 May (NNS): The arrivals of small cardamom dropped down to 9526 kg in the Climate Natural Spices Private Limited auction. Here, the average auction price jumped to Rs 2247.68 per kg owing to the increased buying and downfall in the arrivals. Before this, the prices were at Rs 2148.89 per kg which held on 19th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2600 per kg because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the downfall in the auction prices. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। बीते दिन हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक लुढ़ककर 9526 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक में आई इस गिरावट तथा लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2247.68 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 19 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2148.89 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नीलामी में आई गिरावट से बाजार की धारणा प्रभावित होने की आशंका है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Black pepper: no possibility to increase

New Delhi, 29 May (NNS): The monsoon has reached in kerela. The trading activities of black pepper get affected because of the heavy rainfall in Kochi. As a result, here, the prices of black pepper markara improved by Rs 10 to Rs 740 per kg owing to the limited buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. There is no possibility of long downfall in the prices during the near future.

कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। केरल में मानसून पहुंच चुका है। इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय राज्य के कोच्चि में भारी वर्षा चालू होने तथा इसकी वजह से कामकाज नगण्य हो जाने की सूचना मिली। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए बढ़कर 740 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Dry ginger: will remain strong

New Delhi, 29 May (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi because of the heavy rainfall. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.

सौंठ : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। भारी वर्षा के कारण कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।

Pistachio:  no possibility to increase

New Delhi, 29 May (NNS): Pistachio Peshawar prices held stable at Rs 3050 per kg due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak demand from the ice cream makers due to the weak temperature than the normal level and higher prices. The spot pistachio prices may show uptrend during the coming days.

पिस्ता : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नवीनतम मंदी के बाद भी कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने तथा तापमान सामान्य से नीचा होने के कारण आइसक्रीम वालों की मांग कमजोर ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin:  no likely to increase

New Delhi, 29 May (NNS): Here, the prices of cumin held stable at Rs 23400 per quintal owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20 per 20 kg. The active contract prices rose by Rs 75 or 0.36 percent to Rs 20645 per quintal because of the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां पर जीरा सामान्य 23,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 75 रुपए या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 20,645 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नहीं है।