New Delhi, 01 May (NNS): The sale of red chilli reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. However, the prices of both teza and fulcut gained by Rs 500 per quintal. There was holiday in Guntur on the occasion of Labour day, but before this, there were around 100000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the enquiry from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। यद्यपि तेजा तथा फुलकट में 500 रुपए तक की तेजी आने की सूचना मिली। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में गुंटूर में अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी आवक घटकर करीब एक लाख बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। निर्यातकों की पूछपरख निकलने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Cloves: not likely to increase
New Delhi, 01 May (NNS): The offtake of cloves seems weak even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 800 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of uptrend in the spot cloves prices during the coming days.
लौंग : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की संभावना नहीं है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 01 May (NNS): The arrivals of small cardamom went down to 55195 kg in the South Indian Green Cardamom Company Limited. Here, the average auction price declined to Rs 2279.05 per kg owing to the weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2543.76 per kg in the last auction which held on 22nd April. Here, the prices of small cardamom 7.5mm went down by Rs 50 to Rs 2600 per kg because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 150 per kg. There is no possibility of increment in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। आज हुई साऊथ इंडियन ग्रीन कार्डमम कम्पनी लिमिटेड, कोच्चि नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 55,195 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली भी कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत लुढ़ककर 2279.05 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 22 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2543.76 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए और मंदी होकर 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 150 रुपए की गिरावट आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है।
Black pepper: not likely to increase
New Delhi, 01 May (NNS): The sale of black pepper reported to be weak even after the sluggish prices. As a result, the prices of black pepper markara held firm at Rs 780 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The trading activities were remained close on the occasion of Labour day, but before this, the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher arrivals of the new crop from Karnataka. The spot black pepper prices will not likely to increase during the near future.
कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। श्रमिक दिवस के अवसर पर कोच्चि में कामकाज बंद रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली थी। कर्नाटक में नई फसल की आवक बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी आने की संभावना नहीं दिख रही है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 01 May (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 24000 per quintal due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal The trading activities were remained close on the occasion of Labour day, but before this, the arrivals and the prices remained unchanged in Kochi. The market sentiments may affect owing to the weak supply. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। श्रमिक दिवस के अवसर कोच्चि में कामकाज बंद रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। आपूर्ति सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Pistachio: held strong
New Delhi, 01 May (NNS): Pistachio Peshawar prices held firm at Rs 3000 per kg due to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability of the stock in the summer season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the near future.
पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त पड़ने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। गर्मियों के सीजन तथा आपूर्ति एवं उपलब्धता सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।
Cumin: showed temporary fluctuations
New Delhi, 01 May (NNS): Here, the prices of cumin held firm at Rs 24200 per quintal due to the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20/30 per 50 kg. The active contract prices gained by Rs 205 or 0.94 percent to Rs 22130 per quintal owing to the increased speculative buying. The market sentiments may affect because of the weak arrivals than the normal level. There is a possibility of fluctuations in the spot cumin prices during the coming one or two days.
जीरा : अनिश्चितता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 01 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर डटा रहा। हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक घटकर करीब 8-10 हजार बोरियों की रह जाने तथा 20-30 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में वायदा बंद रहा लेकिन एक दिन पूर्व सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 205 रुपए या 0.94 प्रतिशत तेज होकर 22,130 रुपए हो गया था। आवक निचले स्तर पर आ जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में अनिश्चितता की स्थिति बनी रह सकती है।
