New Delhi, 14 May (NNS):  Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal owing to rainfall and flood again and again. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There are one month summer vacations in Guntur. The trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। मई का महीना भी करीब आधा बीत गया है लेकिन इस बार अभी तक गर्मी कुछ कम ही बनी हुई है क्योंकि बार-बार आंधी और वर्षा हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में गर्मियों का एक महीने का अवकाश चल रहा है। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती जा रह सकती है।

Cloves: will remain stable

New Delhi, 14 May (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg owing to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

लौंग : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया बार-बार नए-नए निचले स्तर कायम कर रहा है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 14 May (NNS): The arrivals of small cardamom reduced to 48338 kg in the Idukki Mahila Producer Company Limited Auction. The average auction price dropped down to 2515.61 per kg because of the weak buying and feeble rupee against the American dollar. Before this, the prices were at Rs 2616.30 in the last auction which held on 5th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। आज हुई इदुक्की महिला कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 48,338 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली भी कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2515.61 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 5 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2616.30 रुपए थी। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Black pepper: no fear of downfall

New Delhi, 14 May (NNS): The offtake of black pepper reported to be sluggish even after the uptrend in the price during the previous days, due to this, the prices of black pepper markara held stable at Rs 775 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be negligible and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the tensions in Iran. There is no possibility of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.

कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिार बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान में जारी तनाव की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है।

Dry ginger: will likely to remain strong

New Delhi, 14 May (NNS): Here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal because of weak sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the strong export. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यात मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मजबूती जारी रह सकती है।

Pistachio: no possibility of downfall

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari held stable at Rs 3400 per kg amid sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments  may affect due to the tensions in Iran and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of downfall in spot pistachio prices during the coming days.

पिस्ता : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। रुपया कमजोर बना होने तथा ईरान में जारी तनाव की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नहीं है।

Cumin: possibility of break on downfall

New Delhi, 14 May (NNS): The arrivals of cumin went up to 14000/15000 bags in Unjha. The arrivals reported to be at the higher level, after this, there, the prices have gained by Rs 20 per 20 kg owing to the improved buying. Here, the prices of this famous commodity went down by Rs 100 to Rs 22800 per quintal due to the weak buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 120 or 0.60 percent to Rs 19735 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of break on downfall in the spot cumin prices during the near future.

जीरा : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 14-15 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली सुधरने से वहां इसमें 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 120 रुपए या 0.60 प्रतिशत मंदा होकर 19,735 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।