New Delhi, 27 April (NNS): There were around 1 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. After this, the prices of this famous commodity remained stable at Rs 25000 per quintal due to the sluggish offtake amid increment in temperature during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं। गुंटूर में इसकी आवक बढ़कर एक बार फिर एक लाख बोरियों के आसपास होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी बीते सप्ताह तापमान बढ़ने के कारण उठाव सुस्त पड़ने से 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Turmeric: no long uptrend
New Delhi, 27 April (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis dropped down by Rs 200 to Rs 15500 per quintal because of the weak buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 300/400 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive in the Erode and the prices held firm at the previous level. Here, the active turmeric contract prices went down by Rs 72 or 0.44 percent to Rs 16350 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बढ़ी कीमत पर लिवाली घटने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 72 रुपए या 0.44 प्रतिशत मंदा होकर 16,350 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 27 April (NNS): Here, poppy seeds Turkey went up by Rs 50 to Rs 1450 per kg due to the higher buying from the stockists at the lower level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There is a situation of uncertainity in between the ongoing war. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 50 रुपए तेज होकर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरान के युद्ध में सीजफायर चालू है लेकिन शांतिवार्ता स्थगित होने से अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। अत: आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
Coriander: no possibility of long uptrend
New Delhi, 27 April (NNS): Here, coriander badami prices dropped down by Rs 200 to Rs 14300 per quintal because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same proportion. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 214 or 1.62 percent to Rs 214 per quintal owing to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 14,300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 214 रुपए या 1.62 प्रतिशत टूटकर 13,014 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।
Cumin: will decrease constantly
New Delhi, 27 April (NNS): The arrivals of cumin dropped down by 20000/22000 bags in Unjha. After this, the prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. Here also, cumin prices declined by Rs 500 to Rs 23700 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 660 or 3.16 percent to Rs 20200 per quintal due to the all-round speculative buying. The market does not get enough support as the import are active now. The spot cumin prices may show constant downfall during the coming days.
जीरा : धीरे-धीरे मंदी आती रहेगी
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में धीरे-धीरे मंदी जारी रह सकती है। ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई करीब 20-22 हजार बोरियों की रह गई। इसके बाद भी लिवाली सामान्य से कमजोर बनी होने से 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 500 रुपए मंदा होकर 23,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 660 रुपए या 3.16 प्रतिशत लुढ़ककर 20,200 रुपए पर आ गया। हालांकि बंगलादेश के आयातक सक्रिय हैं लेकिन इससे बाजार को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। अत: आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा धीरे-धीरे मंदा होता रह सकता है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 27 April (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 30 to Rs 1630 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price rose to Rs 1375/1712 per kg in the last auction which held on 23rd April. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले सप्ताह में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की आस नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए मंदी होकर 1630 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की नरमी आई थी। 23 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1375/1712 रुपए हो जाने की खबर मिली थी। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
