New Delhi, 04 September (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish even after the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the strong activeness from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर लालमिर्च के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 40 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की मजबूत सक्रियता से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Cloves: no more increment
New Delhi, 04 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain high during the near future.
लौंग : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 04 September (NNS): Today, the arrivals of small cardamom jumped to 111119 kg in the Greenhouse Cardamom Marketing India Private Limited. Its average auction price slipped to Rs 2511.13 per kg because of the weak support of buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2531.61 per kg in the last auction which held on 25th August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm slipped by Rs 100 to Rs 2500 per kg because of the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more increment in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। आज हुई ग्रीनहाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 1,11,119 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक ऊंची होने तथा लिवाली तुलनात्मक रूप से कमजोर पड़ने के कारण इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2511.13 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 25 अगस्त को हुई इस नीलामी मेें यह कीमत 2531.61 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 100 रुपए मंदी होकर 2500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 04 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 750 per kg owing to the weak offtake even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the crop has not been arrive in Sri Lanka yet. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से अभी तक माल नहीं आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं है।
Dry ginger: held sluggish
New Delhi, 04 September (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सौंठ : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुस्ती बनी रह सकती है।
Pistachio: no possibility to increase
New Delhi, 04 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the lack of wedding and weak temperature than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। तापमान नीचा बना होने के साथ-साथ ब्याह-शादियां भी नहीं होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: held strong
New Delhi, 04 September (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 20600 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of previous days. The active contract prices jumped by Rs 270 or 1.40 percent to Rs 19500 per quintal due to the strong speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming days.
जीरा : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 270 रुपए या 1.40 प्रतिशत तेज होकर 19,500 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
