New Delhi, 24 July (NNS): The offtake of red chilli reported to be weak at the higher prices. As a result, here, red chilli 334. prices held steady at Rs 15000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the weak arrivals than the normal level. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की आस
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में करीब 45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Cloves: will held sluggish
New Delhi, 24 July (NNS): The prices of cloves reduced by Rs 10 to Rs 780 per kg because of the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the affected supply and availability than the normal level in the international markets. The spot cloves prices will not likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती छाने के आसार
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लौंग की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 10 रु घटकर 780 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी आपूर्ति तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुस्ती छा सकती है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 24 July (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reduced to 15670 kg in the Climate Natural Spices Private Limited auction. Its average auction price jumped to Rs 2636.19 per kg because of the increased buying and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2603.44 per kg which held on 15th July. Here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2600 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। आज हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की कम होकर 15,670 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2636.19 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 15 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2603.44 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: not likely to increase
New Delhi, 24 July (NNS): Here, the prices of black pepper markara held firm at Rs 710 per kg owing to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 05/10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the weak sale than the normal level. The spot black pepper prices will likely to remain high during the near future.
कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 710 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। बिक्री सामान्य से कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की संभावना नहीं है।
Dry ginger: no possibility to increase
New Delhi, 24 July (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23000 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak prices than the normal leveland higher production in Maharashtra. There is no possibility of uptrend in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही मं इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। महाराष्टï्र में उत्पादन ऊंचा होने तथा कीमत नीची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Pistachio: no expectations to increase
New Delhi, 23 July (NNS): The prices of pistachio Peshawar prices declined by Rs 50 to Rs 2700 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level and no war in Iran. The spot pistachio prices will likely to remain high during the coming days.
पिस्ता : तेजी का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 50 रुपए मंदा होकर 2700 रुपए प्रति किलोग्राम आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की गिरावट आई थी। ईरान में फिलहाल युद्ध नहीं होने तथा कीमत सामान्य से काफी ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: likely to remain in the limited area
New Delhi, 24 July (NNS): Here, the prices of cumin dropped down by Rs 200 to Rs 21500 per quintal owing to the weak sale at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 5000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices slipped by Rs 40 per 20 kg. The active contract prices gained by Rs 55 or 0.29 percent to Rs 19185 per quintal because of the increased speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the coming days.
जीरा : सीमित दायरे में रहेगा
नई दिल्ली, 24 जुलाई (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में कमी आई। यही वजह है कि यहां पर जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 21,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 5-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 19,185 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
