New Delhi, 17 June (NNS): The sale of red chilli reported to be weak at the higher level. As a result, here, red chilli 334. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 55000/60000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहने की आस
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 55-60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती जारी रह सकती है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 17 June (NNS): The prices of cloves reported to be stable at Rs 790 per kg because of the feeble offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the lower temperature than the normal level in the international markets. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती बनी रहने के आसार
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत अपेक्षाकृत रूप से नीची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्ती ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 17 June (NNS): The arrivals of small cardamom ascended to 11631 kg in the Climate Natural Spices Private Limited. Here, the average auction price dropped down to Rs 2315.11 per kg owing to the weak buying and higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2457.42 per kg which held on 07th June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm declined by Rs 100 to Rs 2400 per kg because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। आज हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 11,631 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली भी कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2315.11 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 7 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2457.42 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली और कमजोर पड़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 100 रुपए मंदी होकर 2400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Black pepper: no possibility of uptrend
New Delhi, 17 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara held steady at Rs 715 per kg owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have declined by Rs 20 per kg. The arrivals held stable at the same level of the previous day in Kochi and the prices held stable at the same level during the previous day. The market sentiments may affect as the monsoon gets active. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव और घट गया। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए नरम होकर 715 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। मानसून एक बार फिर सक्रिय होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Dry ginger: will remain sluggish
New Delhi, 17 June (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सौंठ : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुस्ती जारी सकती है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 17 June (NNS): Pistachio Peshawar prices held stable at Rs 3050 per kg due to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the supply gets affected as the Israel attacks Iran. The spot pistachio prices may not show downfall during the coming days.
पिस्ता : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 17 June (NNS): Here, the prices of cumin held stable at Rs 22000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the previous level. The active contract prices improved by Rs 65 or 0.34 percent to Rs 19100 per quintal because of the limited speculative buying. The market sentiments may affect as the monsoon reaches in some parts of Kerela. There is no possibility of uptrend in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 65 रुपए या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 19,100 रुपए हो गया। गुजरात के कई हिस्सों में मानसून पहुंच जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नहीं है।
