New Delhi, 10 August (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 24200 per quintal because of the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The weather of Andhra Pradesh will play a major role in the fluctuations in the prices. In these circumstances, the spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.
लालमिर्च : सुस्त बनी रहने की उम्मीद
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आंध्र प्रदेश में रहने वाले मौसम द्वारा तेजी-मंदी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किए जाने के आसार हैं। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद है।
Turmeric: may show fluctuations
New Delhi, 10 August (NNS): Here, the prices of turmeric Erode gatha asitis dropped down by Rs 2000 to Rs 18000 per quintal because of all-round selling from the stockists. After this, it’s prices reached to Rs 18600 per quintal. It’s prices declined by Rs 1400 per kg as compared to the same period of the previous week. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 220 ot 1.07 percent to Rs 20516 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will show constant fluctuations during the near future.
हल्दी : तेज उतार-चढ़ाव की आस
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले पांच-छ: दिनों में हल्दी में तेज उतार-चढ़ाव बना रहने के आसार हैं। स्टॉकिस्टों की चौतरफा बिकवाली के दबाव में गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 2 हजार रुपए लुढ़ककर 18 हजार रुपए के निचले स्तर पर आने के बाद पुन: तेज होकर 18,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इस तेजी के बाद भी एक सप्ताह पूर्व की तुलना में इसमें 1400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 220 रुपए या 1.07 प्रतिशत मंदा होकर 20,516 रुपए पर बना होने की जानकारी मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में तेज उतार-चढ़ाव बना रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 10 August (NNS): the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg because of the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because the piece talks are underway between Iran and America. There is no fear of downfall in the prices during the near future.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम के लिए चल रही बातचीत में होर्मुज का खुलना महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Coriander: no long increment
New Delhi, 10 August (NNS): the prices of coriander Badami slipped by Rs 200 to Rs 16500 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran Mandi of Rajasthan and the prices remained firm at the previous level. The active Contract prices softened by Rs 14 or 0.09 percent to Rs 16136 per quintal amid sluggish speculative buying. There is no possibility of long increment in the prices during the coming days.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 14 रुपए या 0.09 प्रतिशत नरम होकर 16,136 रुपए रह गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 10 August (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments mein affect because of the constant import from Sri Lanka. The spot black paper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त बनी रहने की उम्मीद है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका से हो रहे आयात से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।
Cumin: possibility to increase
New Delhi, 10 August (NNS): the prices of cumin remained stable at Rs 22800 per quintal due to the sluggish buying from the stockists after the downfall in the prices during the previous days. Recently, it’s prices slipped by Rs 200 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha Mandi and the prices remained unchanged. The active contract prices dropped down by Rs 120 or 0.58 percent to Rs 20600 per quintal because of the sluggish speculative buying, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं हैं। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 120 रुपए या 0.58 प्रतिशत मंदा होकर 20,600 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 10 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1650 per kg due to the sluggish buying from the stockiata even after the sluggish prices. Recently, the prices have reduced by Rs 30 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1300/1800 per kg in the last option which held on 6th August, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 10 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1650 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। 6 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1800 रुपए रह गई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
