New Delhi, 6 August (NNS): there were around 50,000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The arrivals seems high as comparatively, whereas it’s buying slowed down, due to this reason, there, the prices of red Chilli declined by Rs 500/1500 per quintal. The new crop of red Chilli gets affected due to the shortage of rainfall. Here, the price of red Chilli 334 no. remained stable at Rs 24200 per quintal owing to the sluggish buying at the higher level. Before this, its prices rose by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 50 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली भी कमजोर पड़ने से किस्मानुसार वहां इसमें 500-1500 रुपए की मंदी आने की सूचना मिली। वर्षा की कमी से नई फसल को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 6 August (NNS): the sale of cloves reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, as a result, here, the prices of cloves remained firm at Rs 815 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The prices have been rolling at the higher level, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot cloves prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 6 August (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went up to 15081 kg in the Santhan Para auction, CPA. The arrivals reported to be at the higher level, whereas, it’s buying seems weak, due to this, the average auction prices declined to 2726.36 per kg. Before this, its auction prices were at Rs 3086.39 per kg which held on 28th July. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 3100 per kg because of sluggish buying even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। आज हुई सीपीए, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 15,081 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2726.36 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 28 जुलाई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3086.39 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची तेज होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Black pepper: will remain stable

New Delhi, 6 August (NNS): the offtake off black pepper reported to be weak after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg. Before this, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the stock of Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

कालीमिर्च : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका के मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने का अनुमान है।

Dry ginger: no possibility of long uptrend

New Delhi, 6 August (NNS): the sale of dry ginger seems weak after the ongoing monsoon season, as a result, here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 32000 per quintal. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at same level of the previous day in Kochi. The prices of ginger have been ruling at the higher level, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of long increment in the prices during the coming one or two days.

सौंठ : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। मानसून सीजन चालू होने के बाद भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक की कीमत ऊंची बनी हुई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 6 August (NNS): the peace talks are underway again between America and Iran, after this, here, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3800 per quintal. Before this, the prices have gone up by Rs 1000 per kg. The market sentiments may affect as the Iran has full control over the Strait of Hormuz. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से शांति वार्ता चलने की खबरें आ रही हैं। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से पिस्ता पेशावरी 3800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का दबादबा बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 6 August (NNS): there were around 13000/14000 bags of cumin reported to arrive in Unjha, even after the continuous rainfall. The arrivals reported to be at the higher level, whereas, the buying seems weak, due to this, there, its prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of cumin remained steady at Ts 22800 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Active contract prices descended by Rs 40 or 0.19 percent to Rs 20970 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 6 अगस्त (एनएनएस)। ऊंझा में आसमान पर बादलों का डेरा होने के बाद भी जीरे की करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली घटने से वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.19 प्रतिशत नरम होकर 20,970 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभािवत हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।