New Delhi, 22 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect as the quality of the stock seems inferior as comparatively. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.

लालमिर्च : सुस्ती जारी रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी बिक्री सुस्त बनी होने के कारण बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। क्वालिटी सामान्य की अपेक्षा हल्की आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Turmeric: no long uptrend

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of turmeric Erode gatha asitis went up by Rs 500 to Rs 15500 per quintal due to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals reported to be around 2000 bags and the prices declined by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 154 or 0.91 percent to Rs 16714 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming one or two days.

हल्दी : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 500 रुपए और तेज होकर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 154 रुपए या 0.91 प्रतिशत मंदा होकर 16,714 रुपए पर आ गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 22 June (NNS): The peace agreement has been signed by a both America and Iran, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey eased by Rs 50 to Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The spot poppy seeds prices will not likely to decrease during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। ईरान युद्ध रुकने और पीस डील पर चर्चा शुरू होने के समाचारों के बाद यहां स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से बीते सप्ताह पोस्तदाना तुर्की 50 रुपए मंदा होकर 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ओमान बंदरगाह तक शिपिंग गतिविधियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: fear of profit taking

New Delhi, 22 June (NNS): The stockists are doing profit taking selling during the coming 5/7 days. Here, the prices of coriander Badami went up by Rs 1000 to Rs 15500 per quintal due to the improved buying from the stockists at every price. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 400 bags of coriander reported to arrive and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 348 or 2.36 to Rs 15070 per quintal because of the all round speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of profit taking selling from the stockists during the coming days.

धनिया : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हर भाव पर लिवाली बनी होने से गत सप्ताह हां धनिया बादामी एक हजार रुपए उछलकर 15,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 348 रुपए या 2.36 प्रतिशत उछलकर 15,070 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर बना हुआ है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 22 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the imported stock of oil may reach soon to India from Sri Lank after 20/22 days. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी उठाव सुस्त ही बना होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। करीब-20-22 दिन बाद श्रीलंका से आयातित माल देश में पहुंचने शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रहने की आशंका है।

Cumin: expectations of profit taking

New Delhi, 22 June (NNS):The prices of cumin  jumped by Rs 700 to Rs 22400 per quintal due to the strong buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. There were around 12000/14000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 20/75 per 20 kg .  The active contact prices gained by Rs 40 or 0.19 to Rs 21005 per quintal due to the nominal speculative buying. There is fear of profit taking selling from the stockists during the near future.

जीरा : मुनाफावसूली की आशंका

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर है। बढ़ी हुई कीमत पर मजबूत लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 700 रुपए उछलकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-75 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की और तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.19 प्रतिशत सुधरकर 21,005 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में मुनाफावसूली की आशंका नजर आ रही है।

Big cardamom: no decrement

New Delhi, 22 June (NNS): The prices of big cardamom kainchicut rose by Rs 40 to Rs 1600 per kg because of the increased buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1300/1675 per kg in the last auction which held on 11th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 22 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। बढ़ी कीमत पर भी लिवाली और बढ़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 40 रुपए और तेज होकर 1600 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 11 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1300/1675 रुपए रही थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।