New Delhi, 02 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The supply of crop showed improved trend in Bareilly but the summer vacations are ongoing in the Guntur. After the closure of Strait of Hormuz, now, the Iran is also planning to close Bob Al Mandeb Strait, due to this, the export of other commodities along with red chilli gets affected, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

लालमिर्च : सुस्ती जारी रहने की उम्मीद

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा सीजफायर का बार-बार उल्लंघन किए जाने और ईरान पर बमबारी किए जाने के विरोध में ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत रोकने की घोषणा की है। इसके बाद भी यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। बरेली की फसल से आपूर्ति में सुधार हुआ है लेकिन गुंटूर में अभी गर्मियों की छुट्टिïयां चालू हैं। होर्मुज के बाद अब ईरान बॉब अल मंदेब स्ट्रेट को भी बंद करने की दिशा में काम कर रहा है। इससे लालमिर्च समेत अन्य किराना जिसों का होने वाला निर्यात प्रभावित होने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने की उम्मीद नजर आ रही है।

Cloves: no fear of long downfall

New Delhi, 02 June (NNS): Here, the prices of cloves remained firm at Rs 830 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee showed downfall against the American dollar and the Iran is also planning to close Bob Al Mandeb Strait, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : लंबी मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने तथा अब ईरान द्वारा बॉब अल मंदेब स्ट्रेट को बंद किए जाने की तैयारियों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 02 June (NNS): Here, the arrivals of small cardamom reported to be weak by 55886 per kg in KCPMC auction. The arrivals reported to be weak, whereas, the average auction price jumped to 2588.09 per kg due to the strong buying. Before this, the its auction price reported to be at Rs 2478.57 in the last auction which held on 22nd May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2750 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per kg. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आज हुई केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 55,886 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2588.09 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 22 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2478.57 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Black pepper: no long uptrend

New Delhi, 02 June (NNS): the Iran is also planning to close Bob Al Mandeb Strait, due to this, both the import and the export gets affected in Europe from India, as a result, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 780 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect owing to the imported stock has been reaching in the markets of the country from Sri Lanka in July. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

कालीमिर्च : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से कालीमिर्च की व्यापारिक गतिविधियां पहले से ही सुस्त बनी हुई हैं लेकिन अब ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि ईरान का प्रॉक्सी, हूती, बॉब अल मंदेब स्ट्रेट को बंद कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यूरोप को भी भारत से किराना जिंसों का आयात-निर्यात प्रभावित होने का डर है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। जुलाई में श्रीलंका से आयातित माल भी देश में पहुंचने शुरू होने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Dry ginger: no possibility of increment

New Delhi, 02 June (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal as its production reduced by 50 percent in Nigeria. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the higher prices of ginger. There is no possibility of increment in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। नाइजीरिया में सौंठ का उत्पादन करीब 50 प्रतिशत ही होने के बाद भी यहां इस प्रमुख किराना जिंस की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसकी वजह से यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Pistachio : will remain sluggish

New Delhi, 02 June (NNS): The prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3400 per kg as the Iran is also planning to close Bob Al Mandeb Strait. Before this, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The weddings season will likely to start soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.

पिस्ता : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट पर यदि भरोसा किया जाए तो ईरान ने अमेरिका से बातचीत पूरी तरह से रोक दी है। इतना ही नहीं, उसने अब अपने प्रॉक्सी, हूती, द्वारा बॉब अल मंदेब स्ट्रेट को भी बंद किए जाने की तैयारियां किए जाने की बात कही है। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त बना होने से पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां भी शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती हैं। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में सुस्ती जारी रह सकती है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 02 June (NNS): Here, the prices of cumin remained firm at Rs 22400 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous day. Before this, the prices have gone down in the same ratio. There were around 11000/12000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 20/25 per 20 kg. The active contract prices reduced by Rs 70 or 0.37 to Rs 18980 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 11-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.37 प्रतिशत घटकर 18,980 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।