New Delhi, 22 September (NNS): The prices of red chilli 334. remained stable at Rs 16000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 60000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Guntur. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the near future.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली,22 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। खपत के समय को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 22 September (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asiti rose by Rs 200 to Rs 13100 per quintal owing to the improved buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 1600/1700 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by 30 percent or Rs 0.24 to Rs 12366 per quintal due to the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में मजबूती जारी रह सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग एज ईट इज 200 रुपए तेज होकर 13,100 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1600-1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.24 प्रतिशत सुधरकर 12,366 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 22 September (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1400 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the higher supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the near future.

पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में तेजी की उम्मीद नहीं है। घटक कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति सामान्य से अधिक होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं है।

Coriander: no long uptrend

New Delhi, 22 September (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 9000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100/200 per quintal. The trading activities reported to be close due to the starting of shardiye navratri. The active contract prices went down by Rs 68 or 0.81 percent to Rs 8336 per quintal because of the higher speculative buying. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming one or two days.

धनिया : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100-200 रुपए की तेजी आई थी। शारदीय नवरात्रि का आरंभ होने के कारण राजस्थान की मंड़ियों में कामकाज बंद रहा। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 68 रुपए या 0.81 प्रतिशत मंदा होकर 8336 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 22 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 730 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. In Kochi, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to heavy flood in North India. The spot black pepper prices will not likely to remain sluggish during the near future.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में सुस्ती छाई रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 22 September (NNS):  The prices of cumin remained stable at Rs 20800 per quintal because of the limited buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices went up by Rs 200 per quintal. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day.  The active contract prices improved by Rs 5 or 0.03 percent to Rs 19550 per quintal because of the sluggish speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain high during the coming one or two days.

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा बढ़ने का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 20,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की वृद्धि हुई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा मामूली 5 रुपए या 0.03 प्रतिशत सुधरकर 19,550 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 22 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut slipped by Rs 20 to Rs 1500 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. The prices have gone up by Rs 50 per kg as compared to the previous weak because of the ongoing political tension in Nepal and temporary formation of the government. Here, its average auction prices were at Rs 1250/1845 per kg in the last auction which held on 18th September, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 40 रुपए मंदी होकर 1460 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 18 सितम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1845 रुपए हो गई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी पांच-सात दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।