New Delhi, 16 November (NNS): The availability of red chilli reported to be limited owing to the weak arrivals old crop in Guntur. Both the traders and big traders are selling less amount of stock in the expectations of increment in the prices. However, the buying seems weak after the recent increment. The prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 per quintal, due to this, its prices reached to Rs 26500/28500 per quintal. The export demand seems weak from the famous producing countries like China, but the prices gets support owing to the shortage of the stock in the domestic markets and the market will likely to remain high during the near future.
लालमिर्च : आगे तीखी बनी रहेगी
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) प्रमुख लालमिर्च मंडियों, विशेषकर गुंटूर में पुरानी फसल की आवक घटने से बाजार में उपलब्धता सीमित बनी हुई है। ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में किसान और बड़े कारोबारी फिलहाल अपना माल कम मात्रा में बेच रहे हैं। हालांकि, हालिया तेजी के बाद बाजार में लिवाली कुछ कमजोर हुई है। बीते दिनों लालमिर्च 334 नंबर के भाव में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जिससे इसकी कीमतें 26500/28500 रुपए प्रति क्विंटल के दायरे में स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीन सहित प्रमुख आयातक देशों से निर्यात मांग में कुछ नरमी जरूर आई है, लेकिन घरेलू बाजार में स्टॉक की भारी कमी कीमतों को सहारा दे रही है, और बाजार में तेजी का रुख बने रहने के आसार हैं।
Turmeric: will be bright in future
New Delhi, 16 November (NNS): Both the big traders and the stockists have strated hoarding their stock on seeing the constant increment in the prices of turmeric, due to this, the availability of superior quality turmeric seems weak. Almost 80 percent of previous year stock has already been sold outin the famous producing markets along with Erode, Warangal, Sangli and Nizamabad. Both the arrivals and the selling pressure seems weak in the markets owing to the strong demand from the stockists. During the last one week, the prices of turmeric erode gatha asitis went up by Rs 500 to Rs 24500/24600 per quintal, but today, the prices declined by Rs 600 to Rs 23800/24000 per quintal. The prices may increase during the near future.
हल्दी : आगे चमकती रहेगी
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) हल्दी के बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए बड़े कारोबारियों और स्टॉकिस्टों ने अपना माल रोकना शुरू कर दिया है। इसके चलते बाजार में अच्छी गुणवत्ता वाली हल्दी की उपलब्धता कम हो गई है। इरोड, वारंगल, सांगली और निजामाबाद सहित देश की प्रमुख उत्पादक मंडियों में पिछले सीजन का करीब 80 प्रतिशत स्टॉक बिक चुका है। शेष माल पर भी स्टॉकिस्टों की पकड़ मजबूत होने से मंडियों में आवक और बिकवाली का दबाव काफी घट गया है। एक सप्ताह के भीतर इसमें 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जिससे इरोड गट्टा हल्दी के भाव बढ़कर 24500/24600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए थे। लेकिन आज मांग कमजोर होने से 600 रुपए घटकर 23800/24000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। भविष्य में हल्दी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
Poppy seeds: no possibility to decrease
New Delhi, 16 November (NNS): The arrivals of the new crop has been started increasing in the markets. As the new crop has been arriving from March and April, due to this, the prices remained stable at the same level. However, the prices have not showed uptrend in the previous season because of the strong export demand despite the bumper sowing. The prices gets support as the prices showed downfall owing to the shortage of the stock. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The prices of poppy seeds Turkey held stable at Rs 1300/1400 per kg. the prices may not show more uptrend during the near future.
पोस्तदाना : टूटने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) पोस्तदाना के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने लगी है। मार्च-अप्रैल से शुरू हुई नई फसल के चलते बाजार में कीमतों पर स्थिरता बनी हुई है। हालांकि, बंपर बुवाई के बावजूद निर्यात मांग मजबूत रहने से पिछले सीजन में उपलब्ध स्टॉक तेजी से समाप्त हो गया था। नए सीजन के आगाज पर पुराना माल बेहद कम बचने के कारण बाजार भाव को निचले स्तर पर जाने से समर्थन मिल रहा है। हाल ही में इसके भाव में 50 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बावजूद तुर्की पोस्तदाना के दाम 1300/1400 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थिर बने हुए हैं। तेजी के संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
Coriander: profitable after some time
New Delhi, 16 November (NNS): There is a shortage of demand in coriander, whereas, there is also a lack of old stock in the markets. In contrary to this, the arrivals of new crop showed downfall as compared to before, due to this reason, the availability reported to be limited in the markets. Recently, the prices of coriander badami ascended by Rs 500 to Rs 17600/17900 per quintal. The sale old stock seems limited from the farmers and the big traders. The prices may increase after some time during the near future.
धनिया : ठहरकर मुनाफ देगी
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) धनिया में इन दिनों आपूर्ति की कमी देखने को मिल रही है। उसके बावजूद भी ग्राहकी की कमी बनी हुई। उधर मंडियों में पुरानी फसल का बचा हुआ स्टॉक काफी घट गया है, वहीं नई फसल की आवक भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है। इसके कारण बाजार में उपलब्धता सीमित बनी हुई है। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी, जिसके बादामी धनिया के दाम बढ़कर 17600/17900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दूसरी ओर, बेहतर कीमतों की आस लगाए बैठे उत्पादक क्षेत्रों के किसानों और बड़े कारोबारियों द्वारा पुराने माल की बिक्री सीमित मात्रा में की जा रही है। आगामी दिनों में ठहरकर सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
Black pepper: strengthened after some time
New Delhi, 16 November (NNS): The arrivals of black pepper declined by 50 percent in the famous markets. The stock has been reaching in almost 15 tonnes in the famous producing areas including Kochi. Both the farmers and the stockists are selling their stock due to the limited supply. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg, due to this, the prices of black pepper markara remained at Rs 835/845 per kg. On the other hand, the situation seems uncertain in the famous producing areas. The prices may increase after some time during the coming days.
कालीमिर्च : ठहरकर मजबूत रहेगी
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों और मंडियों में कालीमिर्च की दैनिक आवक में करीब 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की जा रही है। कोच्चि जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में भी प्रतिदिन महज 15 टन के आसपास ही माल पहुंच रहा है। सीमित आपूर्ति के चलते किसान और बड़े स्टॉकिस्ट कम कीमतों पर बिक्री करने के बजाय अपना माल रोककर रख रहे हैं। हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। जिससे मरकरा क्वालिटी के दाम बढ़कर 835/845 रुपए प्रति किलो हो गए है। दूसरी ओर, वियतनाम सहित प्रमुख उत्पादक देशों में आगामी फसल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आगामी दिनों में ठहरकर तेजी दिखाई दे रही है।
Cumin: will be profitable in future
New Delhi, 16 November (NNS): The arrivals of cumin showed downfall in the famous producing markets in Gujarat and Rajasthan. On the other hand, the farmers have stopped the sale of the old stock in the expectations of the increment in the prices. The availability of cumin seems constant in the markets. The prices of average quality cumin rose by Rs 800 to Rs 30000/30700 per quintal. The traders are doing profit taking selling at the higher level after the increment in the prices, due to this, the prices showed constant fluctuations.
जीरा : भविष्य लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) गुजरात और राजस्थान की प्रमुख मंडियों में अच्छी क्वालिटी जीरे की आवक में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, भविष्य में बेहतर भाव मिलने की उम्मीद में किसानों ने पुराने स्टॉक की बिक्री फिलहाल रोक रखी है। इसका असर मंडियों में जीरे की उपलब्धता पर दिखाई दे रहा है। हालिया कारोबार के दौरान एवरेज क्वालिटी वाले जीरे के भाव में 800 रुपये की तेजी दर्ज की गई, लेकिन थोड़ा नरमी भी देखने को मिली है। जिससे कीमतें बढ़कर 30000/20700 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, बाजार में बीच-बीच में आने वाली तेजी के बाद ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है। इसके चलते कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
Big cardamom: no long uptrend
New Delhi, 16 November (NNS): The arrivals of big cardamom reported to be weak from nepal along with Delhi. The arrivals of its new crop seems constant in the producing markets, due to this, the demand seems weak, but there is no need to be panic, because the consumption season will start. Today, the prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1600/1650 per kg. On the other hand, the consumption may increase in the winter season, in these circumstances, the prices of big cardamom may increase during the near future.
बड़ी इलायची : फिलहाल लंबी तेज नहीं
नई दिल्ली, 16 नवंबर (एनएनएस) दिल्ली की मंडियों के साथ-साथ बड़ी इलायची के प्रमुख आपूर्तिकर्ता देश नेपाल से भी शुरुआती फसल कमजोर रहने की खबर आ रही थी। उत्पादक मंडियों में फिलहाल नई फसल आवक लगातार आ रही है। जिससे पकड़ कमजोर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है, क्योंकि आगामी दोनों में खपत का सीजन निकलने वाला है। आज कैंचीकट के भाव 10 रुपये नरम होकर 1600/1650 रुपये प्रति किलो रह गए। वहीं, सर्दियों में खपत बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर आगामी दिनों में बड़ी इलायची के बाजार में तेजी का रुख बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
