New Delhi, 07 October (NNS): The buying of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000/52000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained firm at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the ongoing festival season. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50-52 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। त्योहारों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।
Cloves: not likely to increase
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.
लौंग : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली,7 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग में बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 07 October (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2500 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom went down to 90106 kg in the RNS spices auction which held during the previous day. Its average auction price went down to Rs 2384.52 per kg because of the weak buying even after the weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2400.82 per kg in the last auction which held on 26th September. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में इसकी आवक घटकर 90,106 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2384.52 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 26 सितंबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2400.82 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 07 October (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 730 per kg owing to the weak sale even at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of delay in import from Sri lanka and Weak selling pressure. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। सुधरी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। श्रीलंका से आयात में हो रही देरी तथा बिकवाली का दबाव कमजोर पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: held strong
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 25300 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the coming days.
सौंठ : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ के उठाव में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 25,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मजबूती जारी रह सकती है।
Pistachio: not likely to improve
New Delhi, 07 October (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak temperature than the normal level. There is no possibility of improvement in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में आई नवीनतम कमी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 07 October (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 19800 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 35 or 0.18 percent to Rs 18910 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 7 अक्तूबर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 19,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.18 प्रतिशत नरम होकर 18,910 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती जारी रहने का अनुमान है।
