New Delhi, October 22 (NNS): Recently, prices of Red Chilli No. 334 increased by Rs 500 per quintal. Prices are currently holding at their previous levels of Rs 26000/28000 per quintal. Lower stocks in mandis and cold storages have reduced availability, providing support to prices. In view of Diwali and the upcoming wedding season, demand from spice manufacturers and local buyers is gradually increasing. However, buyers are exercising caution at higher prices. With stocks remaining limited, there are currently no clear signs of a market decline.
लालमिर्च : ठहरकर लाभ देगी
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) लालमिर्च कीमतों में आई तेजी के बाद फिलहाल लिवाली थोड़ी कमजोर पड़ी है, हाल ही में लालमिर्च 334 नंबर की कीमतों में 500 रुपए की तेजी आई थी। यहां पर इसके भाव अब 26000/28000 प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके हुए हैं। मंडियों और कोल्ड स्टोरेज में लाल मिर्च का स्टॉक कम होने से उपलब्धता सीमित हो गई है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। दीपावली और आगामी शादी के सीजन को देखते हुए मसाला उद्योगों और स्थानीय खरीदारों की ओर से उठाव में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालांकि खरीदार ऊंचे भाव को देखते हुए अभी सावधानी से खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त स्टॉक न होने से मंदी के संकेत फिलहाल नहीं हैं।
Cloves: Prices Likely to Strengthen Further
New Delhi, October 22 (NNS): Clove prices are currently witnessing a firm trend. Today, prices increased by Rs 10 to Rs 970/1060 per kg. Significant quantities of cloves are being imported from major producing countries such as Madagascar and Indonesia. According to market experts, limited stocks are largely held by financially strong traders and stockists, who are selling at higher prices. Domestic demand remains firm due to the upcoming festive season and the onset of winter. Prices are likely to rise further in the near future.
लौंग : आगे तेज रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) लौंग की कीमतों में इस समय मजबूती देखने को मिल रही है। आज इसके भाव 10 रुपए तेज होकर 970/1060 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मेडागास्कर और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से भारी मात्रा में लौंग का आयात किया जा रहा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, सीमित स्टॉक होने की वजह से मौजूदा स्टॉक मजबूत कारोबारियों और स्टॉकिस्टों के हाथों में है, जो ऊंचे दामों पर बिकवाली कर रहे हैं।आगामी महीनों में त्योहारी सीजन और सर्दियों की शुरुआत होने के कारण घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। निकट भविष्य के अंदर इसमें और तेजी की संभावना लग रही है।
Small Cardamom: A Prolonged Rally Unlikely
New Delhi, October 22 (NNS): Small cardamom prices are witnessing an upward movement after a period of stability. Today, the prices of small cardamom 7.5mm increased by Rs 100 to Rs 3150/3300 per kg. Initially, below-normal rainfall in Kerala raised concerns, but subsequent good rainfall helped improve crop conditions, and production is now expected to remain better. Arrivals of the new crop at mandis and auction centres remain adequate, keeping supplies comfortable. Meanwhile, sluggish festive and local demand has resulted in selling pressure. Nevertheless, the market is likely to remain firm in the near term.
छोटी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) छोटी इलायची में इस समय स्थिरता के बाद तेजी देखने को मिल रही है। आज इसकी कीमतों में 100 रुपए की तेजी आई है। जिसके परिणामस्वरूप यहां साढ़े सात एमएम के भाव 3150/3300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। केरल में शुरुआती दौर में कम बारिश से चिंता थी, लेकिन बाद में अच्छी बारिश होने से फसल की स्थिति संभल गई और उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। मंडियों और नीलामी केंद्रों पर नई फसल की पर्याप्त आवक बनी हुई है, जिससे आपूर्ति पक्ष मजबूत है। त्योहारी और स्थानीय मांग में सुस्ती के चलते बाजार में बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। लेकिन फिलहाल बाजार मजबूत रहने की संभावना अधिक है।
Black Pepper: Prices May increase
New Delhi, October 22 (NNS): Black pepper prices are currently trending upward. Over the past two days, the prices of black pepper markara have increased by Rs 25 to Rs 810/820 per kg. The arrival of the new crop from major producing regions and mandis is still some time away. Current stocks are limited, and farmers and major stockists have started holding back their old stocks in anticipation of higher prices, tightening supplies in the spot market. The cost of black pepper imported into India from producing countries such as Sri Lanka has also increased. International prices remain elevated due to a strong dollar and limited global stocks. Given the current market conditions, prices are likely to rise further.
कालीमिर्च : आगे और चलांग लगाएगी
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो दिनों के अंतराल इसमें 25 रुपए की आ चुकी है। जिसके परिणामसरूप यहां कालीमिर्च मरकरा के भाव उछलकर 810/820 रुपए प्रति किलो हो गए। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों और मंडियों में काली मिर्च की नई फसल आने में अभी समय है। वर्तमान में स्टॉक सीमित है, और किसान व बड़े स्टॉकिस्ट ऊंचे भाव की उम्मीद में अपना पुराना माल रोकने लगे हैं, जिससे हाजिर बाजार में सप्लाई टाइट हो गई है। श्रीलंका जैसे उत्पादक देशों से भारत में आयात होने वाली काली मिर्च की लागत बढ़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत डॉलर और वैश्विक स्तर पर सीमित स्टॉक के कारण कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे और तेजी दिखाई दे रहे हैं।
Dry Ginger: Remains Profitable at Current Levels
New Delhi, October 22 (NNS): With winter approaching, dry ginger prices are witnessing an upward trend. Reports of declining production in major producing countries such as Nigeria have also reduced global availability. Over the past two days, the prices of average quality stock have increased by Rs 2000 to Rs 34500/35000 per quintal. Stocks of good-quality old material held by mandis and stockists have dwindled, giving sellers greater control over the market. Limited supplies and expectations of further price increases have encouraged major traders and stockists to make aggressive purchases at lower levels. Prices are expected to consolidate before moving higher.
सौंठ : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) सर्दियों की आहट से सौंठ की कीमतों के वृद्धि देखने को मिल रही है। जबकि नाइजीरिया जैसे प्रमुख उत्पादक देशों से उत्पादन घटने की खबरों के कारण वैश्विक स्तर पर उपलब्धता कम हुई है। पिछले दो दिनों के अंदर इसमें 2000 रुपए की तेजी आई है। जिससे एवरेज माल के भाव बढक़र 34500/35000 रुपए प्रति क्विंटल के उच्च स्तर पर जा पहुंचे। मंडियों और स्टॉकिस्टों के पास अच्छी क्वालिटी का पुराना स्टॉक कम बचा है, जिससे बिकवालों का बाजार पर नियंत्रण बना हुआ है। आपूर्ति कम होने और भविष्य में कीमतें और बढऩे की उम्मीद के कारण बड़े व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने निचले स्तरों पर आक्रामक खरीदारी शुरू कर दी है। इसमें आगे ठहरकर और तेजी लग रही है।
Pistachios: Prices Likely to Rise Further
New Delhi, October 22 (NNS): Pistachio prices have recorded a recent increase in both domestic and international markets. A few days ago, prices rose by Rs 100 per kg, taking the current rates of Peshawari pistachios to Rs 4000/4100 per kg. Pistachio prices have risen considerably over the past few months, placing a significant burden on consumers and traders. Strong demand from sweet manufacturers and gift-pack companies has resulted in stock shortages in both wholesale and local markets. In the near future, prices may consolidate briefly before strengthening further.
पिस्ता : आगे और तेज रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पिस्ता की कीमतों में हाल के दिनों में तेजी दर्ज की गई है। कुछ दिन पूर्व पिस्ता की कीमतों में 100 रु का उछाल आया था जिससे, वर्तमान में पेशावरी पिस्ता के भाव 4000/4100 रु प्रति किलो बिक रहे हैं। ड्राई फ्रूट्स बाजार में पिस्ता की कीमतें पिछले कुछ महीनों में अत्यधिक तेजी आ चुकी हैं, जिससे यह आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों की जेब पर भारी असर डाल रहा है। मिठाई निर्माताओं और गिफ़्ट पैक बनाने वाली कंपनियों की ओर से भारी मांग रहने से थोक और स्थानीय दोनों बाजारों में स्टॉक की कमी हो गई है। निकट भविष्य के अंदर इसमें ठहरकर बाजार और सुधर सकता है।
Cumin: expectations to increase by Rs 20
New Delhi, October 22 (NNS): Following a rise in futures trading, cumin prices in the domestic spot market have witnessed some correction. Prices of average-quality cumin declined by Rs 200 per quintal a day earlier to Rs 28600/29400 per quintal. Ahead of cumin sowing for the upcoming rabi season in Gujarat and Rajasthan during October–November, uncertainty over weather conditions and temperatures has led to continued volatility and sharp movements in futures trading. Arrivals at Unjha and other major mandis remain limited, while farmers and traders continue to hold back their stocks in anticipation of higher prices despite the recent improvement in rates. After a period of consolidation, a further rise of around Rs 20 per kg is expected in the coming days.
जीरा : 20 रुपए और तेज रहेगा
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (एनएनएस) वायदा कारोबार में तेजी के चलते घरेलू हाजिर बाजार में जीरे के दामों में तेजी के बाद थोड़ा नरमी दर्ज की गई है। एवरेज क्वालिटी के भाव एक दिन पूर्व 200 रुपए नरम होकर 28600/29400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। गुजरात और राजस्थान में आगामी रबी सीजन के तहत अक्टूबर-नवंबर में होने वाली जीरे की बुआई से ठीक पहले मौसम तथा तापमान के मिजाज को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है, जिससे सट्टेबाजी और वायदा बाजार में लगातार उछाल देखा जा रहा है। ऊंझा समेत देश की प्रमुख मंडियों में जीरे की आवक फिलहाल सीमित है, जबकि किसान और व्यापारी भाव में सुधार आने के बावजूद भी ऊंचे दामों की उम्मीद में अपने स्टॉक को रोककर बैठे हैं। आगामी दिनों में ठहरकर 20 रुपए की तेजी और लग रही है।
