New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of red chilli showed downfall in Guntur line, due to this, there, the prices should strong trend. However the trade of red chilli seems weak due to Navratri in the markets of North India along with Delhi, but here, the prices of best quality 334 no. improved by Rs 2/4 to Rs 155/160 per kg as the prices have been quoted at the higher level. The teza stock which was being sold at Rs 160/162, but now, it is ruling at Rs 164/165 per kg. The prices of fulcut also showd strong Trend and the market may increase during the coming days.

लाल मिर्च- बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) गुंटूर लाइन में आवक टूट जाने से वहां भाव मजबूत बोलने लगे हैं। हालांकि दिल्ली सहित उत्तर भारत की मंडियों में  नवरात्रि के चलते लाल मिर्च का व्यापार कमजोर है, लेकिन पीछे से आने वाले माल पड़ते में काफी ऊंचे बोले जाने से 2/4 रुपए बढ़कर यहां 334 नंबर का बढ़िया माल 155/160 रुपए बोलने लगे। तेजा भी जो 160/162 रुपए बिक रहा था, उसके भाव 164/165 रुपए हो गए हैं। फुल कट में भी मजबूती दर्ज की गई तथा आगे बाजार तेज लग रहा है।

Cloves: no possibility to increase

New Delhi, 25 September (NNS): The prices of cloves have been ruling at lower level in Indonesia and Madagascar, due to this, the stock has been selling out constantly in the markets. Here, the traders are constantly selling the stock at the lower level as huge amount of stock has been lying to the traders at the higher level from the last 4 to 5 months, due to this, the market remained stable at Rs 755/760 per kg. The stock has been lying to the outside traders which are selling out at the lower level.

लौंग-बढ़ने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) मेडागास्कर में भाव घट जाने से वहां से लगातार बिकवाली का माहौल बना हुआ है। यहां पिछले चार-पांच महीने के अंतराल आयातकों के गले में ऊंचे भाव की लौंग फंसने से अब घटाकर बिकवाली आने लगी है, जिससे 770/780 रु प्रति किलो पर बाजार यहां दबा हुआ है। बाहरी ट्रेड के कारोबारियों के पास भी माल है, जो अभी मंदे में कट रहे हैं।

Small cardamom: not likely to increase

New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of small cardamom went up by 1.5 lakh bags at the auction centres, due to this reason, there, it’s prices slipped by Rs 100/150 per kg from the last 2 to 3 days. Notably, it’s prices went down by Rs 200/220 per kg from the last 5 to 6 days, but the export demand reported to be good at the current level, whereas, the demand does not seems favourable on seeing the ready crop of domestic consuming industries, due to this, the market has been decreasing constantly. Here, it’s prices remained at Rs 1900 per kg in one kg packing and Rs 2100 per kg in half kg packing. It’s best quality stock also ruling at Rs 2200 per kg. Apart from this, the prices of small cardamom 7.5 mm held firm at Rs 2450 per kg and there is no possibility of uptrend in the prices during the near future.

छोटी इलायची-तेजी की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) छोटी इलायची की आवक नीलामी केंद्रों पर  बढ़कर डेढ़ लाख बोरी दैनिक हो गई है, जिस कारण समुधा माल दो-तीन दिनों से वहां 100/150 रुपए प्रति किलो तक घट गया है। गौरतलब है कि पिछले 5-6 दिनों के अंतराल उसमें 200/220 रुपए की गिरावट आ चुकी थी, लेकिन इन भावों में  निर्यात मांग अच्छी सुनने में आ रही है, जबकि घरेलू खपत वाले उद्योगों की तैयार फसल को देखकर मांग अनुकूल नहीं निकल रही है, जिससे बाजार फिर से घटने लगा है। यहां एक किलो की पैकिंग में 1900 रुपए तथा आधा किलो की पैकिंग में 2100 रुपए प्रति किलो भाव रह गए हैं। बढ़िया माल 2200 रुपए भी बोल रहे हैं। छोटी इलायची साढ़े सात एमएम के भाव 2450 रुपए रह गए हैं, अभी निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है।

Black pepper: no more downfall

New Delhi, 25 September (NNS): There is heavy shortage of demand and black pepper and the stock of higher prices have been lying to the traders, but now, they are constantly selling their stock from the last some months. The reality is that there will be the shortage of upcoming crop. On the other hand, the prices of black pepper have been ruling at higher level in Vietnam and the stock has not been available at the lower level, due to this reason, the stock of Markara quality also ruling at Rs 715/720 per kg and there is no possibility of downfall but the trade will be profitable during the near future.

काली मिर्च-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) काली मिर्च में ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है तथा ऊंचे भाव के स्टॉक गले में फंसे हुए थे, जो पिछले कुछ माह में कटने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि आने वाली फसल में पोल की खबर आ रही है। दूसरी ओर वियतनाम में काली मिर्च के ऊंचे भाव होने से और घटाकर माल नहीं मिल रहा है। इस वजह से जो मरकरा क्वालिटी के भाव 715/720 रुपए प्रति किलो चल रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है, बल्कि आगे चलकर इसमें लाभ मिल सकता है।

Dry ginger: market has remained under pressure

New Delhi, 25 September (NNS): The selling pressure of old dry ginger seems constant from Sagar and Cochin line. Here, the upcoming crop seems ready, but it will likely to arrive after sometime. Presently, the prices of average quality remained stable at Rs 225/248 per kg because of all round weak demand. This year, the arrivals of old stock expected to be high and the weather seems favourable, in this circumstances, the trade should not be done at the higher level during the coming days.

सौठ- अभी बाजार दबा रहेगा

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) सागर व कोचीन लाइन से पुराने सौठ में बिकवाली का प्रेशर बना हुआ है। इधर आने वाली फसल भी तैयार है, लेकिन अभी उसके आने में काफी समय बाकी है। वर्तमान में ग्राहकी की चौतरफा कमजोर होने से इसके भाव 225/248 रुपए प्रति किलो एवरेज माल के भाव  टिके हुए हैं। पुराने माल का स्टाक इस बार ज्यादा आने की उम्मीद है तथा आगे मौसम अनुकूल रहा तो फसल भी बढ़िया बताई जा रही है, इन परिस्थितियों में अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Pistachio: no trade of Uptrend

New Delhi, 25 September (NNS): The demand of pistachio reported to be week at the higher level after the increment in the prices during the previous days. The Irani stock also telling at lower level in the markets and the illegal stock also arriving constantly in the markets, due to this reason, the market has remained under pressure. Here, the prices of pistachio Iran is being traded at Rs 1600/1700 per kg. Is peshawari stock also being quoted at Rs 2500 per kg, but the traders are selling the stock at Rs 2450 per kg due to the lack of rupee in the markets. The selling pressure of Hairat stock reported to be high, on seeing this, the market may not show uptrend during the coming days.

पिस्ता-अभी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) पिस्ते में पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बढ़े हुए भाव में ग्राहकी कमजोर चल रही है। ईरानी माल बाजार में सस्ता बिक रहा है तथा हेरा फेरी का माल भी लगातार मंडियों में आ रहा है, जिस कारण बाजार दबा हुआ है। यहां ईरानी पिस्ता 1600/170 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है, पेशावरी के भाव 2500 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन बाजारों में रुपए की तंगी से कारोबारी 2450 रुपए के आसपास माल बेचते जा रहे हैं। हैराती माल में बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है, इसे देखते हुए बाजार तेज नहीं लग रहा है।

Cumin: no more downfall

New Delhi, 25 September (NNS): The arrivals of cumin showed downfall in the markets of Rajasthan and Gujarat as compared to before. However, it’s prices have been ruling at Rs 3850/3860 per 20 kilogram in Unjha due to the lack of demand, but the arrival pressure of the stock reported to be week in the contract market and the enquiry seals high from the packing manufacturers at the lower level, on seeing this, cumin prices have been ruling between Rs 220/230 per kg and it is profitable to trade at the current level. It’s inferior quality stock also being traded at Rs 202/212 per kg and it may not show more downfall during the near future.

जीरा-मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (एनएनएस) जीरा की आवक गुजरात राजस्थान की मंडियों में पहले की अपेक्षा घट गई है। हालांकि ग्राहकी कमजोर होने से ऊंझा में 3850/3860 रुपए प्रति 20 किलो के बीच लिवाली चल रही है, लेकिन वायदा बाजार में भी अब माल का प्रेशर कम हो गया है तथा नीचे भाव में पैकिंग निर्माताओं की पूछपरख करने लगे हैं, इसे देखते हुए यहां जो जीरा 220/230 रु प्रति किलो के बीच बिक रहा है, इसमें व्यापार करते रहना चाहिए। हल्का माल 202/212  रु बिक रहा है, इसमें भी ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है।