New Delhi, 01 January (NNS): There were around 75000/80000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur, this includes the bags of almost 25000 bags. There, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 15000 per quintal due to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1500 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher arrivals of the new crop. The spot red chilli prices will not likely to increase during the near future.

लालमिर्च : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की करीब 75-80 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। इसमें नई फसल की करीब 25 हजार बोरियां भी शामिल हैं। वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1500 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल की बढ़ रही आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च तेजी की उम्मीद नहीं है।

Cloves: held sluggish

New Delhi, 01 January (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram due to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will not likely to decrease during the coming days.

लौंग : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 01 January (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went down to Rs 26389 per kg in the CPA, Santhanpara auction. Its average auction price gained to 2413.88 per kg due to the limited support of buying and weak arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2385.26 in the auction which held on 20th December.  Here, the prices of small cardamom remained sluggish even after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2600 per kg. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per kg, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। आज हुई सीपीए, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 26,389 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 2413.88 रुपए प्रति किलोग्राम जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 20 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2385.26 रुपए थी। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain stable

New Delhi, 01 January (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 720 per kg due to the sluggish sale even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

कालीमिर्च : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की मामूली वृद्धि हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।

Dry ginger: held strong

New Delhi, 01 January (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 30000 per quintal because of the sluggish prices even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the strong prices of ginger. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ के सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की मजबूत कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Pistachio: no possibility to decrease

New Delhi, 01 January (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3100 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the strong prices of ginger. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी पिस्ते में स्थिरता बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: likely to remain strong

New Delhi, 01 January (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi.The arrivals held stable at the normal level, after t his, the prices held stable at the same level of the previous day due to the sluggish buying. During the previous day, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23300 per quintal due to the limited speculative buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices gained by Rs 90 or 0.40 percent to Rs 22425 per quintal because of the limited speculative buying. The market sentiments may affect as 14 percent of the sowing gets affected. The spot cumin will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 1 जनवरी (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपने सामान्य स्तर पर ही होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। बीते दिन इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली का समर्थन सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 90 रुपए या 0.40 प्रतिशत बड़कर 22,425 रुपए हो गया। बुआई करीब 14 प्रतिशत पिछड़ने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।