New Delhi, 07 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. jumped by Rs 3800 to Rs 28000 per quintal because of the improved buying as per the quality. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 40000/45000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot red chilli prices will likely to remain in the limited area during the near future.

लालमिर्च : सीमित दायरे में बनी रहेगी

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च सीमित दायरे में ही घूमती रहने े आसार हैं। क्वालिटी में सुधार होने और लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 3800 रुपए उछलकर 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इन दिनों इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की मांग कमजोर पड़ने जबकि मौसम प्रतिकूल बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च सीमित दायरे में बनी रहने की संभावना है।

Turmeric: possibility to increase

New Delhi, 07 September (NNS): Here, the prices of turmeric Erode gatha asitis descended by Rs 800 to Rs 18700 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the higher level. Recently, the prices have gone down to Rs 18500 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive and the prices remained unchanged. The active contract prices rose by Rs 180 to 0.88 percent to Rs 20582 per quintal due to the increased speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to increase during the near future.

हल्दी : थोड़ी बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने के कारण गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 800 रुपए गिरकर 18,700 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। हालांकि इससे पूर्व इसने 18,500 रुपए का निचला स्तर भी छू लिया था। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 180 रुपए या 0.88 प्रतिशत तेज होकर 20,582 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी बढ़ने की उम्मीद है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 07 September (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg because of the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the uncertainty in Strait of Hormuz. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the near future.    .

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना मंदा होने की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका द्वारा गत सप्ताह ईरान पर नए हमलों के कारण होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता फिर बढ़ गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नहीं है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 07 September (NNS): The prices of coriander Badami fell down by Rs 300 to Rs 16500 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by in the same ratio. There were around 300 bags of coriander reported to arrive in the Baran Mandi of Rajasthan and the prices remained firm at the previous level. The active Contract prices gained by Rs 106 or 0.68 percent to Rs 15720 per quintal amid strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to increase during the coming days.

धनिया : तेजी का ध्यान नहीं

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में तेजी की संभावना नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 300 रुपए मंदा होकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 106 रुपए या 0.68 प्रतिशत तेज होकर 15,720 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में तेजी का ध्यान नहीं है।

Black pepper: no fear of downfall

New Delhi, 07 September (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 765 per kg due to the weak buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the increment in the prices and weak arrival pressure from Sri Lanka. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मंदी होने का डर नहीं है। सुधरी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की वृद्धि हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात का दबाव कम होने तथा वहां कीमत बढ़ने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 07 September (NNS): The prices of cumin rose by Rs 400 to Rs 22300 per quintal due to the limited buying from the stockists after the downfall in the prices during the previous days. Recently, it’s prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive in Unjha Mandi and the prices remained unchanged. The active contract prices ascended by Rs 70 or 0.33 percent to Rs 21525 per quintal because of the constant speculative buying. The market sentiments may affect due to the weak rainfall in Gujarat. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 400 रुपए तेज होकर 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 21,525 रुपए हो गया। गुजरात में वर्षा की कमी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने की आस है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 07 September (NNS): The prices of big cardamom kainchicut dropped down by Rs 170 to Rs 1510 per kg due to the heavy selling from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be at Rs 1400/1675 per kg in the last auction which held on 20thAugust. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 7 सितम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की भाराी बिकवाली से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 170 रुपए लुढ़ककर 1510 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 20 अगस्त को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1400/1675 रुपए रही थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।