New Delhi, 30 April (NNS): The arrivals of red chilli went down to 70000 bags in Guntur. Even after the weak arrivals, there, the prices of red chilli have not showed uptrend because its quality also seems weak as comparatively, due to this reason, the exporters are not trading at the current level, in this situation, there, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 25000 per quintal due to the sluggish sale after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong , but there is fear of arrival pressure of the new stock during the coming days.
लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक घटती हुई करीब 70 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी वहां इस प्रमुख किराना जिंस में तेजी नहीं आ पा रही है क्योंकि क्वालिटी भी सामान्य की अपेक्षा हल्की आ रही है। इसकी वजह से निर्यातक बाजार से दूर होने लगे हैं। यही वजह है कि वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां पिछले दिनों आई तेजी के बाद बिक्री सुस्त पड़ी होने से 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रु प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में बढ़िया क्वालिटी की लालमिर्च मजबूत बनी रह सकती है लेकिन आम किस्में दबाव में आने का डर नजर आ रहा है।
Cloves: no possibility of downfall
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg due to the sluggish offtake even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and weak availability of the stock in the international markets. There is no possibility of downfall in the spot cloves during the near future.
लौंग : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां लौंग का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और अंतर्राष्टï्रीय बाजार में उपलब्धता तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: held strong
New Delhi, 30 April (NNS): The arrivals of black pepper reported to be nominal in Kochi due to the lack of selling, due to this reason, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 775 per kg due to the weak buying after the uptrend in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The prices have been ruling at the higher level in the international markets and the import prices have been ruling at the higher level, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। किसानों की बिकवाली का अभाव बना होने से कोच्चि में कालीमिर्च की नाममात्र को ही आवक हो रही है। यही वजह है कि वहां इसकी कीमत भी एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी पिछले दिनों आई तेजी के बाद लिवाली सुस्त ही बनी होने से कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय कीमतें ऊंची बनी होने और इसकी वजह से आयात पड़ता ऊंचा पड़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: will likely to remain strong
New Delhi, 30 April (NNS): The availability of dry ginger seems weak, due to this reason, the supply gets affected, due to this reason, the prices of dry ginger remained firm at Rs 29000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the prices of ginger have been ruling at the higher level. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूत बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। आपूर्ति की तंगी बनी होने के कारण यहां सौंठ की उपलब्धता में कमी आ गई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य एक हजार रुपए उछलकर 29 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। अदरक की अपेक्षाकृत रूप से ऊंची कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।
Pistachio: no possibility of downfall
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg amid unstable situation amongst various countries. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing wedding and summer season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान में युद्ध रुका हुआ है। हालांकि शांतिवार्ता नहीं होने से परिस्थितियां अनिश्चित बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। इधर, ब्याह-शादियां भी चल रही हैं और गर्मियां भी चालू हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Cumin: shortage of arrivals
New Delhi, 30 April (NNS): The farmers are selling limited amount of crop in the markets, due to this, the arrivals of cumin dropped down to 12000/13000 bags in Unjha. There, the prices held stable at the same level of the previous days due to the limited support of buying and weak arrivals than the normal level. In contrary to this, the prices of this famous commodity dropped down by Rs 200 to Rs 23300 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 180 or 0.87 percent to Rs 20500 per quintal because of the weak speculative buying. There is a possibility of downfall in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : आवक में और कमी आई
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। किसानों लगातार अपनी जीरे की फसल की बिक्री सीमित मात्रा में कर रहे हैं। इसलिए ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई करीब 12-13 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने और लिवाली का हल्का-फुल्करा समर्थन बना होने से वहां जीरे की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इसके विपरीत, यहां लिवाली कमजोर ही बनी होने से जीरा सामान्य 200 रुपए और मंदा होकर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 180 रुपए या 0.87 प्रतिशत मंदा होकर 20,500 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
