New Delhi, 27 June (NNS): The prices of red chilli teza dandidaar remained stable at Rs 220/230 per kg due to the profit taking selling after the uptrend in the prices during the previous month. This year, the prices of red chilli have been ruling at the higher level in the markets of MP. The arrivals of the stock seems feeble in Bareilly line because  the farmers are selling their stock at Rs 28/30 per kg. Its prices have been ruling at the higher level in Guntur line as compared to the previous year, due to which, the arrival of the stock reported to be feeble. In these circumstances, the dandidar teza which was being sold at Rs 225 per kg, now, there is no risk in the trade at the current level and fulcut teza also ruling at Rs 280/290 per kg and the prices may show uptrend during the coming days.

लालमिर्च : वर्तमान भाव में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) पिछले महीने की तेजी के बाद तेजा में मुनाफा वसूली बिकवाली से तेजा डंडीदार के 220/230 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं। एमपी की मंडियों में भी लाल मिर्च के भाव काफी इस बार ऊंचे चल रहे हैं। बरेली लाइन में माल इस बार कम आया है, क्योंकि वहां पर किसानों का 28/30 रुपए प्रति किलो के भाव में हरी मिर्च बिक गई है। गत वर्ष की अपेक्षा गुंटूर लाइन में भाव ऊंचे चल रहे हैं, जिससे माल कमा रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान जो दांडी धार तेज 225 रुपए प्रति किलो बिक रही है इसमें कोई जोखिम नहीं है तथा फुल कट तेज भी 280/290 रुपए बिक रही है, इसमें भी लाभ मिलने की संभावना है।

Cloves: possibility to increase from here

New Delhi, 27 June (NNS): The prices of cloves Madagascar held stable at Rs 890/950 per kg. The new crop of Madagascar has been started arriving constantly, but the crop reported to be weak this year, due to which, the market may show heavy uptrend. There, the market showed heavy downfall because of the higher arrival pressure, but here, the prices may not show more decrement due to the higher prices in the other countries. There is a shortage of old stock in the markets  and the market may show uptrend due to the increment in the prices in the international markets. This year, the arrival of the stock seems weak from Colombo because it is being sold in Myanmar along with its bordering areas.

लौंग : यहां से बढत की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) लौंग के भाव मेडागास्कर के 890/950 रुपए प्रति किलो पर बनने के बाद ठहर गए हैं। मेडागास्कर नई फसल आ रही है, लेकिन इस बार फसल में पोल की खबर आ रही है, जिससे आगे बाजार तेज ही लग रहा है। वहां एक साथ माल का दबाव बढ़ जाने से बाजार टूट कर पानी-पानी हो गया है, लेकिन भारत के अलावा दूसरे देशों में भाव ऊंचे होने से यहां से अब मंदा बिल्कुल नहीं लग रहा है। पुराना माल मंडियों में कम है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार तेज होने से ग्राहकी निकलते ही कभी भी बाजार  बढ़ जाएगा। इस बार कोलंबो का माल बहुत कम आ रहा है, क्योंकि वहां से लोकल खपत के अलावा म्यांमार सहित आसपास के सीमावर्ती मंडियों में बिक रहा है।

Small cardamom: no possibility to decrease

New Delhi, 27 June (NNS): The prices of small cardamom reduced by Rs 150 to Rs 2225/2250 per quintal during the last some days. Presently, there is no possibility of more downtrend in the prices due to the favourable weather conditions in southern parts of the country. The arrivals of small cardamom showed heavy downfall at the auction centres during the last 10 days, due to which, the prices may not show heavy downfall. It is expected that the market may decrease if the rainfall will remain constant in February and March.

छोटी इलायची : ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) पिछले कुछ दिनों में छोटी इलायची में 150 रुपए घटकर 2225/2250 रुपए पर आ गई  है। दक्षिण भारत में प्रतिकूल मौसम से वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश बिल्कुल भी नहीं है। छोटी इलायची की आवक नीलामी केंद्रों पर भी 10 दिनों के अंतराल घट गई है, जिससे मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है। हम मानते हैं कि जिस तरह फरवरी मार्च में बरसात रही है, उस तरह आने वाली फसल में भी पोल का अंदेशा बन गया है।

Black pepper: market will likely to remain high

New Delhi, 27 June (NNS): The arrivals of black pepper reported to be weak in the southern parts of the country, due to which, the prices have been ruling at the higher level from North India. Apart from this, less amount of stock has been selling out in the other countries and its prices showed heavy downfall, due to this, here, the export may increase during the near future. As a result, the prices seems high in all the markets of North India from kochin. Here, the demand also started increasing at the lower level. On the other hand, the market showed strong trend in Kochin.  Today, here, the inferior quality black pepper has been ruling at Rs 800 per quintal, whereas, here, it is ruling at Rs 770/775 per kg. The best quality stock also being available at Rs 800 per kg.

कालीमिर्च : बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) दक्षिण भारत की मंडियों में काली मिर्च की उत्पादकों के माल की आवक घट गई है, जिसके चलते उत्तर भारत के पड़ता नहीं लग रहे हैं। इसके अलावा वहां से दूसरे देशों में जाने वाली काली मिर्च कम जा रही है तथा भारतीय काली मिर्च काफी नीचे आ गई है, जिससे यहां से निर्यात के अवसर भविष्य में दिखाई देने लगे हैं। फलत: कोचीन से उत्तर भारत की किसी भी मंडी के लिए पड़ता नहीं लग रहा है। यहां नीचे वाले भाव में ग्राहकी निकलने लगी है। वहीं कोचीन  में थोड़ा बाजार मजबूत बोलने लगे हैं। आज की तारीख में हल्की क्वालिटी की काली मिर्च , कोचीन से यहां आकर 800 रुपए पड़ रही है, जबकि यहां भाव 770/775 चल रहे हैं। बढ़िया क्वालिटी का माल 800 रुपए से कम में नहीं मिल रहा है।

Dry-ginger: no trade of more uptrend

New Delhi, 27 June (NNS): The arrivals of dry ginger reported to be weak in Saagar and Kochin line and the market also being ruling at the higher level due to the improved buying from the all-round stockists. Presently, the average quality dry ginger of Saagar line also being quoted at Rs 405/420 per kg and there is no possibility of more downtrend in the prices because the crop of ginger seems weak in Assam, West Bengal and Southern parts of the country as compared to before. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

सोंठ : अब मंदे का समय नहीं

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) सागर एवं कोचीन लाइन में सौंठ की आवक काफी घट गई है तथा नये स्टॉकिस्टों की चौतरफा स्टॉकिस्टों की लिवाली सुधरने से बाजार कुछ तेज बोल रहे हैं। इस समय सागर लाइन की सौंठ एवरेज क्वालिटी की 405/420 रुपए प्रति किलो बिक रही है तथा आगे चलकर इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि अदरक की फसल असम, पश्चिम बंगाल एवं दक्षिण भारत में भी पहले की अपेक्षा कम आ रही है। अत: वर्तमान भाव में माल खरीदना चाहिए।

Pistachio: no decrement in the roots

New Delhi, 27 June (NNS): There is a shortage of pistachio Iran stock in the markets. On the other hand, the prices of Peshawar and Hairat have been ruling at the higher level, due to this reason, the market showed uptrend during the previous days. However, huge amount of old stock has been lying in the markets and here, pistachio Peshawar remained stable at Rs 3250 per quintal. Now, the wedding seems constant till July. Therefore, the consumption will likely to remain weak. The market may decrease by Rs 90/100 per kg due to the arrival of the adulterated stock at the lower level and higher prices of Hairat stock.

पिस्ता : जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) मंडियों में पिस्ता ईरानी का स्टॉक काफी कम बचा है। दूसरी ओर पेशावरी व हैराती के ऊंचे पड़ते के आयात हो रहे हैं। यही कारण है कि बाजार पिछले दिनों बढ़ गए थे। हालांकि पहले के स्टाक मंडियों में प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है तथा यहां पिस्ता पेशावरी 3250 रुपए पर टिका हुआ है।अब शादियां जुलाई में कुछ ही होगी। अत: खपत कम रहने वाली है। हैराती माल के ऊंचे भाव होने तथा नीचे वाले माल हेरा फेरी के मंडियों में पहुंचने से बाजार कभी भी 90/100 रुपए प्रति किलो घट जाएगा।

Cumin: should sell at the current level

New Delhi, 27 June (NNS): The prices of cumin showed uptrend during the last one week due to the constant buying from the stockists and the speculators, but in futures market, the market may gain by Rs 10/55 per kg because of the increased speculative buying, due to this reason, the market may gain to Rs 310/320 per kg in Spot. The best selected stock also being quoted at Rs 390/400 per kg. Now, the prices showed heavy uptrend because the prices showed heavy uptrend despite the huge amount of stock in Rajasthan.

जीरा : वर्तमान भाव में माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 27 जून (एनएनएस) जीरे में सटोरियों तथा स्टाकिस्टों की लिवाली से पिछले एक सप्ताह से तेजी का रुख बना हुआ है, लेकिन डिब्बे में सटोरियों की लिवाली से बाजार 10/55 रुपए बढ़ गए हैं। यही कारण है कि हाजिर में भी तेजी लिए भाव 310/320 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बढ़िया सिलेक्टेड 390/400 रुपए बोल रहे हैं। अभी तेजी का रूख बना हुआ है, क्योंकि राजस्थान में स्टॉक अधिक होने के बावजूद भी पड़ते महंगे लग रहे है।