New Delhi, 22 December (NNS): The arrivals of red chilli rose to 85000 bags in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day, due to this reason, the prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 1500 to Rs 15000 per quintal. The market sentiments may affect owing to the higher arrivals. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। गुंटूर में इसकी आवक बढ़कर करीब 85 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर बनी होने की जानकारी मिली। यही वजह है कि बीते सप्ताह यहां स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से 334 नंबर लालमिर्च 1500 रुपए गिरकर 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई थी। भविष्य में आवक और बढ़ने के आसार की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: may increase
New Delhi, 22 December (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis improved by Rs 100 to Rs 15300 per quintal owing to the limited buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices jumped by Rs 520 or 3.32 percent to Rs 16188 per quintal due to the all-round speculative buying, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए सुधरकर 15,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 520 रुपए या 3.32 प्रतिशत उछलकर 16,188 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी और बढ़ सकती है।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 22 December (NNS): Here, the prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the normal supply. The spot poppy seeds prices will likely to remain high during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं है।
Coriander: no long uptrend
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of coriander badami gained by Rs 100 to Rs 10900 per quintal due to the limited buying g from the stockists even after the weak prices. Before this, the prices have gone down in the same ratio. There were around 2000 bags of coriander reported to arrive in Baran Mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same lev of the previous day. The active contract prices rose by Rs 274 or 2.71 percent to Rs 10374 per quintal because of the strong speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए सुधरकर 10,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 274 रुपए या 2.71 प्रतिशत तेज होकर 10,374 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of black pepper markara improved by Rs 5 to Rs 720 per kg due to the limited buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals remained stable at the same level of the previous day in Kochi and the prices improved by Rs 5 per kg. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
कालीमिर्च : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च घटने का डर नहीं दिख रहा है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए सुधरकर 720 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक बीते दिन के स्तर पर होने और 5 रुपए की वृद्धि होने की खबर मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of cumin rose by Rs 300 to Rs 22300 per quintal due to the buying support from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 40 per 20 kg. The market sentiments may affect due to the weak sowing of the new crop. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.
जीरा : और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 300 रुपए और तेज होकर 22,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। नई फसल की बुआई तुलनात्मक रूप से नीची होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा और बढ़ने के आसार हैं।
Big cardamom: no long uptrend
New Delhi, 22 December (NNS): The prices of big cardamom reduced by Rs 10 to Rs 1670 per kg due to the weak buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. Its average auction price gained to Rs 1475/1800 per kg in the last auction which held on 18th December. The market sentiments may affect because of the sluggish support of sale. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए मंदी होकर 1670 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 18 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी बढ़कर 1475/1800 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। बिक्री का समर्थन सुस्त बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते मेंम हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
