New Delhi, 06 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. held firm at Rs 20500 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The summer vacations have been going on in Guntur and the trading activities will likely to be normal from the coming week. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
लालमिर्च : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। गुंटूर में अभी गर्मियों का अवकाश चल रहा है। नए सप्ताह से वहां कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Cloves: will likely to remain sluggish
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 960 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing summer season and strong dollar against the Indian rupee. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the near future.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 960 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अमेरिकी डॉलर मजबूत बना होने तथा गर्मियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 06 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went down to 47412 kg in the RNS spices auction. Its prices jumped to Rs 2456.45 per kg due to the strong buying and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2357.36 per kg. Here also, the prices of small cardamom7.5mm fell down by Rs 25 to Rs 2475 per kg because of the weak prices at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 250/300 per kg. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। आज हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 47,412 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2456.45 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 28 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2357.36 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर लिवाली घटने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 25 रुपए घटकर 2475 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व इमसें 250-300 रुपए का उछाल आया था। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची और मंदी होने की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: likely to remain sluggish
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of black pepper markara held firm at Rs 685 per kg due to the sluggish offtake at the higher level. The prices and the arrivals remained stable at the same level in Kochi. The trading activities gets affected because of the ongoing monsoon in Kerela. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 685 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। कोच्चि में कीमत एवं आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में मानसून की वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry-ginger: no possibility to decrease
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of dry ginger held firm at Rs 39500 per quintal because of the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The monsoon has reached in all the states like Kerela and Karnataka. There is no possibility of downtrend in the spot dry ginger prices during the coming one or two days.
सौंठ : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 39,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Pistachio: not likely to increase
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3150 per kg because of the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the sluggish buying from the ice cream makers and the lack of wedding season. The spot pistachio prices will not likely to increase during the coming one or two days.
पिस्ता : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3150 रुपए प्रति किलो्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने तथा आइसक्रीम वालों की लिवाली भी सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।
Cumin: likely to remain strong
New Delhi, 06 June (NNS): The prices of cumin rose by 300 to Rs 32300 per quintal due to the improved sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices reported to be increase by 50 per kg 20 kg. The active contract prices ascended by Rs 525 or 1.80 percent to Rs 29665 per quintal owing to the increased speculative buying. The market sentiments may affect because of the weak arrivals than the normal level. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 6 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी यहां जीरे क बिक्री में सुधार देखा गया। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 300 रुपए तेज होकर 32,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। ऊंझा में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 525 रुपए या 1.80 प्रतिशत तेज होकर 29,665 रुपए हो गया। अपेक्षाकृत रूप से नीची आवक के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।
