New Delhi, 02 June (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14500 per quintal due to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There are summer vacations in the Guntur. The trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot red chilli prices during the coming days.
लालमिर्च : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में गर्मियों का अवकाश चालू है। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Turmeric: no more downfall
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 500 to Rs 14400 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. In Erode, there were around 1800 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices dropped down by Rs 200 per quintal. The active contract prices eased by Rs 428 or 03 percent to Rs 13820 per quintal due to the all-round buying from the speculators. There is a possibility of nominal uptrend and downtrend in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
हल्दी : और मंदी की आशंका
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में और मंदी आ सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड इज ईट गा. 500 रुपए और मंदी होकर 14,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 428 रुपए या करीब 3 प्रतिशत गिरकर 13,82 रुपए पर आ गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और मंदी होने की आशंका है।
Poppy seeds: fear of profit taking
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of poppy seeds Turkey held stable at Rs 1700 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per kg. The market sentiments may affect owing to the recent uptrend in the prices. There is profit taking selling of poppy seeds seems constant during the near future.
पोस्दाना : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर नजर आ रहा है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। हाल ही में आई भारी तेजी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली बिकवाली निकलने की आशंका है।
Coriander: will remain sluggish
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of coriander badami remained steady at Rs 8300 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists at the improved prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 700/800 bags of coriander reproved to arrive in the baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices slipped by Rs 30 or 0.43 percent to Rs 7028 per quintal due to the weak buying from the speculators. The spot coriander prices will likely to remain in the limited area during the coming one or two days.
धनिया : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में सुस्ती बनी रह सकती है। सुधरी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 8300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.43 प्रतिशत मंदा होकर 7028 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।
Black pepper: may show uptrend
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of black pepper markara held firm at Rs 740 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect as the monsoon seems off. There is no possibility of improvement in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : और बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च थोड़ी-बहुत और बढ़ सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 740 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। मानसून सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च थोड़ी-बहुत और सुधर सकती है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 02 June (NNS): Here, cumin prices fell down by Rs 600 to Rs 23000 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 300/400 per quintal. There were around 8000/10000 bags of turmeric reported to arrive and the prices reduced by Rs 60/100 per 20 kg. The active contract prices dropped down by Rs 545 or 2.59 percent to Rs 20470 per quintal owing to the all-round selling from the speculators. There is no possibility of uptrend in the spot cumin prices will likely to remain high during the coming days.
जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 600 रुपए और गिरकर 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 60-100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की खबर मिली। सटोरियों की चौतरफा बिकवाली से सक्रिय वायदा 545 रुपए या 2.59 प्रतिशत टूटकर 20,470 रुपए पर आ गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 02 June (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut went up by Rs 110 to Rs 1610 per kg owing to the strong buying from the stockists at the lower level Recently, the prices have gone down by Rs 20/30 per kg. Its average auction price went up to Rs 1250/1837 per kg in the last auction which held on 29th May. The market sentiments may affect because of the higher import prices. There is no fear of downfall in the spot spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 110 रुपए उछलकर 1610 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की मंदी आई थी। 29 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1837 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। आयात पड़ता ऊंचा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।
