New Delhi, 30 May (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 20500 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There are summer vacations in Guntur. There, the trading activities will likely to be normal from 10 June, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 20,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। वहां 10 जून से कामकाज पुन: शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Cloves: will likely to remain strong

New Delhi, 30 May (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 960 per kg owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and ongoing summer season. The spot cloves prices will likely to remain strong during the near future.

लौंग : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 960 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। गर्मियों का सीजन चालू होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने की उम्मीद है।

Small cardamom: no decrement

New Delhi, 30 May (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reported  to be decrease to 76878 kg in the Mass Enterprises, Vandanmettu auction. Its average auction price jumped to Rs 2310/35 per kg because of the heavy buying from the stockists even after the feeble arrivals. Before this, its prices were at Rs 2084.02  in the last auction which held on 21 May. Here also, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2350 per kg owing to the sluggish buying even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। आज हुई मास इंटरप्राइजेज, वंदनमेट्टïू नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 76,878 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2310.35 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 21 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2084.02 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Black pepper: will likely to remain strong

New Delhi, 30 May (NNS): The prices of black pepper markara held stable at Rs 685 per kg owing to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 15 per kg Presently, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. Today, the monsoon has reached to Kerela, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper price will likely to remain strong during the coming one or two days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुअ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 685 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में आज मानसून पहुंच गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है।

Dry ginger: no fear of decrement

New Delhi, 30 May (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 39000 per quintal because of the feeble sale at the higher level. Recently, the prices have rose by Rs 500 per quintal.  In Kochi, both the arrivals and the prices remained stable at the same level  of the previous day. The monsoon has reached to kerela one day before the expectations , due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

सौंठ : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 39 हजर रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। केरल में मानसून का आगमन पूर्वानुमान से एक दिन पूर्व होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Pistachio: will likely to remain strong

New Delhi, 30 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained steady at Rs 3150 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may change due to the sluggish demand from the ice cream markers. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the near future.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3150 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आइसक्रीम वालों की मांग सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।

Cumin: no more downtrend

New Delhi, 30 May (NNS): The prices of cumin held stable at Rs 31500 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. The arrivals of cumin reduced to 18000/19000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract softened by Rs 30 or 0.10 percent to Rs 28620 per quintal due to the feeble speculative buying. The maret sentiments may affect due to the feeble arrivals in Unjha. The spot price of cumin may not show more downfall during the coming days.

जीरा : रुक सकती है मंदी

नई दिल्ली, 30 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 31,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा रहा। हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में जीरे की आवक और घटकर करीब 18-19 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.10 प्रतिशत नरम होकर 28,620 रुपए पर आ गया। ऊंझा में आवक घटने से बाजार की धारणा में बदलाव होने के आसार हैं। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी रुक सकती है।