New Delhi, 09 September (NNS): The sale of red chilli reported to be sluggish at the higher prices. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 16000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 50000/55000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of long uptrend in the spot red chilli prices during the coming days.

लालमिर्च : लंबी तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रु की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 55-60 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। कीमत ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Cloves: not likely to increase

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of cloves held firm at Rs 770 per kg because of the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain high during the near future.

लौंग : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 09 September (NNS): Today, the arrivals of small cardamom declined to 20090 kg in the Cardamom Groversforever Private Limited auction. Its average auction price ascended to Rs 5838.04 per kg because of the higher buying and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2433.62 per kg in the last auction which held on 29th August. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm gained by Rs 100 to Rs 2600 per kg because of the higher buying from the stockists. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। आज हुई कार्डमम ग्रोअर्सफोरएवर प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 20,090 किलोग्राम की रह जाने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2538.04 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 29 अगस्त को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2433.62 रुपए थी। यहां भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 100 रुपए तेज होकर 2600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: possibility of break on downfall

New Delhi, 09 September (NNS): Here, the prices of black pepper markara softened  by Rs 5 to Rs 730 per kg owing to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi.  The market sentiments may affect because of flood in most of the areas of North India. There is possibility of break on downfall in the spot black pepper prices during the near future.

कालीमिर्च : मंदी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री में कमी दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए नरम होकर 730 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बाढ़ की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।

Dry ginger: likely to remain stable

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 24800 per quintal due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

सौंठ : स्थिरता बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 24,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ अपने वर्तमान स्तर के आसपास बनी रह सकती है।

Pistachio: remain sluggish

New Delhi, 09 September (NNS): The prices of pistachio Peshawar remained firm at Rs 2500 per kg due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect due to the sluggish buying from the ice cream makers and no weddings. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.

पिस्ता : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने और आइसक्रीम वालों की लिवाली भी सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता सुस्त ही बना रहने का अनुमान है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 09 September (NNS):  Here, the prices of cumin remained stable at Rs 20700 per quintal owing to the weak offtake even after the improved prices. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 6000/7000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of previous days. The active contract prices improved by Rs 20 or 0.10 percent to Rs 19340 per quintal due to the nominal speculative buying. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming days.

जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (एनएनएस)। सुधरी हुई कीमत पर भी जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 20,700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ऊंझा में इसकी करीब 6-7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.10 प्रतिशत सुधरकर 19,340 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।