New Delhi, 13 July (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23500 per quintal because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 45000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters and its quality also reported to be inferior. There is no fear of downfall in the spot red chilli prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। क्वालिटी हल्की आने तथा निर्यातकों की मांग का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Turmeric: fear of profit taking

New Delhi, 13 July (NNS): The profit taking selling has been increasing during the last 5/7 days. During the review week, the prices of turmeric Erode gatha asitis ascended by Rs 2000 to Rs 18200 per quintal due to the increased all-round buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 2000 bags of turmeric reported to arrive and the prices gained by Rs 200 per quintal. The active contract prices jumped by Rs 890 or 4.69 percent to Rs 19878 per quintal because of the constant all-round speculative buying. The market sentiments may affect on seeing the nominal increment. There is a fear of increased profit taking selling during the coming one or two days.

हल्दी : मुनाफावसूली का डर

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में थोड़ी-बहुत मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का डर है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 2 हजार रुपए उछलकर 18,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 2 हजार बोरियों की आवक होने तथा 400 रुपए का उछाल आने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 890 रुपए या 4.69 प्रतिशत उछलकर 19,878 रुपए पर जा पहुंचा। नवीनतम तेजी को देखते हुए आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का भी डर है।

Poppy seeds: will remain weak

New Delhi, 13 July (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the lower level . Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the uncertain situation in Strait of Hormuz.   The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming days.

पोस्तदाना : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में सुस्ती छाई रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर फिर से अनिश्चितता का माहौल बनने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Coriander:  will remain strong

New Delhi, 13 July (NNS): The prices of coriander Badami remained stable at Rs 16400 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. During the previous week, its prices have been ruling at Rs16500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. There were around 300/400 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and its prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 206 or 1.32 to Rs 15414 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.

धनिया : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मजबूत ही बना रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हालांकि आलोच्य सप्ताह में यह 16,500 रुपए तक पहुंच गया था। इससे पूर्व इसमें 400 रुपए का उछाल आया था। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 300-400 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 206 रु या 1.32 प्रतिशत मंदा होकर 15,414 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में मजबूती बनी रह सकती है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 13 July (NNS): Here, the buying seems weak from the stockists at the lower level, due to this, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 760 per kg during the previous week. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती छाई रहेगी

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में सुस्ती का माहौल बना रह सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से हो रहे आयात से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cumin: no possibility to decrease

New Delhi, 13 July (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 10000/11000 bags in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, its prices slipped by Rs 400 to Rs 22000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices went up by Rs 200 per quintal. The active contact prices declined by Rs 130 or 0.64 to Rs 20170 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of temporary break on the downfall in the prices during the coming days.

जीरा : मंदी रुकने के आसार

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे की मंदी अस्थाई तौर पर रुकने के आसार हैं। ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 400 रुपए मंदा होकर 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 130 रुपए या 0.64 प्रतिशत मंदा होकर 20,170 रुपए पर आ गया। करीब एक सप्ताह तक बारिश होने की उम्मीद नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। इसलिए आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Big cardamom: no long downfall

New Delhi, 13 July (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1640 per kg because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction price reported to be increase to Rs 1250/1867 per kg in the last auction which held on 9th July, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 13 जुलाई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी मंदी का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1640 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 9 जुलाई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1867 रुपए हो जाने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।