New Delhi, 30 June (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000 per quintal due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained unchanged. The market sentiments may affect to the weak arrivals pressure from Bareilly. There is no possibility of downfall in the spot red chilli prices during the near future.
लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में एसी और नॉन एसी, दोनों को मिलाकर, कुल करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। बरेली से आपूर्ति का दबाव घटने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cloves: no possibility to improve
New Delhi, 30 June (NNS): The monsoon has reached in most of the areas of the country. Here, the prices of cloves held steady at Rs 815 per kg due to the sluggish sale. Recently, the prices have gone down by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect owing to the higher temperature than the normal level. The spot cloves prices will likely to improve during the coming days.
लौंग : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। इसके बाद भी यहां बिक्री सुस्त ही बनी होने से लौंग 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। तापमान सामान्य से ऊंचा होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुधार के आसार नहीं हैं।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 30 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reduced to 10037 kg in the Cardamom Plants Association, Santhanpara auction. The average auction price jumped to Rs 2726.95 per kg amid strong support of buying and weak arrivals than the normal level. Before this, its prices were at Rs 2518.91 per kg in the last auction which held on 10th June. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm went down by Rs 50 to Rs 2900 per kg due to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। आज हुई कार्डमम प्लांर्ट्स एसोसिएशन, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 10,037 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली मजबूत बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2726.95 रुपए प्रति किलोग्राम जाने की रिपोर्ट मिली। इससे पूर्व 10 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2518.91 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2900 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Black pepper: held sluggish
New Delhi, 30 June (NNS): The offtake of black pepper reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this, here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 760 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The new stock of Sri Lanka has been started arriving, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से छुटपुट मात्रा में आयात शुरू होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: no possibility of downfall
New Delhi, 30 June (NNS): North India is waiting for the monsoon and the temperature have been ruling at the higher level as compared to the normal level, due to this, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 30500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the coming days.
सौंठ : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। उत्तर भारत अभी मानसून आने की प्रतीक्षा कर रहा है। तापमान सामान्य से ऊंचा बना होने और उमस की वजह से यहां सौंठ समेत अन्य किराना जिंसों की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं है।
Pistachio: not likely to increase
New Delhi, 30 June (NNS): Here, the prices of pistachio Peshawari remained firm at Rs 3400 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the Strait of Hormuz has already been open. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
पिस्ता : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट खुला होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने का अनुमान नहीं है।
Cumin: may show sluggish trend
New Delhi, 30 June (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 10000/11000 bags in Unjha. The arrivals reported to be normal, after this, there, the prices gained by Rs 20/50 per 20 kg due to the constant buying. Here, its prices remained firm at Rs 22400 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices went up by Rs 200 per quintal. The active contact prices went down by Rs 55 or 0.27 to Rs 20525 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती छा सकती है
नई दिल्ली, 30 जून (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक पिछले कुछ दिनों के स्तर के आसपास ही होने के बाद भी मानसून पूर्व की लिवाली से वहां 20-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.27 प्रतिशत घटकर 20,525 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती छा सकती है।
