New Delhi, 14 April (NNS): the arrivals of red chilli reported to be high in the producing areas during the last some days, after this, here, the sale of red chilli seems weak, as a result, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day. The production of the crop expected to be weak, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of long downfall in the prices during the coming one or two days.
लालमिर्च : लंबी मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस)। इन दिनों उत्पादक क्षेत्रों में आवक ऊंचे स्तर पर हो रही है। इसके बाद भी यहां लालमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इन दिनों इसकी करीब एक लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्पादन कमजोर होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में लंबी मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cloves: will remain strong
New Delhi, 14 April (NNS): the offtake of cloves reported to be sluggish, as a result, here, the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this reason, the import prices may increase, due to this, the market sentiments may affect. The spot cloves prices will likely to remain strong during the coming days.
लौंग : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस)। लौंग का उठाव फिलहाल सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना हुआ है। इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मजबूती बनी रहने के आसार हैं।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 14 April (NNS): The prices have been increasing constantly in the auctions, after this, here, the sale of small cardamom seems weak, due to reason, the prices of small cardamom remained stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. During the previous day, the arrivals of small cardamom reported to be around 114061 kg. Its Average auction price jumped to Rs 2580.63 per kg due to the strong buying after the higher arrivals. Before this, the prices were at Rs 2410.02 per kg in the last auction which held on 31 March. Due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस)। नीलामियों में लगातार आ रही तेजी के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 1,14,061 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2580.63 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 31 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2410.02 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहींं है।
Black pepper: may increase
New Delhi, 14 April (NNS): the sale of black pepper reported to be weak at the higher prices, as a result, prices of black pepper markara remained stable at Rs 770 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg. The arrivals of black pepper reported to be negligible and its prices improved by Rs 5 per kg. The market sentiment may affect because of the nominal arrivals. There is no possibility of more decrement the prices during the coming days.
कालीमिर्च : फिर बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक नगण्य होने और 5 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। नाममात्र की आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च फिर थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है।
Dry ginger: no possibility of increment
New Delhi, 14 April (NNS): the temperature has been increasing in North India, as a result, the prices of dry ginger remained stable at Rs 28000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Its arrival reported to be weak and its prices declined by 10/25 per kg. The market sentiments may affect because of the higher production estimates. There is no possibility of increment in the prices during the coming one or two days.
सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (एनएनएस)। उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा 10-25 रुपए प्रति किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। उत्पादन बढ़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने का अनुमान नहीं है।
