New Delhi, 03 September (NNS): The prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 500 to Rs 18000/19000 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand. Whereas, the prices of teza and fulcut also remained stable at Rs 18000/20000 and Rs 22000/27000 per quintal respectively because of the lack of offtake. Recently, the prices of red chilli have showed heavy downtrend. In these circumstances, the dandidaar teza stock has been selling out at Rs 20500 per quintal and there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
लालमिर्च : ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली आने से लाल मिर्च 334 नम्बर के भाव 500रुपए घटकर 18000/19000 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। उठाव न होने से तेजा के भाव 18000/20000 रुपए तथा फुलकट मालों के भाव 22000/27000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हाल ही मेंं लाल मिर्च की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। इन परिस्थितियों में वर्तमान जो डंडीदार तेजा 20500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है, इसमें ज्यादा घटने की संभावना नहीं है।
Cloves: less possibility to decrease
New Delhi, 03 September (NNS): Cloves prices declined by Rs 25 to Rs 775/850 per kg due to the constant selling from the stockists and feeble demand. The inferior quality stock also being quoted at Rs 750 per kg. The selling of the stock seems feeble at the lower level in the international markets. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the current situation. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
लौंग : गिरावट की उम्मीद
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने तथा आयातकों की बिकवाली आने से लौंग के भाव 25 ुरुपए घटकर 775/850 रुपए प्रति किलो रह गये। नीचे वाली क्वालिटी के भाव 750 रुपए प्रति किलो बोलें गये। विदेशेां में आई घटे भाव पर बिकवाली कमजोर बताई जा रही है। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा मंदे की संभावना नहीं है बाजार ठहर सकता है।
Small cardamom: no uptrend
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of small cardamom remained stable at Rs 2250/2600 per kg at the auction centres of Kochi. Similarly, small cardamom 7.5mm and 8mm remained firm at Rs 2225/2300 and Rs 2600/2700 per quintal respectively due to the feeble demand at the higher level. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.m and the may market may fluctuates by Rs 50/100 per quintal.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) कोची नीलामी केंद्रों पर छोटी इलायची के भाव 2250/2600 रुपए में बिकने की चर्चा तथा ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से यहां छोटी इलायची के भाव 7.5 एमएम के भाव 2225/ 2300 रुपए तथा 8 एमएम के भाव 2600/2700 रुपए प्रति किलेा पर सुस्त रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें विशेष घटबढ़ की संभावना नहीं है बाजार 50/100 रुपए के उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रहेगा।
Black pepper: likely to remain firm
New Delhi, 03 September (NNS): The arrivals of black pepper reported to be weak in the markets of South India, due to which, the prices have been ruling at the higher level in the markets of North India. Apart from this, the export of black pepper seems feeble in other countries from there and the prices of Indian black pepper have been ruling at the lower level. The prices of black pepper markara, atom 11.5 and 12 no. held stable at Rs 670/685, Rs 795/710 and Rs 760/770 per kh respectively because of the weak selling even after the sluggish prices. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
कालीमिर्च : ठहरकर तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) दक्षिण भारत की मंडियों में काली मिर्च की आवक घट गई है, जिसके चलते उत्तर भारत के पड़ता नहीं लग रहे हैं। इसके अलावा वहां से दूसरे देशों में जाने वाली काली मिर्च कम जा रही है तथा भारतीय काली मिर्च काफी नीचे आ गई है, निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से कालीमिर्च मरकरा के भाव 670/685 रुपए एटम 11.5 नम्बर के भाव 705/710 रुपए तथा 12 नम्बर के भाव 760/770 रुपए प्रति किलो पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना नहीं है।
Dry ginger: less possibility to increase
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of ginger remained firm at Rs 34000/34500 per quintal due to the constant selling front the stockists and feeble demand rather than arrivals. The prices of superior quality stock also ruling at Rs 39000/39500 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the feeble demand and huge amount of stored stock. Apart from this, the market will likely to remain under pressure during the near future.
सौंठ : तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) आवक की अपेक्षा ग्राहकी कमजोर होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सामान्य अदरक के भाव 34000/34500रुपए प्रति क्विंटल बोले गये। अच्छी क्वालिटी मालों के भाव 39000/39500 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। स्टॉक अधिक होने तथा कमजोर मांग को देखते हुए आने वाले दिनो में इसमें अभी तेजी की संभावना नहीं है बाजार दबा रह सकता है।
Pistachio: less possibility to decrease
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of pistachio peshawari held firm at Rs 3275/3500 per kg due to the feeble selling from the importers on seeing the weak rupee against the American dollar. The prices of Hairat stock also being quoted at Rs 2600/2700 per kg. Huge amount of pistachio stock has been lying in the markets. The wedding season will likely to start soon. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.
पिस्ता : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) डालर की तुलना में रुपया कमजोर होने के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने तथा ग्राहकी निकलने से पिस्ता पेशारी के भाव 3275/3500 रुपए प्रति किलो पर टिके रहे। हैराती मालों के भाव 2600/2700 रुपए प्रति किलो बोले गये। हालांकि पहले के स्टाक मंडियों में प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है। शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। वर्तमान हालात को देखते हुए इसमेंं गिरावट की संभावना कम है।
Cumin: less possibility to decrease
New Delhi, 03 September (NNS): The prices of cumin common and machine clean slipped by Rs 500/700 to Rs 26000/26500 and Rs 33000/34000 per quintal respectively due to the constant selling from the stockists and downtrend in the contract prices. Cumin September contract prices also fell down by Rs 160 to Rs 26100 per quintal due to the increased speculative selling. The prices of cumin showed soft trend in the markets of Rajasthan and Gujarat. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
जीरा : तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (एनएनएस) वायदे में मंदे का रुख होने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली से जीरा 500/700 रुपए घटकर जीरा सामान्य 26000/26500 रुपए तथा मशीन क्लीन के भाव 33000/34000 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। सटोरिया बिकवाली बढ़ने से एनसीडीएक्स में जीरा वायदा सितम्बर डिलीवरी 160 रुपए घटकर 26100 रुपए प्रति किलो रह गया। गुजरात व राजस्थान की मंडियों में उठाव न होने से जीरे में नरमी का रुख रहा। आने वाले दिनेां में इसमें तेजी की संभावना कम है।
