New Delhi, 29 December (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this reason, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 15000 per quintal owing to the sluggish buying even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 15000 per quintal. The market sentiments  may affect because of the new crop. There is no possibility of more downfall in the prices of red chilli during the coming days.

लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। गुंटूर में इसकी करीब 80-85 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर बनी होने की सूचना मिली। यही वजह है कि यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1500 रुपए की गिरावट आई थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं है।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 29 December (NNS): The prices of turmeric jumped by Rs1100 to Rs 16400 per quintal due to the heavy buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs100 per quintal. There were around 700 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 182 or 1.06 percent to Rs 17310 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

हल्दी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की भारी लिवाली से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 1100 रुपए उछलकर 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ईरोड में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 182 रुपए या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 17,310 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Poppy seeds: not likely to increase

New Delhi, 29 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the normal supply. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना बढ़ने के आसार नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व पिछले दिनों इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति करीब-करीब सामान्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Coriander: no increment

New Delhi, 29 December (NNS): During the review week, the prices of coriander badami went down by Rs 200 to Rs 10700 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There were around 700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract market fell down by Rs 94 or 0.90 percent to Rs 10340 per quintal in the markets of Rajasthan, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the price during the coming days.

धनिया : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में तेजी की संभावना नहीं है। सुधरी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 10,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 94 रुपए या 0.90 प्रतिशत मंदा होकर 10,340 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया बढ़ने की आशा नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: no fear of downfall

New Delhi, 29 December (NNS): Black pepper markara prices remained stable at Rs 720 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The arrivals reported to be at the same level of the previous day in Kochi and the prices fell down by Rs 10 per kg. There is no fear of downfall in the prices during the coming days.

कालीमिर्च : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक बीते दिन के स्तर पर होने और 10 रुपए की मंदी आने की सूचना मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Cumin: possibility of improvement

New Delhi, 29 December (NNS): The prices of cumin rose by Rs 600 to Rs 22900 per quintal due to the due to the limited buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. In Unjha, there were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive and the prices gained by Rs 185 or 0.79 to Rs 23460 per quintal owing to the higher speculative buying. The market sentiments may affect due to the sowing of the new crop. The prices of cumin will likely to improve during the coming one or two days.

जीरा : और सुधरने की उम्मीद

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा और सुधर सकता है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का समर्थन बना होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 600 रुपए और तेज होकर 22,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 185 रुपए या 0.79 प्रतिशत तेज होकर 23,460 रुपए हो गया। नई फसल की बुआई तुलनात्मक रूप से नीची होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में और सुधार के आसार नजर आ रहे हैं।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 29 December (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1670 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction prices rose to Rs 1450/1942.50 per kg in the last auction which held on 26th December. The market sentiments may affect due to the weak support of selling. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। 26 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1450/1942.50 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। बिक्री का समर्थन सुस्त बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।