New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent rise in prices red chilli sales have become sluggish. As a result 334-grade red chilli remained at the previous level of Rs 28000 per quintal. It had recently registered a sharp rise of Rs 3800.Arrivals in Guntur were reported at around 40000–45000 bags with prices remaining at the previous day’s level. Due to sluggish activity from exporters the market there had recently witnessed a decline of Rs 500–15000. This may affect market sentiment. Over the next one or two days spot red chilli prices may decline slightly.
लाल मिर्च : घट सकती है
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लालमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 40-45 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की गतिविधियां सुस्त बनी होने से वहां हाल ही में 500-15000 रुपए की मंदी आने की खबर मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च थोड़ी-बहुत घट सकती है।
Cloves : Expected to Remain Sluggish
New Delhi, 01 October 1 (NNS): Despite the recent decline cloves continue to witness sluggish demand. As a result cloves remained at the previous closing level of Rs 1000 per kg. It had recently declined by Rs 20/25. the arrival of lower-quality material in overseas markets and the latest domestic prices remaining above normal levels are affecting market sentiment. Over the next one or two days spot cloves may continue to remain sluggish.
लौंग : सुस्त बनी रहने की उम्मीद
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। विदेशों में क्वालिटी हल्की आने तथा इसकी नवीनतम घरेलू कीमत भी सामान्य से ऊंची होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।
Small Cardamom – no more increment
New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent rise small cardamom continues to witness sluggish demand. As a result 7.5 mm small cardamom remained at the previous level of Rs 3200 per kg. It had recently increased by Rs 100.In the auction conducted yesterday by Sugandhagiri Spices Promoters and Traders Private Limited arrivals of small cardamom increased to 125357 kg. With arrivals comparatively high and sales declining the average auction price fell to Rs3165.31. In the auction held on September 21 the average price was Rs 3199.69.This may affect market sentiment. Over the next one or two days there appears to be no possibility of a rise in spot small cardamom prices.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। बीते दिन हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,25,357 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि बिक्री घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 3165.31 रुपए पर आ गई थी। इससे पूर्व 21 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3199.69 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Black Pepper: will remain weak
New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent recovery trading activity in black pepper remains sluggish. As a result Malabar black pepper remained unchanged at the previous closing level of Rs 765 per kg. It had recently increased by Rs 5. Both the Arrivals and prices in Kochi were reported to be at the previous day’s levels. Expectations of higher landed costs for imports from Sri Lanka may affect market sentiment. Over the next one or two days spot black pepper is likely to remain sluggish.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। बीते दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च में कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।
Dry Ginger : No Fear of a Decline
New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent rise demand for dry ginger remains sluggish. As a result ordinary dry ginger remained unchanged at the previous level of Rs 32500 per quintal. It had recently increased by Rs 500.Reports of a delay in the arrival of the new crop in Kerala may affect market sentiment. However over the next one or two days there appears to be little risk of a decline in spot dry ginger prices.
सौंठ : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। केरल में नई फसल शुरू होने में देरी होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Pistachio :likely to Remain Firm
New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent decline sales of pistachios have become sluggish. As a result Peshawari pistachio remained at the previous closing level of Rs 4000 per kg. It had recently increased by Rs 100.Possible difficulties in imports due to Iran’s increasing influence over the Strait of Hormuz and the Houthis’ control over Bab-el-Mandeb may affect market sentiment. Over the next one or two days spot pistachio prices are expected to remain firm.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। बीते दिनों आई मंदी के बाद पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 4000 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का तथा बाब-अल-मंदेब पर हूतियों का दबदबा बनने के कारण आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत बना रहने के आसार हैं।
Cumin : Expected to Remain Firm
New Delhi, 01 October (NNS): Following the recent decline an increase in cumin demand was recorded. As a result ordinary cumin increased by Rs 200 to Rs 23600 per quintal. It had recently increased by Rs 400.Arrivals in Unjha were reported at around 12000–13000 bags with prices increasing by Rs 30–40 per 20 kg. Due to nominal speculative buying sluggishness prevailed in active futures. Over the next one or two days spot cumin is expected to remain firm.
जीरा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 1 अक्तूबर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जीरे के उठाव में वृद्धि दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 30-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा में सुस्ती का माहौल बना रहा। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
