New Delhi, 22 September (NNS): The monsoon season has been started again in Rajasthan, after this, here, the prices of red chilli went up by Rs 500/1000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 3800 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained unchanged. The market sentiments may affect owing to the sluggish buying from the exporters. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। वर्तमान मानसून सीजन राजस्थान से वापस होना शुरू हो गया है। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 3800 रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की लिवाली सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास मजबूती से डटी रह सकती है।
Cloves: no possibility to increase
New Delhi, 22 September (NNS): Cloves prices remained at Rs 1000 per kg due to the weak offtake after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices and inferior quality in the producing areas. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.
लौंग : बढ़ने का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग एक हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इसेस पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अन्य उत्पादक देशों में क्वालिटी हल्की आने तथा कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 22 September (NNS): The average auction prices showed uptrend due to the drought after the heavy rainfall in Iddukki of Kerela. During the previous day, the arrivals of small cardamom rose to 112775 kg in the Sugandhiri Spices Promoters and Traders Private Limited Auction. The arrivals reported to be at the higher level, after this, the average auction price jumped to 3199.69 per kg. Before this, the prices were at Rs 3042.50 per kg which held on 11th September. Here, the prices of small cardamom 7.5mm jumped by Rs 150 to Rs 3000 per kg owing to the increased buying. Recently, the prices slipped by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the crop gets affected and affected supply amid drought. There is no possibility of downfall in the spot small cardamom prices during the coming days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। केरल के इदुक्की में हाल ही में भारी वर्षा के बाद भूस्खलन होने के कारण नीलामियों में छोटी इलायची की औसत नीलामी कीमत में तेजी आई है। बीते दिन हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रोमोर्ट्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,12,775 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से छोटी इलायची की औसत नीलामी कीमत उछलकर 3199.69 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व 11 सितम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 3042.50 रुपए थी। यहां भी भारी लिवाली निकलने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 150 रुपए उछलकर 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। भूस्खलन से आपूर्ति प्रभावित होने तथा फसल को हानि होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Black pepper: will remain weak
New Delhi, 22 September (NNS): The prices of black pepper remained at Rs 765 per kg because of the weak sale after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 05 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the increased import prices from Sri Lanka. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुई वृद्धि के बाद भी कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। श्रीलंका से आयात पड़ता बढ़ने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती छाई रह सकती है।
Dry ginger: no possibility of downfall
New Delhi, 22 September (NNS): The prices of dry ginger held firm at 32500 per quintal because of the weak sale at the higher level during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the delay in the arrivals of the new crop in Kerela. The spot dry ginger prices will not likely to decrease during the near future.
सौंठ : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 32,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में इस बार सौंठ की नई फसल शुरू होने में देरी की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी का डर नहीं है।
Pistachio: held strong
New Delhi, 22 September (NNS): The transportation gets affected from the Strait of Hormuz, after this, now, the trade gets affected in the Bob-AL-mandeb strait, after this, the prices of pistachio Peshawar remained stable at Rs 3900 per kg due to the weak offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the expected problem in import. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित होने के बाद अब बॉब अल मंदेब स्ट्रेट से भी व्यापार में दिक्कतें आने की आशंका बढ़ गई हैं। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से पिस्ता पेशावरी 3900 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आयात में संभावित दिक्कत से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 22 September (NNS): The sale of cumin seems weak after the increment in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin went down by Rs 100 to Rs 23100 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 13000/14000 bags of cumin were reported to arrive in Unjha mandi and the prices declined by Rs 20/25 per 20 kg. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. The active contact prices went down by Rs 146 or 0.66 to Rs 21690 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will likely to remain strong during the near future.
जीरा : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां जीरे की बिक्री में कमी आने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 23,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही मे इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ऊंझा मंड़ी में इसकी करीब 13-14 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। बीते दिन भी वहां इसमें इतनी ही मंदी आने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 145 रुपए या 0.66 प्रतिशत मंदा होकर 21,690 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
