New Delhi, 04 August (NNS): The prices of red chilli 334. remained stable at Rs 15000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने के कारण बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 50 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।

Turumeric: will show strong trend

New Delhi, 04 August (NNS): During the previous week, here, the prices of turmeric erode gatha asitis ascended by Rs 200 to Rs 13400 per quintal owing to the limited buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1800 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held stable at the same level of the previous day.  The active contract prices improved by 0.40 percent or Rs 52 to Rs 13170 per quintal due to the limited speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.

हल्दी: मजबूती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड़ ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए बढ़कर 13,400 रुपए हो गई। इससे पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 52 रुपए या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 13,170 रुपए हो गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में मजबूती बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of decrement

New Delhi, 04 August (NNS): Poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the political tensions with Turkey. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds Turkey during the coming week.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। तुर्की के साथ चल रही राजनैतिक तनातनी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: likely to remain in limited area

New Delhi, 04 August (NNS): Here, the prices of coriander badami went down by Rs 200 to Rs 8800 per quintal due to weak buying from the stockists at the improved prices. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices eased by Rs 4 or 0.05 percent to Rs 7790 per quintal because of the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain in the limited area during the coming one or two days.

धनिया : सीमित दायरे में रहेगा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया सीमित दायरे में ही घूमता रहने की उम्मीद है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 8800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 4 रुपए या 0.05 प्रतिशत नरम होकर 7790 रुपए रह गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया सीमित दायरे में ही बना रह सकता है।

Black pepper: no long increment

New Delhi, 04 August (NNS): Here, the prices of black pepper markara improved by R s 15 to Rs 725 per kg owing to the higher buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of long uptrend in the spot black pepper prices during the near future.

कालीमिर्च : लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 15 रुपए तेज होकर 725 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी तेजी के आसार नहीं है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of cumin rose by Rs 400 to Rs 21600 per quintal because of the increased buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 60 per 20 kg. The active contract prices gained by Rs 115 or 0.60 percent to Rs 19225 per quintal because of the increased speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा मजबूत ही बना रहने की संभावना है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 400 रुपए तेज होकर 21,600 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा 60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 115 रुपए या 0.60 प्रतिशत तेज होकर 19,225 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 04 August (NNS): The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 10 to Rs 1570 per kg owing to the soft buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 30 per kg. Its average auction price reported to be at Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held on 12th June. The new crop will likely to arrive after three months, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 4 अगस्त (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली नरम पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट मामूली 10 रुपए नरम होकर 1570 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। 12 जून को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1250/1812.50 रुपए रही थी। पहली फसल शुरू होने में अब करीब तीन सप्ताहों का ही समय बच गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।