New Delhi, 19 May (NNS): There is intense heat in India, due to this reason, the offtake of red chilli reported to be sluggish. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There are one month summer vacations in Guntur from 11th May. There, the trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the markets sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
लालमिर्च : सुस्त बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है तथा लू भी चल रही है। इसकी वजह से लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में 11 मई से एक महीने का अवकाश चालू है। वहां अब 12 जून से कामकाज सामान्य होने की संभावना है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Cloves: likely to remain stable
New Delhi, 19 May (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg owing to the sluggish sale of other commodities along with closed and intense heat in some various states of the country. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लौंग : मजबूती जारी रहने की आस
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। देश के विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने और कुछ क्षेत्रों में लू भी चलने से लौंग समेत विभिन्न किराना जिंसों की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया नए ऐतिहासिक निचले स्तर के आसपास ही बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 19 May (NNS): The offtake of small cardamom reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom reduced to 64066kg in the CPMC auction which held during the previous days. The average auction price dropped down to 2442.64 per kg because of the weak buying and feeble arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2461.19 in the last auction which held on 6th May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई सीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 64,066 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली अपेक्षाकृत रूप से कमजोर बनी होने के कारण इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2442.64 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की रिपोर्ट मिली। इससे पूर्व 6 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2461.19 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: will remain strong
New Delhi, 19 May (NNS): The sale of black pepper reported to be sluggish amid tensions in Iran. During the previous day, the prices have gone up by Rs 5 per kg, after this, here, the prices of black pepper markara held stable at the same level of the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The monsoon expected to reach on 26th May in kerela, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.
कालीीमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। ईरान में जारी तनाव की वजह से घरेलू बाजारों में कालीमिर्च की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि एक दिन पूर्व हुए 5 रुपए के सुधार के बाद यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में 26 मई के आसपास मानसून पहुंचने का अनुमान है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Dry ginger: no possibility of downfall
New Delhi, 19 May (NNS): Here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal because of weak sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the higher prices in ginger. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व यहां इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की तुलनात्मक रूप से ऊंची कीमत के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में मंदी का डर नहीं है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 19 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari held stable at Rs 3400 per kg amid sluggish offtake even after the intense heat. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The rupee showed record downfall against the American dollar and the tensions remained constant in Iran, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी यहां पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरान में जारी तनाव और अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया अपने नए ऐतिहासिक निचले स्तर के आसपास ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: likely to remain sluggish
New Delhi, 19 May (NNS): The selling of cumin reported to be limited due to this unattractive prices, due to this reason, the arrivals of cumin reported to be around 14000/15000 bags in Unjha. The arrivals of cumin reported to be weak, after this, there, the prices remained stable at the same level of the previous day. Here, the prices of this famous commodity went down by Rs 100 to Rs 22400 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices improved by Rs 55 or 0.28 percent to Rs 19520 per quintal because of the limited speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती कायम रहेगी
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। कीमत आकर्षक नहीं होने की वजह से किसान अपनी जीरा फसल की बिकवाली सीमित मात्रा में कर रहे हैं। यही वजह है कि ऊंझा में इस प्रमुख किराना जिंस की करीब 14-15 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी वहां इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। यहां लिवाली घटने से जीरा सामान्य 100 रुपए और मंदा होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इतना ही मंदा आया था। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 55 रुपए या 0.28 प्रतिशत सुधरकर 19,520 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में सुस्ती बनने के आसार हैं।
