New Delhi, 12 March (NNS): The arrivals of red chilli showed downfall after it reaches to 1.25 lakh bags in Guntur. The prices of this famous commodity remained stable at the same level due to the weak arrivals than the normal level. Here, the prices of red chilli 334 no. remained firm at Rs 24000 per quintal due to the sluggish buying even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

लालमिर्च : स्थिरता बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक द्वारा 1.25 लाख बोरियों का स्तर छू लेने के बाद इसमें थोड़ी कमी आई है। इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय करीब एक लाख बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: no possibility of decrement

New Delhi, 12 March (NNS): The rupee showed downfall against the American dollar, due to this reason, the import prices have been ruling at the higher level. As a result, here, cloves prices remained firm at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak stock as comparatively in the international markets. There is no  fear of downfall in the prices during the coming one or two days.

लौंग : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। अमेेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया अपने सबसे निचले स्तर के आसपास ही बना हुआ है। इसकी वजह से लौंग का आयात पड़ता बढ़ने का अुनमान है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर स्टॉक तुलनात्मक रूप से कमजोर होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं है।

Small cardamom: no bullish trend

New Delhi, 12 March (NNS): The offtake of small cardamom reported to be weak even after the ongoing winter vacations, due to this, the prices of small cardamom 7.5mm fell down by Rs 50 to Rs 2600 per kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio.  The arrivals of small cardamom declined to around 30225 kg in the RNS spices auction. Its average auction price slipped to 2338.57 per kg owing to the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2351.11 per kg in the last auction which held on 03rd March, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। गर्मियां चालू होने के बाद भी यहां छोटी इलायची के उठाव में कमी दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक गिरकर 30,225 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से छोटी इलायची की औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2338.57 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 3 मार्च को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2351.11 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।

Black pepper: will remain weak

New Delhi, 12 March (NNS): The prices of red chilli markara held firm at Rs 755 per kg owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices fell down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak trading activities amid war in Iran. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 755 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। ईरान युद्ध की वजह से कामकाजी गतिविधियां सुस्त पड़ी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही हैं। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की आशंका है।

Dry ginger: no more uptrend  

New Delhi, 12 March (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 28500 per quintal due to the weak sale amid increment in temperature. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect as the summer season has been started. There is no possibility of increment in the prices during the coming days.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। इसका सौंठ की बिक्री पर असर होने लगा है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। गर्मियां शुरू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Pistachio: held strong

New Delhi, 12 March (NNS): The war has been ongoing in Iran, due to this, the movement of ships have been halt, due to this, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3500 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per kg. The market sentiments may affect due to the affected supply amid war. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। ईरान का युद्ध अभी भी चल रहा है। इस युद्ध की वजह से होर्मुज स्टे्रट से जहाजों का आवागमन करीब-करीब ठप्प हो गया है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए का उछाल आया था। युद्ध के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रह सकती है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 12 March (NNS): There were around 28000/30000 bags of cumin reported o arrive in Unjha. During the previous day, almost 40000 bags were arrived. There, the prices of this famous commodity remained stable at the same level even after the weak arrivals than the normal level. Here, the prices of cumin remained firm at Rs 23300 per quintal because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble price. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. The active contract prices went down by Rs 140 or 0.63 percent to Rs 22050 per quintal owing to the weak speculative buying. The market sentiments may get support because of the limited buying from the stockists. There is no possibility of more uptrend in the spot cumin prices during the coming days.  

जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 12 मार्च (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 28-30 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। एक दिन पूर्व वहां आवक ने 40 हजार बोरियों का स्तर छू लिया था। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 140 रुपए या 0.63 प्रतिशत घटकर 22,050 रुपए पर आ गया। स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।