New Delhi, 08 April (NNS): The sowing of rajma Chitra Indian Brazil reported to be high and the quality of unloaded crop seems good. Almost 20/22 percent of ganna and bhutani stock reported to be sown, due to this reason, the demand of Indian Brazil stock seems high. The market of rajma Chitra Indian Brazil went down to Rs 88/90 per kg because of the constant profit taking selling after the heavy up trend during the previous days. The stock of China also ruling at Rs 108/111 per kg. The prices of all varieties of rajma Chitra reduced by Rs 5/7 per kg from the upper level. It is worth Noting that the stock   has not been available in the markets of Maharashtra, on seeing this, the prices may gain by Rs 8/10 per kg after the increment in demand. In Maharashtra, it is ruling at Rs 82/84 per kg and here, it is being available at Rs 87/88 per kg. In Mumbai, the stock of China is being traded at Rs 102/104 per kg and here, it is ruling at Rs 108/109 per kg respectively. Therefore, it is profitable to trade at the current level.

राजमां चित्रा-ठहरकर फिर लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील की बिजाई अधिक हुई थी, वह फसल बहुत बढ़िया उतरी है। गन्ना भूटानी माल 20-22 प्रतिशत ही बोया गया था। इस वजह से इंडियन ब्राजील का ही ज्यादा व्यापार हो रहा है। पिछले सप्ताह की आई भारी तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दोबारा घटकर इंडियन ब्राजील के 88/90 रुपए प्रति किलो रह गए हैं तथा चीन भी 108/111 रुपए प्रति किलो रह गया है। ऊपर के भाव से सब में 5/7 प्रति किलो की गिरावट आ गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की मंडियों में माल निपट चुका है, इसे देखते हुए ग्राहकी निकलते ही इसमें फिर से 8/10 रुपए किलो की तेजी आ जाएगी।महाराष्ट्र में 82/84 रुपए तथा यहां 87/88 रुपए प्रति किलो भाव हो गए हैं। मुंबई में चीन का माल 102/104 रुपए एवं यहां 108/110 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं। अत: इन भाव में एक बार व्यापार करना चाहिए।

Wheat: no trade on police Trend

New Delhi, 08 April (NNS): The arrivals of new wheat seems week because of the constant rainfall in Madhya Pradesh,. But the stockists are doing panic selling on seeing the ready crop, due to this reason, the prices of wheat improved by Rs 20/25 to Rs 2515/2530 per quintal as per the quality in private sector, but the demand from roller floor mills at the lower level has stabilized the market. Therefore, the market may not show more downfall but the trade should also not done at the higher level.

गेहूं- तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश में बरसात होने से वहां नये गेहूं की आवक घट गई है, लेकिन फसल तैयार को देखकर स्टाकिस्टों की घबराहट पूर्ण बिकवाली आने लगी है, जिस कारण प्राइवेट सेक्टर में 20/25 रुपए सुधरकर गेहूं के भाव 2515/1530 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां हो गया है, लेकिन नीचे भाव में रोलर फ्लोर मिलों की मांग से चालू सप्ताह में मंदा पूरी तरह रुक गया है। अत: और मंदा तो नहीं है, लेकिन तेजी का भी व्यापार नहीं करना चाहिये।

Rice: purchase after the decrement in prices

New Delhi, 08 April (NNS): The supply of paddy has going to be over soon in all the states of North India and the demand of stored stock seems high from the Mills, due to this, the prices showed strong Trend. It’s prices may Rose by Rs 200 per quintal during the last 3 to 4 days, due to this reason, the prices of rice also jumped by 200/250 per quintal in truck load and it is expected that the prices may increase from here after the correction in the prices as the crop gets affected because of the previous rainfall, in this circumstances, it is profitable to purchase the stock of basmati rice at the current rates.

बारीक चावल-घटे तो माल खरीदिए

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति लगभग समाप्ति से स्टॉक के माल में राइस मिलों की पकड़ मज़बूत होने से तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले तीन-चार दिनों के अंतराल 200 रुपए प्रति क्विंटल की और तेजी आ गई है। जिस कारण चावल भी क्वालिटी अनुसार 200/250 रुपए तक ट्रक लोड में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर है, आगे भी अब यहां से थोड़ा करेक्शन के बाद फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए।

Maize : should take profit

New Delhi, 08 April (NNS): The prices of maize should up Trend after the long down fall in Bihar. There, the prices of maize went up by Rs 400 to Rs 2100 per quintal during the last fortnight. The stock of maize should downfall in Chhindwara, Linga and shivni line of Madhya Pradesh, due to this reason, in godown reach, the stock has been available at Rs 1900/1950 per quintal to the stockists. The reality is that the crop of maize has already been over because of the constant procurement from the markets of Madhya Pradesh. Therefore, the prices may increase on the same line during the coming days.

मक्की-मुनाफा भी लीजिए

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) बिहार में लंबे समय तक मंदे के बाद तेजी का रुख बन गया है, अब वहां स्टॉक के माल एक पखवाड़े के अंतराल 400 रुपए बढ़कर 2100 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी लाइन में मक्की की स्टॉक घटा है, जिस कारण गोदाम पहुंच में 1900/1950 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में प्रचुर मात्रा में माल स्टॉकिस्टों को नहीं मिल रहा है। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार खरीद से मक्की निपट चुकी है। अत: अभी इसी लाइन पर और तेजी आ जाएगी।

Millet: no risk in the trade

New Delhi, 08 April (NNS): almost 60% of the bordering crop of millet has already been sold out in the markets of Haryana, Rajasthan, UP and Madhya Pradesh. The ready crop of millet get affected during the season in the producing areas of prayagraj and West Bihar because of the constant rainfall, due to this, there is a shortage of stored stock. The consuming industries are purchasing less amount of stock from the current prices because of the downfall in the prices of maize. Here also, the traders are trading less amount of stock from the godowns. Therefore, it is profitable to store the stock at the current rates and it is expected that the prices may increase in future after the increment in demand. Presently, in mauli Barwala reach, millet is being traded between Rs 2050/2075 per quintal and the procurement of best quality millet will be profitable during the near future.

बाजरा-अब व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 60 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को बरसात से सीजन में ही नुकसान हुआ है, जिससे स्टॉक नहीं है। केवल मकई में मंदे के दंगल से इसमें भी दुर्दशा होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से कम खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू में व्यापार कम हो रहा है। अत: एक बार माल रोक कर चलना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर तेजी बन सकती है। वर्तमान में जो 2050/2075 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें बढ़ियां बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।

Masoor: prices may increase after the correction

New Delhi, 08 April (NNS): The market of masoor should heavy increment as its production declined by 7/8 percent this year in Canada and weak rupee against the American dollar. The arrivals of domestic crop reported to be week this year because the cultivation of small masoor has been started decreasing gradually, due to this reason, the prices of both Canada and desi stock showed up Trend. Here, the stock of Canada also ruling at Rs 61 per kg and in Bilti, desi 2.5 percent conditioned masoor also ruling at Rs 6875/6900 per quintal. Therefore, there is no possibility of more downfall in the prices of millet during the near future.

मसूर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) डॉलर की तुलना में रुपया काफी कमजोर होने तथा कनाडा में भी इस बार  फसल में 7-8 प्रतिशत की कमी होने से बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। घरेलू फसल इस बार भी कम आई है, क्योंकि छोटी मसूर की खेती धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है। यही कारण है कि कनाडा एवं देसी दोनों ही मालों में तेजी का रुख बना हुआ है। यहां कनाडा के माल 61 रुप एवं देसी मसूर बिल्टी में 6875/6900 रुपए ढाई किलो कंडीशन की क्वालिटी अनुसार बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में घटने की गुंजाइश नहीं है।

Urad: higher import prices

New Delhi, 08 April (NNS): The running racks of urad have been unloaded during the previous week. On the other hand, the market has remained under pressure because of the March closing and weak sale of its dal. Now, the importers are taking profit by selling the previously unloaded containers, due to this reason, the fullfilment of the stock seems constant in the pipeline. The market has remained under pressure in Chennai because of the delivery of the stock during the last 3 to 4 days. Therefore, the prices of urad declined by Rs 200 which stood FAQ at Rs 8400 and SQ at Rs 9000 per quintal respectively. Now, there will be no more downfall in urad because no new crop will arrive in future and presently the consumption of its dal dhoya and chilka may increase for the wedding consumption, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level.

उड़द-आयात पड़ता महंगा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए  रैक उड़द के पिछले सप्ताह काफी उतर गए हैं। वहीं मार्च क्लोजिंग एवं दाल की बिक्री कमजोर होने से बाजार दबा हुआ है। आयातक पहले के उतरे  कंटेनरों को बेचकर मुनाफा खाने लगे हैं, इस वजह से पाइपलाइन में माल की पूर्ति बराबर बनी हुई है। गत तीन-चार दिनों के अंतराल डिलीवरी मिलने से बाजार चेन्नई में काफी दब गए हैं। अत: दोबारा 200 रुपए दब कर एफ ए क्यू 8400 एवं एस क्यू 9000 रुपए प्रति क्विंटल गये हैं। आगे उड़द और मंदा नहीं है, क्योंकि कोई दूसरी फसल आने वाली नहीं है तथा वर्तमान भाव में दाल धोया एवं छिलका खपत शादियों हेतु बढ़ जाएगी, इन परिस्थितियों में व्यापार करते रहना चाहिए।

Moong: delay in the arrivals of new crop amid unfavourable weather conditions

New Delhi, 08 April (NNS): Almost 90% of both inferior and superior quality moong of Rajasthan has already been sold out. The best quality moong of Rajasthan remained at the higher level of Rs 7600/8400 per quintal. In contrary to this, the inferior quality stock also went down by Rs 100 to Rs 6500/7000 per quintal. The new crop of moong will likely to arrive after sometime, on seeing this, trade should not be done at the higher level.

मूंग-मौसम खराब से नये में विलंब

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग 90 प्रतिशत निबट चुकी है। अब राजस्थान के बढ़िया माल क्वालिटी अनुसार मूंग 7600/8400 रुपए प्रति क्विंटल पर काफी बढ़कर रुकी हुई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की घटत पर 6500/7000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल विलंब से आने वाली है, इसे देखते हुए इन भावों में ज्यादा व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: no risk in the trade

New Delhi, 08 April (NNS): The arrivals of tur crop reported to be weak because of the higher rainfall in Karnataka, Maharashtra and Madhya Pradesh from which almost 60% of the crop has already been purchased from the Katni line. The stock of Maharashtra has been milling in the mills of Jalgaon, Jalna and Akola. We believe that huge amount of containers of lemon tur were reported to arrive during the previous days, the market fell down to Rs7900 per quintal. In Chennai, it is being quoted at Rs 7500 per quintal. The gross production of tur showed downfall , due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices of tur and the procurement will be profitable at the current level during the near future.

तुवर-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) वास्तविकता यह है कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं कर्नाटक में इस बार अधिक बरसात से तुवर की फसल कम आई है, जिसमें 60 प्रतिशत कटनी लाइन की दाल मिलों ने माल खरीद लिया है, महाराष्ट्र के माल जलगांव जालना एवं अकोला की दाल मिलों में मिलिंग हो रहा है। हम मानते हैं कि लेमन तुवर के पिछले दिनों काफी कंटेनर लगने से बाजार लुढ़क कर 7900 रुपए प्रति कुंतल पर यहां आ गये हैं, चेन्नई में 7500 रुपए बोलने लगे हैं। सकल उत्पादन में कमी को देखते हुए वर्तमान भाव की तुवर में और घटने की गुंजाइश नहीं है तथा वर्तमान भाव पर खरीद भरपूर लाभ दे जाएगा।

Gram desi: trade will be profitable

New Delhi, 08 April (NNS): The supply of Gram desi of Rajasthan has not been increasing as per the time, but it’s quality seems weak, due to this reason, it’s prices have been ruling between Rs 5500/5525 per quintal. The gram of Australia is being traded at Rs 5650/5660 per quintal. The prices of its dal showed heavy downfall, but the trade of tur will be profitable in the near future on seeing the higher import prices and gross production. Therefore, the stock of Gram Rajasthan should purchase at Rs 5500 per quintal. This year, the gross production of tur reported to be around 90 lakh metric tonnes, whereas, the consumption is almost 140 lakh metric tonnes.

देसी चना-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) राजस्थान के देसी चने की आपूर्ति समय के अनुकूल नहीं बढ़ पा रही है, लेकिन क्वालिटी काफी हल्की आने से उसके भाव 5500/5525 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का चना 5650/5660 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है। दाल में भी काफी गिरावट आ गई है, लेकिन सकल उत्पादन एवं आयात महंगे को देखते हुए वर्तमान भाव के चने में आगे चलकर भरपूर लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। अत: 5500 रुपए का राजस्थानी चना खरीदना चाहिए। इस बार भी सकल उत्पादन 90 लाख मैट्रिक टन से अधिक होने का अनुमान नहीं है, जबकि हमारी खपत 140 लाख मीट्रिक टन की है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 08 April (NNS): This year, the production of Gram Kabuli showed downfall. We believe that there is a lack of old stock in the markets, but but the prices of Gram Kabuli have been ruling at the higher level in the international markets and the arrived crop expected to be around 22 lakh to 23 lakh metric tonnes, whereas,  it was around 31 lakh metric tonnes during the previous year. There will be the ceasefire during the coming 15 days and its prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, the prices of Gram Kabali may increased during the near future.

काबुली चना-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने के उत्पादन में इस बार पोल है। हम मानते हैं कि पुराना स्टॉक मंडियों में बचा हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने तथा आई हुई फसल 22-23 लाख मीट्रिक टन ही रह जाने के अनुमान आने लगे हैं, जबकि गत वर्ष 31 लाख मीट्रिक टन हुआ था। आगामी 15 दिन के लिए सीरीज फायर हो चुका है, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है, इसलिए निर्यात की संभावना को देखते हुए वर्तमान भाव के काबुली चने में अच्छी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Pea: to trade at the current level

New Delhi, 08 April (NNS): Both the local and up country demand of pea seems good because of it’s weak prices. The traders are trading the stock from the consuming centres, due to this reason, the market showed strong trend. Both the local and upcountry demand of pea seems high from the last fortnight, due to this, it’s prices rose by Rs 150/200 per quintal. The prices of pea have been ruling at the higher level at the ports, due to this, here also, the market showed strong trend. The pea which was being sold at Rs 4000 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4200 per quintal. Therefore, the market may increase gradually during the coming days.

मटर-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (एनएनएस) मटर में लोकल एवं चालानी मांग अच्छी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे थे। कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार मजबूती बनी हुई है। पिछले एक पखवाड़े से लोकल एवं चालानी मांग बढ़िया होने से 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर के भाव बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। मटर जो 4000 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4200 रुपए हो गए हैं अत: आगे भी धीरे-धीरे बाजार तेज रहेगा।