New Delhi, 13 April (NNS): during the review week, there is a heavy shortage of rupee in the markets, due to this, the selling pressure of rajma Chitra Indian Brazil has been started increasing in the markets. Here, it’s prices reduced by Rs 7/8 to Rs 86/88 per kg. In Barsi Beed line, it is ruling at Rs 82/94 per kg. However, there is a lack of stock in the markets. Here, the stock of China also eased by R 4/5 to Rs 106/115 per kg due to the lack of demand in the current week. The prices of rajma Chitra China also ruling at the higher level. It is expected that the prices of rajma Chitra Indian Brazil may increase in future because of the less unloading of the stock from Brazil.

राजमां चित्रा-पुन: बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह बाजार में रुपए की भारी तंगी महसूस की गई जिससे राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का मंडियों में बिकवाली का दबाव बढ़ने बढ़ने लगा है, यहां 7/8 रुपए घटकर 86/88 रुपए प्रति किलो रह गया है। बारसी बीड लाइन में इसके भाव 82/84 रुपए बोलने लगे हैं, हालांकि वहां माल ज्यादा नहीं है। इधर चीन भी चालू सप्ताह में ग्राहकी का सन्नाटा से 4/5 रुपए घटकर 106/115 रुपए रह गया है। चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, इंडियन ब्राज़ील कम उतरने से इसमें ठहरकर फिर बाजार बढ़ सकता है।

Wheat: temperature showed uptrend

New Delhi, 13 April (NNS): the arrivals of wheat showed downfall due to the higher temperature in Chhindwara, sivani, baitul Ganj, palwal, Mathura, bharatpur, rewari, bulandshahar and dankaur line during the end of the last week, due to this reason, the prices of wheat remained at Rs 2250/2300 per Quintal amid imcrememt in arrivals. Here also, wheat for mill quality also ruling at Rs 2520/2525 per quintal and the arrivals of wheat seems high in the markets, but the food corporation of India is not purchasing the stock as per the guidelines. The procurement has been stopped due to the lack of bardana at the purchasing centres of Eastern UP. Here also, the corporation of new stock has already been increased, but the prices showed downfall, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices from here. The government has fixed the purchasing price at 303 laclj metric tonnes and huge amount of old stock has been lying in godowns, due to this reason, there is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

गेहूं-मौसम गर्म हुआ

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह के अंत में छिंदवाड़ा सिवनी बैतूल गंज पलवल होटल मथुरा भरतपुर रेवाड़ी बुलंदशहर दनकौर लाइन में मौसम थोड़ा गर्म होने से गेहूं की आवक घट गई, जिस कारण आवक बढ़ते ही गेहूं के भाव 2250/2300 रुपए प्रति कुंतल रह गए। यहां भी मेरी क्वालिटी में गेहूं 2520/2525 रुपए प्रति कुंतल रह गया तथा मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ गई है, लेकिन भारतीय खाद्य निगम की खरीद अभी सूचना रूप से नहीं हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के धर्म कांटों पर बारदाने के अभाव में खरीद नहीं हो पा रही है। यहां भी नये माल कॉरपोरेशन काफी बढ़ गया है, लेकिन भाव काफी निचले स्तर पर आ चुके हैं, इसलिए यहां से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है। सरकार का खरीद लक्ष्य 303 लाख मीट्रिक टन का है, पुराना स्टॉक गोदाम में भरे पड़े हैं, इसलिए लंबी तेजी निकट में मुश्किल लग रही है।

Fine rice: constant profit taking selling

New Delhi, 13 April (NNS): The prices of all varieties of basmati rice went up by Rs 900/1000 per quintal due to the constant competitive buying from the exporters during the previous week. The prices of rice steam 1401 also selling at Ra 9800/10000 per Quintal as per the length. Apart from this, the prices of rice sela 1509 also ruling at Rs 8500/8600 per quintal. Here, rice sela 1718 also selling between Rs 8800/9000 per quintal, but it’s prices corrected by Rs 200/300 per quintal after the heavy uptrend in the prices and the prices seems soft in the current week, due to this, it is profitable to sell the stok at the current level.  However, most of the mills of Punjab are not selling the stock at the

बारीक चावल-मुनाफा वसूली बिकवाली

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों की प्रत्यास्पर्धात्मक खरीद चलने से 900/1000 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया था। इसके अलावा 1509 सेला चावल 8500/8600 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गया था। यहां 1718 सेला चावल भी 8800/9000 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया, लेकिन इस तरह आई भारी तेजी के बाद पाकिस्तान की धरती पर जंग में समझौता नहीं होने से 200/300 रुपए का करेक्शन आ गया है तथा चालू सप्ताह में थोड़ा और बाजार नरम लग रहा है, इसलिए अपना एक बार बिकवाली करते रहनी चाहिए। हालांकि पंजाब की अधिकतर राइस मिलें ज्यादा नहीं बेच रही हैं, क्योंकि धान की आपूर्ति मंडियों में कम हो रही है।

Maize : arrival pressure will increase after some time

New Delhi, 13 April (NNS): The arrival pressure of maize has been started in the Khagadiya, Begusarai, Manasi, Gulab bagh, Darbhanga and Purnia line of Bihar during the previous week. There, the production of the crop seems feeble due to the constant rainfall during the last some days and the rainfall seems intermittent. The arrival pressure of the new stock will increase during the last of the current week. There, its prices declined by Rs 50/75 to Rs 1700/1800 per quintal due to heavy arrivals of both inferior and superior quality stock, due to its effect, it is ruling at Rs 1800/1900 per quintal in the godowns. There is a morale of downfall due to the arrivals of new stock from Bihar after the uptrend in the prices, but it is profitable to purchase the dry stock in these prices. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at ate 2200/2275 per quintal from the markets of Bihar.

मक्की-लेट से प्रेशर बनेगा

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई शुरू हो गई, वहां रुक-रुक कर बरसात होने तथा पिछले दिनों की भी बरसात से फसल कॉरपोरेशन नहीं बन पाया रहा है। चालू सप्ताह के अंत में ही नया माल बिहार की मंडियों प्रेशर बनेगा, नये माल हल्के भारी आने से वहां 50-75 रुपए घटकर 1700/1800 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव रह गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1800/1850 रुपए गोदामों में रह गई। पिछले दिनों की आई तेज तेजी के बाद बिहार के नए माल आने से मनोबल मंदे का बन गया है, लेकिन इन भावों में सूखा माल खरीदना चाहिए। बिहार की मंडियों से नया माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2275 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है।

Millet: no arrival pressure of the stock

New Delhi, 13 April (NNS): Both the local and upcountry demand ofollet showed strong trend as compared to before and the prices of maize showed uptrend from the lower level. Presently, the consuming industries are using maize rather than millet. However, the all-round production of millet reported to be weak, due to this reason, the supply of the stock showed downfall in the markets. Therefore, in Mauli Barwala reach, the millet is being traded at Rs 2050/2100 per quintal and the prices may increase after some days.

बाजरा-स्टॉक का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग पहले की अपेक्षा मजबूत हो गई है, क्योंकि मकई के भाव, नीचे से काफी बढ़ गए हैं। फिलहाल खपत वाले उद्योग, बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2050/2100 रुपए बिक रहा है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

Masoor: market will remain high

New Delhi, 13 April (NNS): The supply of masoor reported to be sluggish in the markets of MP, due to this, there, it’s prices gained by Rs 200/250 per quintal. In Bilti, it is selling at Rs 6800/6850 per quintal. The masoor of Canada also ruling at Rs 6250/6300 per quintal. The reality is that the production of upcoming small masoor reduced by 50 percent in UP and Bihar, due to this, it’s prices gained by Rs 10/12 per quintal and the market will likely to remain high. The domestic production reported to be weak and the import prices have been ruling at the higher level.

मसूर-बाजार तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश के मंडियों में घट जाने से वहां लूज में ही 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक गई। कनाडा की मसूर भी 6250/6300 रुपए हो गई है। वास्तविकता यह है कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 50 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की एक महीने में तेजी आ गई है तथा आगे भी और तेजी लग रही है। घरेलू उत्पादन कम होने के साथ-साथ कनाडा से आयात पड़ते काफी महंगे हो गए हैं।

Urad: prices may not show more downfall

New Delhi, 13 April (NNS): The buying of urad reported to be weak from the mills during the review week and the stock has been available at the lower level from Chennai, due to this, today, the prices declined by Rs 200 per quintal, but today, the prices may not show more downfall due to the strong demand from the mills at the lower level after the afternoon. The prices of urad slipped by Rs 250 which stood SQ at Rs 9000 and FAQ at Rs 8400/8425 per quintal respectively. There is a lack of stock in Chennai and Delhi, due to this, the market may increase after the correction in the prices.

उड़द-मंदा रूकने के आसार

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की लिवाली ठंडी पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से आज 200 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है, लेकिन नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ दोपहर बाद मजबूत होने से आज मंदे को विराम लग गया है। उड़द 350 रुपए गिरकर एस क्यू 8900 रुपए एवं एफ ए क्यू 8300/8325 रुपए प्रति क्विंटल बिक रह गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।

Moong: should sell at the higher level

New Delhi, 13 April (NNS): The new crop of moong reported to be ready in the yeilds. On the other hand, the old crop of moong has already been sold out in the markets. This year, the arrivals of the crop seems weak in Bihar and Ranchi during the current season. On the other hand, the stock has already been consumed at the higher level. It’s prices have not showed uptrend because of the constant unloading of both inferior and superior quality stock from Rajasthan, but the prices of best quality stock have been quoted  at Rs 8500/9000 per quintal. It’s prices went up by Rs 500/600 per quintal during the last one month. Currently, watch the inferior and superior qualitiy stock of moong have been quoted at Rs 6500/7000 per quintal and the trade will be profitable at the current level, but the new crop has been started arriving from Rajasthan in the current month, due to this, the stock should not be store at the current level.

मूंग-ऊंचे भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) मूंग की नई फसल अभी तैयार खड़ी है। दूसरी ओर अन्य सभी राज्यों की पुरानी मूंग निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग बीते सीजन में कम आई थी, वहीं पर ऊंचे भाव होने से खप गई थी। केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से तेजी नहीं आ पाई, लेकिन बढ़िया माल के 8500/9000 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 500/600 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6500/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार में अभी कुछ दिन मुंह मीठा होता रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश की फसल चालू माह में आ जाएगी, इसलिए स्टॉक के व्यापार से बचना चाहिए।

Tur: prices may increase after some time

New Delhi, 13 April (NNS): The prices of lemon tur slipped by Rs 300 to Rs 7750 per quintal due to the weak selling from Chennai. However, there is a shortage of tur stock in all the markets,  due to this reason, the import prices have been ruling at Rs 8000 per quintal, due to this reason, the traders of Chennai have been quoted at the strong level after the downfall in the current week, due to this, the traders are not selling their stock at Rs 7750 per quintal. The production of the crop seems feeble in Maharashtra and Madhya Pradesh. The arrival pressure of the crop has already been over in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur may not show more downfall during the coming days.

तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह चेन्नई से घटाकर बिकवाली आने से 300 रुपए टूटकर लेमन तुवर 7750 रुपए प्रति कुंतल रह गई। हालांकि तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। जिस कारण रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8000 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई वाले चालू सप्ताह मंदे के बाद शाम को कुछ मजबूत बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी 7750 से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव समाप्त हो गया है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में मंदा रुकने के आसार है।

Gram desi: may not show more downfall

New Delhi, 13 April (NNS): the crop of Gram desi does not seems favourable in Rajasthan, Madhya Pradesh, Maharashtra and Karnataka. On seeing the new crop, no new crop will likely to arrive in the near future, but  the crop has already been sold out in the mills. Presently, the best quality stock of Australia also jumped from.Rs 5675 to Rs 5600 per quintal because of the sluggish demand during the review week. There is also shortage of arrival pressure of the stock from Rajasthan, whereas, half of the April month will likely to be over soon, but the best quality stock has not been available in these prices, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current rate.

देसी चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। गत सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया वर्तमान में 5675 से बढकर 5600 रुपए भाव रह गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि अप्रैल का महीना आधा बीतने वाला है, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Gram kabuli: prices may increase after the correction

New Delhi, 13 April (NNS): the demand of Gram Kabuli report to be week in the previous month because of the lack of rupee in the markets, due to the reason, here, it’s prices reduced by Rs 5/6 per quintal. The prices of its new stock also ruling at Rs 60/61 per kg. Here, the new and old stock of Sawda line also quoting at Ra 63/65 per kg. The reality is that the production of arrived crop reported to be week and its prices have been ruling at the higher level in the international markets. The prices of Indian Gram Kabuli is being available at the higher level in all the countries as compared to here, in this circumstances, the prices of gram kabuli may increase after sometime.

काबुली चना-तेजी के बाद करेक्शन

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह ग्राहकी के मायने में सबसे खराब समय रहा, क्योंकि बाजारों में रुपए की भारी तंगी चल रही है। जिस कारण इसके भाव वहां 5/6 रुपए घटाकर बोलने लगे हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 60/61 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां सावदा लाइन का नया पुराना 63/65 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल उत्पादकता कम बैठ रही है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा महंगा पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में थोड़ा ठहर कर फिर तेजी लग रही है।

Pea: trade will be profitable

New Delhi, 13 April (NNS): The stock of pea has been selling out constantly at the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand, the spot stock of pea showed uptrend in Canada. Apart from this, the rupee seems week as compared to the American dollar, due to this reason, the spending of Indian currency seems high. On the other hand, the war has been on going between Iran, Israel and America. In contrary to this, it’s prices showed uptrend in Canada, due to this reason, the traders are not selling their stock at Rs 40/40.5 per kg at the Indian ports. Here also, it is ruling at Rs 42.5/43.5 per kg and the new crop has already been sold out in the markets, but there is a lack of arrival pressure of the stock. Therefore, it’s trade will be profitable in the near future.

मटर-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 40/40.5 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 42.5/43.5 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है। अत: आगे व्यापार लाभदायक रहेगा।

Guar: not likely to decrease

New Delhi, 13 April (NNS):  ine Jodhpur Mandi, the prices of guar reduced by Rs 50 to Rs 5600/5650 per quintal because of the weak demand from the mills. In Ahmedabad Mandi, its prices also ruling at Rs 5550/5600 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more decrement in the prices during the coming days.

ग्वार-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से  जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 5600/5650 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5550/5600 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से  एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा अप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।