New Delhi, 01 December (NNS): There is a shortage of stock, but the importers are selling the unloaded stock of China at the lower level, in these circumstances, the buyers are not purchasing the stock, due to this reason, the stock of China also ruling at Rs 103/107 per kg and the best quality stock reported to be good from Barsi line, due to this the traders are selling the old stock at the sluggish rates. The new Bhutan rajma will arrive in the last of the next month because of the unfavourable weather condition. Therefore, the trade should not be done at the higher level.
राजमां चित्रा-तेजी का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) पुराने राजमां चित्रा का स्टॉक ज्यादा नहीं है, लेकिन चीन का उतरा हुआ माल लगातार घटाकर आयतकों की बिकवाली चल रही है, इन भाव में लिवाल पीछे हट गए हैं। जिस कारण चीन के माल 103/107 रुपए प्रति किलो रह गए हैं, बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आने की उम्मीद है, इसीलिए पुराने नीचे वाले माल भी घटाकर बिकवाल आ गए है। मौसम अनुकूल होने से अगले महीने के अंत में नया भूटान राजमां आने लगेगा। अत: अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Wheat: no trade of long uptrend
New Delhi, 01 December (NNS): The government has been selling the stock of wheat in the markets via OMSS. The tender of Wednesday was fortnightly, but less amount of parties have been participates in tender at the sluggish rates. The wheat of lower level has been available to the roller flour mills along with the flour chakkis in the private sector, due to this reason, the prices of wheat have been ruling at Rs 2750/2755 per quintal. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend during the near future.
गेहूं-लंबी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा अभी गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से की जा रही है। बुधवार का टेंडर पाक्षिक रहा, लेकिन मंडियों में मंदे होने से टेंडर में लिवाल पार्टियों की भागीदारी कम रही। प्राइवेट सेक्टर में मंदे भाव का गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध हो रहा है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2750/2775 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।
Fine rice: prices may increase after some time
New Delhi, 01 December (NNS): The demand from the mills reported to be strong at the lower level due to the weak supply of paddy in all the states during the previous week, due to this, the market showed strong trend. Today also, its prices gained by Rs 200/250 per quintal. The prices of rice on standing motor also jumped by Rs 200/300 per quintal as per the quality and there is no possibility of more downfall in the prices because the upcoming crop of paddy may get affected due to the previous rainfall and the harvesting gets affected, in these circumstances, it is profitable to purchase all varieties of basmati rice at the current level. The trade of bold rice should be done continuously because the crop gets affected in the layland areas.
बारीक चावल-थोड़ा ठहर कर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह सभी राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मजबूत होने से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। आज भी 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी। चावल भी क्वालिटी अनुसार 200/300 रुपए तक खड़ी मोटर में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर थी, आगे भी अब यहां से मंदे की भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की तैयार होने वाली फसल को एक बार फिर नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है तथा कटाई भी बाधित हो जाएगी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को तराई क्षेत्रों में व्यापक नुकसान है।
Maize: weak demand in the companies
New Delhi, 01 December (NNS): The demand of maize reported to be sluggish from the big consuming companies during the review week, due to this reason, here, the market showed downfall. The reality is that the demand from the big companies seems weak after the loading of the racks in the markets of MP. On the other hand, the ethanol companies have been purchasing the stock of bold rice because the government has mandate its consumption to 40 percent, due to this reason, the prices of maize have been ruling at Rs 1600/1700 per quintal. The demand of the poultry industry seems weak as comparatively. Therefore, the prices may not show more downfall, but it will increase after some time.
मक्की- कंपनियों की मांग घटी
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह मक्की में बड़ी खपत वाली कंपनियों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी नीचे आ गया है। वास्तविकता यह है कि जो मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के रैक लोड होते थी, उनकी मांग ठंडी पड़ गई है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्य कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1600/1700 रुपए प्रति कुंतल पर आ गए हैं। पोल्ट्री उद्योग की मांग भी काफी ठंडी पड़ गई है। अत: वर्तमान भाव में मंदा तो रुकना चाहिए, लेकिन तेजी आने में और विलंब हो सकता है।
Millet: will be the lack of demand
New Delhi, 01 December (NNS): Almost 40 percent of millet has already been sold out in the bordering areas of UP, MP, Rajasthan and Haryana. Apart from this, the ready crop gets affected in the producing areas of Prayagraj and western UP because of the constant rainfall, but there, the arrivals have been started increasing in the markets. On the other hand, the consuming industries are not purchasing the stock at the higher level than the consuming industries as huge amount of maize crop gets affected. Here also, the traders are not purchasing the stock from here. Therefore, it is profitable to take the profit at the current level and the prices will remain high in the near future. Presently, its prices have been ruling between Rs 2140/2150 per quintal in mauli Barwala reach and it is profitable to purchase the stock at the current level.
बाजरा-ग्राहकी की कमी रही
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 40 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को 20 दिन पहले की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की का बुरा हाल होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल नहीं खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू कोई व्यापार नहीं हो रहा है। अत: एक बार मुनाफा लेना चाहिए, आगे परिणाम स्थिति बदलने पर तेजी का बन सकता है। वर्तमान में जो 2140/2150 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।
Masoor: will be the shortage of the stock
New Delhi, 01 December (NNS): We believe that the deals of masoor reported to be more from Canada, but most of the importers are not purchasing the stock. There is a shortage of demand due to the arrivals of green vegetables. In Bilti, the masoor of Mungaoli and Ganj basauda line also being quoted at Rs 6900/6930 per quintal. The stock of Canada also selling between Rs 6140/6160 per quintal, but there is no possibility of more downfall in the prices and the prices showed uptrend after one and a half month because the importers are not doing huge amount of deals.
मसूर-अभी माल की शॉर्टेज
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे होने की खबरें आ रही है, लेकिन अधिकतर आयातक ज्यादा माल नहीं खरीद रहे हैं। हरी सब्जियां आने से यहां ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। यहां 6900/6930 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिल्टी में मुंगावली गंज बासौदा लाइन की मोटी मसूर बोली गई। कनाडा के माल भी 6140/6160 रुपए के बीच बिक रहे हैं, लेकिन अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पिछली तेजी एक डेढ़ माह के अंतराल आ जाएगी, क्योंकि आयातक ज्यादा सौदे नहीं कर रहे हैं।
Urad: prices of desi stock seems profitable
New Delhi, 01 December (NNS): The running racks of urad have already been arrived from Chennai and here, the market showed heavy downfall due to its fear. Now, there is no risk in the trade at the current rates because today, the stock of spot deals has not been available from both Chennai and Burma. We believe that the urad of Saharanpur and Ganhoh line will arrive after some days, but the supply has also been started decreasing, due to which, the market may decrease. Here, the prices of urad SQ and FAQ also being quoted at Rs 7600 and Rs 6900 per quintal respectively. Its prices may corrected by Rs 50/100 per quintal, otherwise, the market may increase by Rs 200 per quintal during the near future.
उडद-अभी देसी माल के पड़ते लगेंगे
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के पिछले सप्ताह लग चुके हैं तथा उनकी दहशत से बाजार यहां टूटकर नीचे आ गया था, अब इन भावों में व्यापार में जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में बर्मा या चेन्नई कहीं से हाजिर लोडिंग के माल इससे नीचे नहीं मिल रहे हैं। हम मानते हैं कि सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द कुछ दिन और आएगी, लेकिन अब मंदे में आपूर्ति घटने लगी है, जिससे मंदा समाप्त हो जाएगा। यहां उड़द एस क्यू 7600 रुपए एवं एफ ए क्यू 6900 रुपए बोल रहे हैं। इसमें मुश्किल से 50/100 रुपए का करेक्शन किसी समय आ जाएगा, अन्यथा बाजार 200 रुपए की अगले सप्ताह चल लगती है।
Moong: prices may increase by Rs 200 per quintal
New Delhi, 01 December (NNS): Both the inferior and superior quality stock of moong has been started unloading from Rajasthan. We believe that huge amount of inferior quality stock also arriving constantly, but the difference between the prices seems high amid the shortage of best quality stock. The stock of MP and UP has already been sold out in the markets. Here, the best quality moong of Rajasthan also gained by Rs 100 to Rs 7400/7700 per quintal and the inferior quality stock also went up by Rs 100 to Rs 5000/6800 per quintal. No new crop of moong will arrive in the near future, on seeing this, it is profitable trade at the current level and the best quality stock also rose by Rs 200/300 per quintal during the coming days.
मूंग-200 रुपए की और चाल संभव
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग लगातार उतर रही है। हम मानते हैं कि इस बार हल्की क्वालिटी का माल ज्यादा आया है, लेकिन बढ़िया माल की कमी से भावों का अंतर काफी बढ़ गया है। एमपी यूपी का माल लगभग निपट चुका है। यहां बढ़िया क्वालिटी की राजस्थानी मूंग 7400/7700 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 5000/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए तथा बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।
Tur: no risk in the trade at the current level
New Delhi, 01 December (NNS): The market of tur declined by Rs 100 per quintal in the review week, but this year, the sown crop of tur gets affected due to the higher rainfall and the ready crop gets destroyed in mid October because of the constant rainfall, due to this reason, the domestic crop seems weak as comparatively. In Rangoon, huge amount of stock has been lying, but there, the exporters are quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the lemon tur of Rs 6900 per quintal may gain by Rs 50 per quintal after this, its prices rose by Rs 300 per quintal during the near future.
तुवर-नीचे भाव पर व्यापार रिस्की नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) गत सप्ताह तुवर के बाजार 100 रुपए प्रति कुंतल घट गए, लेकिन इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा फसल तैयार होने के मध्य में अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी पूरा कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम बैठेगी। रंगून में माल अभी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वहां भी निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 6900 रुपए की लेमन तुवर में 50 रुपए करेक्शन के बाद 300 रुपए की चाल लग रही है।
Gram desi: downfall due to the fear
New Delhi, 01 December (NNS): The supply of gram desi showed downfall from Rajasthan and there is a lack of stored stock, despite this, the all-round fear of black gram which arrived Australia, due to this reason, the prices of gram Rajasthan on standing motor also ruling at Rs 5700 per quintal. The traders are quoting the prices at Rs 6400 per quintal in the markets. The steamers will arrive in the current month, in these circumstances, there is a fear in the markets.
देसी चना-अभी दहशत में मंदा रहेगा
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई है। यही कारण है कि देसी चना 5700 रु प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6400 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अभी और स्टीमर चालू माह में लगने की चर्चा आ रही हैं, इन परिस्थितियों में बाजार दहशत में बना रहेगा।
Gram kabuli: no possibility to decrease
New Delhi, 01 December (NNS): The production of gram kabuli seems normal and the market may not show uptrend as the huge amount of old stock has been lying and the prices may gain by Rs 1.5 per kg from the lower level. Its prices also strengthened by Rs 4/5 per kg, but he demand seems feeble and the market will likely to remain high during the near future.
काबुली चना-अब घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से अब तक बाजार ज्यादा नहीं बढ़ पाया तथा ऊपर बिकने के बाद एक डेढ़ रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। पिछले सप्ताह 4/5 रुपए मजबूत बोले गए, लेकिन अभी ग्राहकी खुलकर नहीं आ रही है। यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है।
Pea: no possibility to decrease
New Delhi, 01 December (NNS): The consumption of pea seems three times higher than the normal level because its prices showed downfall and the traders are purchasing the stock at the reasonable rates, due to this reason, the market has not showed uptrend. The market showed uptrend during the previous fortnight, but in Mumbai, the markets remained under pressure because of the selling of the stock at the lower level at the Mundra port and the gram of Australia. Here, the pea which was being sold at Rs 4025 per quintal, but now, its prices also ruling at Rs 3950 per quintal. In Mundra, it is quoting up by Rs 50 per quintal, but this year, the domestic crop gets affected during the near future.
मटर-घटने गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार नहीं उठ रहा है। पिछले पखवाड़े बाजार कुछ मजबूत हुआ था, लेकिन मुंबई में ऑस्ट्रेलिया का चना एवं मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर घटाकर किए जाने से यहां भी बाजार दब गया है। यहां मटर जो 4025 रुपए बिकी थी, उसके भाव 3950 रह गए हैं। मुंदड़ा में भी 50 रुपए घटाकर बोलने लगे हैं, लेकिन घरेलू फसल को इस बार भारी नुकसान हुआ है।
Guar: no downfall
New Delhi, 01 December (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar reduced by Rs 50/75 to Rs 4600/4650 per quintal due to the weak selling and higher demand from the gum mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 4550/4600 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract November delivery showed downfall because of the weak buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming one or two days.
ग्वार-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने तथा बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50/75 रूपये घटकर 4600/4650 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 4550/4600 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए।सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडी ई एक्स में ग्वार वायदा दिसम्बर डिलीवरी में मंदे का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
