New Delhi, 18 December (NNS): There is a shortage of old rajma chitra stock in the markets and the unloaded of China has been selling out at its own prices, due to this, the market gained by Rs 3/4 per kg. Here, the wholesale prices of China was being sold at Rs 101 per kg is being quoted at Rs 98 per kg respectively. The crop of barsi beed line reported to be ready, there, the sowing of Indian rajma chitra seems high, in these circumstances, its prices may improve by Rs 2/3 per kg, but this uptrend is not permanent. The buyers are not buying the stock in these prices. The best quality stock of barsi line expected to arrive in the near future, due to this, the traders are selling the stock at the previous lower level during the previous days.
राजमां चित्रा-टिकाऊ तेजी का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) पुराने राजमां चित्रा का स्टॉक ज्यादा नहीं है, चीन का उतरा हुआ माल अपने-अपने भाव में कट चुके हैं जिससे बाजार दो दिन में 3-4 रुपए प्रति किलो बढ़ गया है। यहां चीन थोक में 101 रुपए बिक गया है, जो 98 रुपए तक बोलने लगे थे। सामने बारसी बीड लाइन की फसल तैयार खड़ी है, वहां इंडियन राजमां चित्रा की बिजाई ज्यादा हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में रुपए किलो और बढ़ जाएंगे, लेकिन यह तेजी टिकाऊ नहीं होगी। इन भाव में लिवाल पीछे हट गए हैं। बारसी लाइन की फसल बहुत बढ़िया आने की उम्मीद है, इसीलिए पिछले दिनों कारोबारी पुराने नीचे वाले माल भी घटाकर बिकवाल आ गए थे।
Wheat: no trade of long uptrend
New Delhi, 18 December (NNS): The government has selling the stock of wheat via OMSS. The tender of Wednesday was fortnightly, but the participation of buying parties seems weak in tender due as the prices reported to be weak in the markets. The wheat of lower rates have been available to the roller flour mills and the flour chakkis in the private sector, due to this reason, the prices of wheat have been available at Rs 2790/2800 per quintal as per the quality. Therefore, the trade should not be done at the long uptrend during the coming days.
गेहूं-लंबी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) सरकार द्वारा अभी गेहूं की बिक्री ओएमएसएस के माध्यम से की जा रही है। बुधवार का टेंडर पाक्षिक रहा, लेकिन मंडियों में मंदे होने से टेंडर में लिवाल पार्टियों की भागीदारी कम रही। प्राइवेट सेक्टर में मंदे भाव का गेहूं रोलर फ्लोर मिलों व आटा चक्कियों को उपलब्ध हो रहा है। यही कारण है कि गेहूं के भाव 2790/2800 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार यहां रह गए हैं। अत: लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिये।
Fine rice: possibility of again increment
New Delhi, 18 December (NNS): The supply of paddy showed downfall in the states of North India, due to this, the prices showed continuous strong trend in the rice mills. Today also, its prices went up by Rs 200/250 per quintal. The prices of rice also being quoted up by Rs 200/300 per quintal in the standing motor as per the quality. There is no possibility of ore downfall from here because the crop of paddy gets affected due to the previous rainfall and the harvesting also gets affected. In these circumstances, the stock of all varieties of basmati rice should purchase at the current rates. It is profitable to trade the bold rice because almost 50 percent of the crop gets affected in the layland areas.
बारीक चावल-ठहर कर फिर तेजी संभव
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत के राज्यों में धान की आपूर्ति घटने से नीचे भाव में राइस मिलों की पकड़ मजबूत होने से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। आज भी 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी। चावल भी क्वालिटी अनुसार 200/300 रुपए तक खड़ी मोटर में बढ़ाकर व्यापार होने की खबर थी, आगे भी अब यहां से मंदे की भी गुंजाइश नहीं है, क्योंकि पिछेती बरसात से धान की फसल को भारी नुकसान हो गया है तथा कटाई भी बाधित हुई थी, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की खरीद करनी चाहिए। मोटे चावल में भी व्यापार करते रहना चाहिए, क्योंकि फसल को कुछ तराई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है।
Maize: higher demand from the companies
New Delhi, 18 December (NNS): The demand of maize from the consuming companies showed improved trend in the current week, due to this reason, the market showed uptrend from here. The reality is that the procurement has been started in the big companies from the markets of MP and its demand also showed constant increment. On the other hand, the procurement of rice seems constant from the ethanol companies because the government has made it mandatory to consume 40 percent of it, due to this reason, the prices have been ruling between Rs 1700/1800 per quintal. The demand of maize showed improved trend from the poultry industry. Therefore, the market may increase gradually during the coming days.
मक्की-कंपनियों की मांग बढ़ी
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह मक्की में बड़ी खपत वाली कंपनियों की मांग पूरी तरह सुधर गई है, जिस कारण बाजार यहां काफी बढ़ गये हैं। वास्तविकता यह है कि मध्य प्रदेश की मंडियों में लगातार बड़ी कंपनियों के खरीद फिर से शुरू हो गई है, उनकी मांग में तेजी आने लगी है। उधर चावल मोटा एथेनॉल कंपनियां खरीद रही है, क्योंकि सरकार ने 40 प्रतिशत उसकी खपत करने का अनिवार्य कर दिया है, इस वजह से मक्की के भाव मंडियों में 1700/1800 रुपए प्रति कुंतल पर चल रहे हैं। पोल्ट्री उद्योग की मांग भी काफी सुधर गई है। अत: धीरे धीरे तेजी आ जाएगी।
Millet: will be the shortage of demand
New Delhi, 18 December (NNS): Almost 40 percent of millet crop has already been sold out in the bordering areas of Haryana, Rajasthan, UP and MP and the ready crop in the producing areas of Prayagraj and western UP gets destroyed before 20 days, but there, the arrivals have been started increasing in the markets. On the other hand, the consuming industries are not purchasing the stock at the current higher rates on seeing the downfall in maize. Here also, the traders are not trading directly from godown. Therefore, it is profitable to take the profit at the current level and it is expected that the market may increase after the increment in the demand. Presently, millet is being traded at RS 2160/2200 per quintal in Mauli barwala reach and it is profitable to purchase the stock of dry ginger at the current level.
बाजरा-ग्राहकी की कमी रही
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान यूपी एमपी के सीमावर्ती फसल 40 प्रतिशत बिक चुकी है तथा प्रयागराज एवं पश्चिम बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में खड़ी फसल को 20 दिन पहले की बरसात से नुकसान हुआ है, लेकिन वहां की मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी है। दूसरी ओर मक्की का बुरा हाल होने से खपत वाले उद्योग वर्तमान भाव से ऊंचे में माल नहीं खरीद रहे हैं। यहां भी गोदाम से उठू कोई व्यापार नहीं हो रहा है। अत: एक बार मुनाफा लेना चाहिए, आगे ग्राहकी निकलने पर पुन: तेजी का बन सकता है। वर्तमान में जो 2160/2200 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बाजरा बिक रहा है, इसमें सूखा बाजरा खरीदना लाभदायक रहेगा।
Masoor: downfall due to the selling pressure
New Delhi, 18 December (NNS): Huge amount of deals reported to be done from Canada, due to this reason, here also, the market has been decreasing constantly, here, the masoor of Canada also selling between Rs 5900/5950 per quintal. There is a lack of demand due to the increment in the demand of green vegetables. Here, the prices of masoor also being quoted at Rs 6600/6620 per quintal in Mungaoli and Ganj Basauda line. Now, there is no possibility of more downfall in the prices may not show increment, but here, it is expected that the market may gain by Rs 200 per quintal because the importers are not doing huge amount of deals due to the downfall in rupee as comparatively.
मसूर-बिकवाली का प्रेशर से मंदा
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा से मसूर के ज्यादा सौदे होने की खबरें आ रही है, जिस कारण यहां भी बाजार लगातार टूटता जा रहा है, यहां 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल कनाडा की मसूर बिकने लगी है। हरी सब्जियां आने से यहां ग्राहकी का सन्नाटा बना हुआ है। यहां 6600/6620 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिल्टी में मुंगावली गंज बासौदा लाइन की मोटी मसूर बोली गई। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है तथा पिछली तेजी नहीं आएगी, लेकिन यहां से बाजार 200 रुपए फिर बढ़ सकता है, क्योंकि रुपया कमजोर पड़ने से आयातक ज्यादा सौदे नहीं कर रहे हैं।
Urad: higher prices of desi stock
New Delhi, 18 December (NNS): The running racks of urad from Chennai reported to be delayed because of the heavy fog, due to this reason, here, the prices showed downfall from the lower level. Now, there is no risk in the trade at the current rates because today, stock for immediate loading from Burma and Chennai are not available at lower prices than this. We believe that the urad of Saharanpur and Gangoh line will be available for a few more days, but the prices have been ruling at the higher level, due to this, the downfall has been over. Here, the prices of urad SQ and FAQ also being quoted at Rs 7950 and Rs 7250 per quintal respectively. It is expected that the prices may corrected by Rs 50/100 per quintal and the market may gain by Rs 300 per quintal.
उड़द- देसी माल के पड़ते नहीं
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) चेन्नई से चले हुए रैक उड़द के फिर से कोहरा के चलते लेट हो गए हैं तथा उस वजह से बाजार यहां नीचे भाव से तेज हो गएहैं, अब इन भावों में व्यापार में जोखिम नहीं है, क्योंकि आज की तारीख में बर्मा या चेन्नई कहीं से हाजिर लोडिंग के माल इससे नीचे नहीं मिल रहे हैं। हम मानते हैं कि सहारनपुर गंगोह लाइन की उड़द कुछ दिन और आएगी, लेकिन अब अनवानों के पड़ते नहीं है, जिससे मंदा समाप्त हो जाएगा। यहां उड़द एस क्यू 7950 रुपए एवं एफ ए क्यू 7250 रुपए बोल रहे हैं। इसमें मुश्किल से 50/100 रुपए का करेक्शन किसी समय आ जाएगा, उसके बाद बाजार 300 रुपए की चाल बन सकती है।
Moong: possibility to increase by Rs 300 per quintal
New Delhi, 18 December (NNS): Both the inferior and superior quality moong of Rajasthan has been started unloading. We believe that hug amount of inferior quality stock has been arrived, but the difference between the prices showed uptrend due to the lack of best quality stock. The stock of MP and UP has already been sold out. Here, the prices of best quality moong also gained by Rs 100 to Rs 7400/7600 per quintal and the inferior quality stock also went up by Rs 100 to Rs 5000/6800 per quintal. No new crop of moong will likely to arrive in the near future, on seeing this, it is profitable to trade at the current level and the best quality stock also rose by Rs 200/300 per quintal during the coming days.
मूंग-200 रुपए की और चाल संभव
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान के हल्की-भारी मूंग लगातार उतर रही है। हम मानते हैं कि इस बार हल्की क्वालिटी का माल ज्यादा आया है, लेकिन बढ़िया माल की कमी से भावों का अंतर काफी बढ़ गया है। एमपी यूपी का माल लगभग निपट चुका है। यहां बढ़िया क्वालिटी की राजस्थानी मूंग 7400/7600 रुपए प्रति क्विंटल पर 100 रुपए और बढ़ गई है, नीचे वाली क्वालिटी भी 100 रुपए की बढ़त पर 5000/6800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बोलने लगे हैं। मूंग की नई फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, इसे देखते हुए अब इन भाव में व्यापार करना चाहिए तथा बढ़िया माल में 200/300 रुपए और बढ़ सकते हैं।
Tur: no risk in the trade at the lower level
New Delhi, 18 December (NNS): The prices of tur reduced by Rs 200 per quintal in the current week, but this year, the sown crop gets affected due to the higher rainfall and the unseasonal rainfall in the month of October has damaged the ready crop, due to this reason, the domestic crop seems weak as expectedly. Presently, huge amount of crop has been lying in Rangoon, but there, the exporters are also quoting the prices at the higher level, in these circumstances, the prices of lemon tur rose to Rs 6950 per quintal after the correction of Rs 50 per kg and it is expected that the market may rose by Rs 300 per quintal during the coming days.
तुवर-नीचे भाव पर व्यापार रिस्की नहीं
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) चालू सप्ताह तुवर के बाजार 200 रुपए प्रति कुंतल घट गए, लेकिन इस बार अधिक बरसात से तुवर की बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है तथा फसल तैयार होने के मध्य में अक्टूबर वाली बेमौसमी बरसात ने भी पूरा कर दिया, इस वजह से घरेलू फसल पिछली बार से कम बैठेगी। रंगून में माल अभी प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन वहां भी निर्यातक बढ़ाकर भाव बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में 6950 रुपए की लेमन तुवर में 50 रुपए करेक्शन के बाद 300 रुपए की चाल लग रही है।
Gram desi: will remain weak due to the fear
New Delhi, 18 December (NNS): The supply of gram desi showed downfall from Rajasthan and there is a lack of stored stock, despite this, there is all-round fear of black gram of Australia in the markets, due to this reason, the prices of gram desi on standing motor also selling at Rs 5600/5625 per quintal at Lawrence Road. The prices of dal also quoting at Rs 6250 per quintal. Now, the steamers will arrive in the current month, in these circumstances, there is a situation of fear in the markets.
देसी चना-दहशत में मंदा रहेगा
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान से देसी चने की आपूर्ति काफी घट गई है तथा स्टाक में पहले से ही कोई माल नहीं है। इन सबके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के आए काले चने की दहशत चौतरफा मंडियों में बनी हुई है। यही कारण है कि देसी चना 5600/5625 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया है। दाल के भाव भी मिलों से 6250 रुपए में उठठू बोलने लगे हैं। अभी और स्टीमर चालू माह में लगने की चर्चा आ रही हैं, इन परिस्थितियों में बाजार दहशत में बना रहेगा।
Gram kabuli: no possibility to decrease
New Delhi, 18 December (NNS): The production of gram kabuli reported to be normal and the market have not showed uptrend as huge amount of stock has been lying in the markets and its prices reduced by Rs 1.5 per kg after the selling of the stock at higher level. during the previous week, its prices quoted up by Rs 2/5 per kg, but the demand seems weak at the current level. The market will likely remain high during the near future and the upcoming reported to be weak by 40 percent.
काबुली चना-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन सामान्य होने तथा पुराना स्टॉक अधिक बचने से अब तक बाजार ज्यादा नहीं बढ़ पाया तथा ऊपर बिकने के बाद एक डेढ़ रुपए प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। पिछले सप्ताह 2/5 रुपए मजबूत बोले गए, लेकिन अभी ग्राहकी खुलकर नहीं आ रही है। यहां से बाजार आगे चलकर तेज लग रहा है, आने वाली फसल 40 प्रतिशत तक कम है।
Pea: no more downfall
New Delhi, 18 December (NNS): The consumption of pea gained by 3 times as compared to the other pulses because its prices showed heavy downfall and the traders are purchasing the stock at the reasonable rates from the auction centres, due to this reason, the market may show uptrend. It is expected that the market may improve by Rs 6/7 per kg and the market may improve due to the selling of pea at the higher level at Mundra port. Here, the pea which was being sold at Rs 3850 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4100 per quintal. In Mundra, it is being quoted up by Rs 50 per quintal because the domestic crop gets affected this year.
मटर-मंदे के बादल छंट चुके हैं
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस) मटर की खपत अन्य दालों से लगभग तीन गुनी चल रही है, क्योंकि इसके भाव काफी नीचे हैं तथा कारोबारियों को खपत वाले केंद्रों पर पड़ता लग रहा है। यही कारण है कि बाजार तेजी की तरफ चल पड़ा है। पिछले एक पखवाड़े में बाजार 6/7 रुपए बढ़ गया है, मुंदड़ा पोर्ट पर मटर की बिकवाली एक बार फिर बढ़ा कर किए जाने से यहां भी बाजार उछल गया है। यहां मटर जो 3850 रुपए बिकी थी, उसके भाव 4100 रुपए हो गए हैं। मुंदड़ा में भी 50 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं, क्योंकि घरेलू फसल को इस बार भारी नुकसान हुआ है।
