New Delhi, 19 September (NNS): The market of rajma chitra showed uptrend due to the shortage of spot stock and the prices may improve by Rs 5/6 per kg. Apart from this, there is a shortage of both imported and desi stock of rajma chitra and its prices may improve by Rs 3/4 per kg and also a lack of best quality stock. The prices have been ruling at the current level as the quality seems feeble. Therefore, the market may show uptrend due to the higher demand, otherwise, the prices may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राजमां चित्रा-अब नये माल के पड़ते नहीं
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में हाजिर माल नहीं होने से बाजार बढ़ा हुआ है तथा आगे भी ग्राहकी निकलने पर 5/6 रुपए प्रति किलो की और बढ़त बन सकती है। यहां देसी विदेशी माल स्टॉक में नहीं है, चालू सप्ताह के अंतराल बाजार 3/4 रुपए बढ़ हैं, बढ़िया माल नहीं है। क्वालिटी हल्की होने से ये भाव बोले जा रहे हैं। अत: ग्राहकी निकलने पर बाजार बढ़ सकता है, अन्यथा यही टिका रहेगा।
Wheat: no downfall at the current level
New Delhi, 19 September (NNS): There were around 299.2 lakh metric tonnes of wheat reported to be procured in the central pool due to the higher production. Along with this, huge amount of stock has been stored on seeing the previous uptrend by the farmers. The stockists have stored the stock in the producing markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the near future. Now, the prices may gain by Rs 20/25 per quintal and the prices depend on the government. सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। Therefore, it is profitable to sell the stock at Rs 2810/2840 per quintal.
गेहूं-वर्तमान भाव में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने से केंद्रीय पूल में तो 299.2 लाख मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई है, इसके साथ-साथ किसानों द्वारा भी पिछली तेजी को देखकर माल काफी रोक लिया गया है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉकिस्ट ज्यादा माल खरीद कर रोक करके रखे हुए हैं, इन परिस्थितियों में निकट में मंदा नहीं लग रहा है। अभी इसमें 20/25 रुपए ऊपर भाव बन सकते हैं तथा दूरगामी परिणाम सरकार के ऊपर निर्भर करेगा। सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। अत: 2810/2840 रुपए का गेहूं, मुनाफा मिले तो बेचना चाहिए।
Fine rice: possibility to increase
New Delhi, 19 September (NNS): The new paddy 1509 has been started arriving in UP, Haryana and Punjab line, but there is a shortage of paddy and rice in both the markets and the rice mills and the paddy crop gets affected due to the flood in Haryana and Punjab. The stock of fine rice has been selling out at the sluggish rates and there is a shortage of sathi paddy to the mills. On the other hand, the prices ascended by Rs 300 per quintal while milling of paddy at the current level. In these circumstances, the prices of rice sela 1509 and sela 1718 also being traded around 6100/6200 and Rs 6800 per quintal respectively and it may show increment, but after some time.
बारीक चावल-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि यूपी हरियाणा पंजाब लाइन में नया 1509 धान आ रहा है, लेकिन अभी राइस मिलों एवं मंडियों में धान तथा चावल की कमी है तथा हरियाणा पंजाब में बाढ़ में बाढ़ से धान की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। बारीक चावल का स्टॉक कारोबारियों के पास से मंदे में कट चुका है, राइस मिलों के पास साठी माल भी नहीं बचा है। दूसरी ओर वर्तमान धान को मिलिंग करने पर पड़ता 300 रुपए महंगा हो रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव का जो 1509 सेला चावल 6100/6200 रुपए तथा 1718 सेला चावल 6800 रुपए के आसपास बिक रहा है, इसमें एक बार तेजी मिलेगी, लेकिन प्रतीक्षा करना पड़ेगा।
Maize: market will likely to remain under pressure
New Delhi, 19 September (NNS): The crop of maize has been selling out constantly in UP and Bihar and the government has been selling the stock at the lower level because the upcoming kharif crop of Rajasthan, MP and Maharashtra has been ready, due to this reason, the markets of Bihar showed heavy downfall. There, the prices have been ruling at Rs 2100/2150 per quintal as per the quality. Apart from this, the markets of UP also being available at Rs 2100/2125 per quintal in ex-godown and the stock is being traded at the sluggish rates in the ethanol companies and the stock has been available at the reasonable rates, due to this reason, the all-round arrival pressure seems weak and the trade of dry maize will be profitable during the coming days.
मक्की-अभी बाजार दबा रहेगा
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी बिहार की आकर निपटने वाली है, स्टॉक के माल घटाकर कारोबारी बेचने लगे हैं, क्योंकि राजस्थान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के खरीफ की आने वाली फसल तैयार खड़ी है। इस वजह से बाजार बिहार की मंडियों में काफी नीचे आ गए हैं। वहां 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार मक्की बिक रही है, यूपी की मंडियों में भी 2100/2125 रुपए का एक्स गोदाम में व्यापार हो रहा है तथा एथेनॉल कंपनियों में माल सस्ता जा चुका है, अभी भी पड़ते में माल मिल रहा है। यही कारण है कि इसका बाजार चौतरफा दबा हुआ है, आगे चलकर सूखी मक्की स्टॉक में लाभ दे जाएगी।
Millet: no more downfall
New Delhi, 19 September (NNS): The new crop of millet has been ruling at the current level and its prices have been ruling at Rs 2150/2175 per quintal in the markets and the dry maize will be profitable during the near future. The crop of millet has been arriving constantly in Haryana, Rajasthan and Western UP. The new millet crop will arrive in Prayagraj line after this month. There, the bali has been pulling out and the weather seems unfavourable, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of dry maize at the current level. The best quality millet also ruling being traded at Rs 2300/2325 per quintal in Mauli and Barwala reach and the stock will not likely to available at the lower level because the crop gets affected in some areas.
बाजरा-अब ज्यादा नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आने लगी है, इसके भाव मंडी में 2150/2175 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, इन भाव में सूखा बाजरा आगे चलकर लाभ दे जाएगा। बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने लगी है। प्रयागराज लाइन में एक महीने बाद नया बाजरा आएगा। वहां खेतों में बाली निकल रही है तथा मौसम खराब हो रहा है, इन परिस्थितियों में सूखा बाजरा इन भाव में खरीद करना चाहिए। अभी मौली बरवाला पहुंच में बढ़िया बाजरा 2300/2325 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। इससे नीचे बाजरा नहीं जाएगा, क्योंकि अधिक पनियारी से फसल कुछ क्षेत्रों में खराब हो गई है।
Masoor: should sell at the current level
New Delhi, 19 September (NNS): The supply of masoore has already been over in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, there, the trade has been increasing constantly gradually due to the higher prices in the markets of the North India. However, in Bilti, masoor prices also being available at Rs 6700/6750 per quintal after the uptrend in the prices during the previous days. On the other hand, the prices of small masoor also ruling at Rs 90/100 per kg. The inferior quality stock of Canada has been available at the sluggish rates, but its prices have been ruling at the higher leel after milling, in these circumstances, the market may show uptrend after some time and it is profitable to take the profit at the current level.
मसूर-वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में लगभग समाप्त हो गई है। यही कारण है कि वहां से पड़ता उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लगने से बिल्टी में व्यापार रुक रुक कर बढ़ जा रहा है। हालांकि पिछले दिनों की आई तेजी के बाद गिरकर बाजार 6700/6750 रुपए की बिल्टी में रह गया है। उधर छोटी मसूर क्वालिटी अनुसार 90/100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कनाडा के माल सस्ते पड़ रहे हैं, लेकिन मीलिंग के बाद उसका भी पड़ता महंगा ही आ रहा है, इन परिस्थितियों में रुक कर फिर बाजार तेज लग रहा है, लेकिन मुनाफा लेते रहना चाहिए।
Moong: arrival pressure of both inferior and superior quality stock
New Delhi, 19 September (NNS): The arrival pressure of dhoya quality stock seems constant, due to this, the prices of dhoya quality moong also ruling at Rs 600/7800 per quintal. This year, the stock has been available as per the demand of the mills due to the difference in the quality, due to this, its prices have not showed uptrend. There is a shortage of best quality stock due to the selling of China’s stock during the previous days. Therefore, it is profitable to sell the stock the stock at the current level. Around 1/2 trucks of selected stock also reported to be sold at Rs 8000/8050 per quintal, but the mills are purchasing nominal amount of stock.
मूंग-हल्के भारी माल का प्रेशर
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) मूंग में धोया क्वालिटी का प्रेशर लगातार बना हुआ है, जिससे 6000/7800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। इस बार क्वालिटी डिफरेंस आने से दाल मिलों को जिस तरह का माल चाहिए, वैसा मिल रहा है, इसलिए तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों चीन को काफी माल जाने से बढ़िया माल की शॉर्टेज जरूर बन गई है। अत: बढ़िया माल करना माल अपने भाव पर बिक रहा है। सिलेक्टेड माल एक दो गाड़ी 8000/8050 रुपए भी बिकने की खबर मिली है, लेकिन उन मालों के गिनी चुनी दाल मिलें ही खरीद कर रहे हैं।
Tur: should trade at the current level
New Delhi, 19 September (NNS): The containers of tur has been started unloading in the markets of Delhi NCR. On the other hand, the dal of hathras line has been selling at the sluggish rates, due to this, here, the upcountry demand of dal dali reported to be weak. The mixing dal of Bihar, Bengal and Jharkhand has been selling at the sluggish rats. The gram dal also ruling at the lower level of Rs 21/22 per kg and it has been mixing constantly. On the other hand, the stock of African tur also being available at Rs 50 per kg in November delivery, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level during the coming days.
तुवर-मजूरी का व्यापार करिए
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) तुवर के कंटेनर लगातार दिल्ली एनसीआर की मंडियों में उतर रहे हैं। दूसरी ओर हाथरस लाइन की दाल अभी भी सस्ती बिक रही है, जिससे यहां से चालानी मांग दली हुई दाल की काफी कम है। बिहार बंगाल झारखंड में मटर की दाल मिक्सिंग वाली सस्ती बिक रही है, चने की दाल भी 21/22 रुपए प्रति किलो सस्ती बिक रही है, इसकी भी मिक्सिंग हो रही है। दूसरी ओर यह भी खबरें आ रही हैं कि नवंबर डिलिवरी में अफ्रीकन तुवर 50 रुपए प्रति किलो से नीचे भी मिल रही है, इन सारी परिस्थितियों से इस बार मजूरी का ही व्यापार तुवर में करना चाहिए।
Gram desi: improvement after swamp
New Delhi, 19 September (NNS): There is a swamp of downfall in gram desi during the last one week. Now, the loading of the stock does not seems favourable in the producing markets. Although, pea is the substitute of gram desi and the trade of gram gets affected due to the higher consumption, despite this, there is a shortage of stock in the markets, due to this, the consumption will remain constant in two and a half months and there is a shortage of the stock in the producing markets of Rajasthan, Maharashtra and MP, in these circumstances, the prices of gram Rajasthan may gain by Rs 200/300 to Rs 5950 per quintal.
देसी चना-दलदल के बाद सुधार
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल देसी चने में मंदे का दलदल बन गया था। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से लोडिंग अनुकूल नहीं है। यद्यपि देसी चने का सब्सीट्यूट मटर है तथा इसकी खपत ज्यादा होने से चने के व्यापार पर प्रभाव जरूर पड़ रहा है, इन सबके बावजूद भी माल की काफी शॉर्टेज बनने से अभी ढाई महीने जबरदस्त खपत रहेगी तथा उस हिसाब से राजस्थान महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की कच्ची मंडियों में माल नहीं है, इन परिस्थितियों में 5950 रुपए प्रति कुंटल का राजस्थानी चना 200/300 रुपए जल्दी बढ़ जाएगा।
Gram kabuli: shortage of demand
New Delhi, 19 September (NNS): The traders are quoting huge amount of gram kabuli ion Karnataka, but there is a lack of stock as compared to before. Presently, the prices have been ruling at the higher level due to the lack of demand. Huge amount of stock has already been sold out in the markets of Maharashtra. There is a shortage of stock in MP. On the other hand, the import seems feeble due to the higher prices in the country, in these circumstances, the stock of Maharashtra also ruling at Rs 63/66 per kg and there is no risk in the trade at the current level.
काबुली चना-ग्राहकी की कमी
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक कर्नाटक में कुछ कारोबारी अधिक बता रहे हैं, लेकिन उसमें स्टॉक जितना अपेक्षा कर रहे हैं, उतना नहीं है। वर्तमान के भाव केवल ग्राहकी नहीं होने से दिखाई दे रहे हैं। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टाक लगभग निपट चुका है, मध्य प्रदेश में भी इस बार माल ज्यादा नहीं आया है। दूसरे देशों में ऊंचे भाव नहीं होने से आयात नहीं हो पाएगा, इन सारी परिस्थितियों में जो महाराष्ट्र के भाव 63/66 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं, इसमें रिस्क नहीं है।
Pea: should purchase the stock at the current level
New Delhi, 19 September (NNS): Huge amount of pea has already been imported. Presently, the imported deals reported to be at the higher level, due to this reason, the traders are doing less amount of deals, despite this, the arrival pressure of the stock may decrease on seeing the consumption season, due to this reason, there is no risk in the trade at the current level, where the prices have been ruling at the higher level. There, it is profitable to purchase the stock at the current level and the stored stock should not be sell in the panic situation.
मटर-खरीद का सही समय
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) यद्यपि मटर का आयात प्रचुर मात्रा में पहले का हुआ है। वर्तमान के सौदे में पड़ते महंगे आ रहे हैं, इसलिए सौदे कारोबारी कम कर रहे हैं, इन सब के बावजूद भी खपत अधिक होने से इसमें आगे चलकर माल का प्रेशर घट जाएगा, इसलिए मटर के व्यापार में अब रिस्क नहीं है, जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए तथा स्टॉक के माल को घबराकर बेचने का समय नहीं है।
Guar gum: not likely to decrease
New Delhi, 19 September (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum remained strong at Rs 9200/9300 per quintal owing to the higher demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held stable at Rs 5100/5150 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, the stock of guar also being quoted at Rs 4500/4600 per quintal in loose. The prices of guar September delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 19 सितम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9200/9300 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5100/ 5150 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4500/4600 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार सितम्बर डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
